WHO ने 'विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट 2026' जारी की | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

यह रिपोर्ट स्वास्थ्य और स्वास्थ्य-से संबद्ध संकेतकों का वार्षिक संकलन है। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) वर्ष 2005 से प्रकाशित कर रहा है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य-संबंधी सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में वैश्विक प्रगति: यह प्रगति सभी क्षेत्रों में एक समान नहीं है और 2030 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत धीमी है।
  • संक्रामक रोग: 2010 और 2024 के बीच HIV संक्रमण, क्षय रोग, उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (NTDs) के मामलों में वैश्विक स्तर पर दीर्घकालिक गिरावट दर्ज की गई है।
    • हालांकि, 2015 से वैश्विक स्तर पर मलेरिया के मामलों में 8.5% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • रोके जा सकने वाले खतरों की उच्च व्यापकता: प्रजनन आयु की महिलाओं में एनीमिया तथा महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की वैश्विक दरों में वृद्धि दर्ज की गई है।
  • वायु प्रदूषण: अनुमान है कि 2024 में विश्व भर में अभी भी 2.0 बिलियन लोग प्रदूषण फैलाने वाले रसोई ईंधन और प्रौद्योगिकियों पर निर्भर हैं।
  • यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (UHC) की दिशा में प्रगति: अपनी जेब से स्वास्थ्य-देखभाल व्यय करने (Out-of-Pocket) के कारण विश्व की लगभग एक-चौथाई आबादी को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
    • 2022 तक स्वास्थ्य व्यय के कारण 1.6 बिलियन लोग गरीबी में रह रहे हैं या गरीबी में धकेल दिए गए हैं।
  • वैश्विक जीवन प्रत्याशा और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (HALE): कोविड-19 महामारी ने इस दिशा में हुई प्रगति को समाप्त कर दिया। इस वजह से दोनों संकेतक 2021 में गिरकर 2011 के स्तर पर पहुँच गए।

प्रभावी नीतिगत कार्रवाइयों के लिए मृत्यु दर निगरानी को सुदृढ़ करने के उपाय

  • सुदृढ़ CRVS (सिविल पंजीकरण और महत्वपूर्ण सांख्यिकी) प्रणालियों में निरंतर निवेश: मृत्यु के कारणों के चिकित्सा प्रमाणन में सुधार करने की आवश्यकता है।
  • डिजिटल स्वास्थ्य अवसंरचना में निवेश: जैसे परस्पर-संगत प्लेटफॉर्म बनाने, सुरक्षित डेटा संरचना के निर्माण करने तथा क्षमता-विस्तार योग्य डिजिटल उपकरण अपनाने की आवश्यकता है। इससे राष्ट्रीय डेटा संप्रभुता सुनिश्चित होगी।
  • वैश्विक बाध्यकारी मानकों का अनुपालन करना: WHO पारिभाषिक विनियमन (Nomenclature Regulations) 1967 का अनुपालन करने और बीमारियों के अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण (ICD-11) को राष्ट्रीय प्रणालियों में एकीकृत करने की आवश्यकता है।
  • सर्वोत्तम प्रणालियों को अपनाना: उदाहरण के लिए, मोरक्को ने मृत्यु के कारणों की डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली को केंद्रीकृत मॉडल से विकेंद्रीकृत मॉडल में परिवर्तित किया। इस मॉडल को अपनाया जा सकता है। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

बीमारियों का अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण (ICD-11)

बीमारियों का अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण (International Classification of Diseases - ICD-11) विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विकसित एक मानकीकृत प्रणाली है जो रोगों, चोटों और मृत्यु के कारणों को वर्गीकृत करती है, जिसका उपयोग स्वास्थ्य आँकड़ों के संग्रह और विश्लेषण के लिए किया जाता है।

WHO पारिभाषिक विनियमन (Nomenclature Regulations)

WHO पारिभाषिक विनियमन (WHO Nomenclature Regulations) रोग, विकारों और मृत्यु के कारणों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत नामकरण और वर्गीकरण को मानकीकृत करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा स्थापित नियम हैं।

CRVS (सिविल पंजीकरण और महत्वपूर्ण सांख्यिकी)

CRVS (Civil Registration and Vital Statistics) प्रणालियाँ जन्म, मृत्यु, विवाह और तलाक जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं को व्यवस्थित रूप से दर्ज करने की प्रक्रियाएँ हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और योजना के लिए महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करती हैं।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet