अमूर फाल्कन | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने सैटेलाइट-टैग किए गए अमूर फाल्कन के प्रवास के रूप में वापस लौटने को रेखांकित किया। यह मणिपुर में समुदाय के नेतृत्व वाले सफल संरक्षण प्रयासों को प्रदर्शित करता है। 

विशेषताएं

  • अमूर फाल्कन को मणिपुर में स्थानीय रूप से 'कहुआइपुइना' के नाम से जाना जाता है।
  • प्रवासी शिकारी पक्षी: ये रूस और चीन (सुदूर-पूर्व एशिया) में अपने प्रजनन स्थलों से भारत के रास्ते दक्षिणी अफ्रीका तक की यात्रा करते हैं।
    • 22,000 कि.मी. की यात्रा किसी भी शिकारी पक्षी द्वारा की जाने वाली सबसे लंबी समुद्री पारगमन यात्रा है।
    • यह मणिपुर और नागालैंड से होकर गुजरता है।
  • अमूर फाल्कन अरब सागर के ऊपर समान प्रवास मार्ग का अनुसरण करने वाली ड्रैगनफ्लाई को आहार के रूप में खाता
  • संरक्षण की स्थिति:
    • IUCN लाल सूची: लीस्ट कंसर्न
    • वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची I.

उच्चतम न्यायालय ने झारखंड सरकार को खनन, हाथियों के पर्यावास और साल वन क्षेत्र के संरक्षण को लेकर चिंताओं के बीच पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण सारंडा वन को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश दिया। 

सारंडा वन के बारे में

  • यह एशिया का सबसे बड़ा साल वन है। यह झारखंड में स्थित है।
    • साल का पेड़ एक प्रकार का आर्द्र पर्णपाती वृक्ष होता है।
  • सारंडा का अर्थ है 'सात सौ पहाड़ियों की भूमि'
  • प्राप्त जीव-जंतु : यह उड़ने वाली छिपकलियों और हाथियों की लुप्तप्राय प्रजातियों का पर्यावास है।
  • प्राप्त वनस्पति: साल, कुसुम, मशरूम, महुआ आदि।
  • इस क्षेत्र की लगभग 80% मानव आबादी हो, मुंडा, उरांव और कुछ आदिम जनजातियों से संबंधित है।

केंद्र सरकार ने बढ़ते आयात पर अंकुश लगाने के लिए चांदी के आयात को "निषिद्ध (Restricted)" श्रेणी में स्थानांतरित कर दिया है और 15% आयात शुल्क आरोपित कर दिया है।

चांदी के बारे में

  • यह अपेक्षाकृत मुलायम और चमकदार धातु है।
  • अनुप्रयोग: उच्चतम विद्युत और ऊष्मीय चालकता इसे इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्किट बोर्ड, कनेक्टर, बैटरी और ऑटोमोटिव सिस्टम में उपयोग के लिए अपरिहार्य बनाती है।
    • चांदी के जीवाणुरोधी गुणों का उपयोग घाव की ड्रेसिंग, चिकित्सा-उपकरणों की कोटिंग, कैथेटर, शल्य चिकित्सा उपकरणों, जल शोधन प्रणालियों और दवा यौगिकों में किया जाता है।
  • प्रकृति में प्रचुर मात्रा में उपलब्धता: चांदी अर्जेंटाइट और क्लोरार्गाइराइट (हॉर्न सिल्वर) जैसे अयस्कों से प्राप्त की जाती है।
  • अग्रणी उत्पादक: मैक्सिको।
Tags:

वैश्विक गुड़ उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक है। इस तरह भारत विश्व में गुड़ का  सबसे बड़ा उत्पादक राष्ट्र है। 

गुड़ के बारे में

  • गुड़ को एक “सुपरफूड” माना जाता है, जो रिफाइंड चीनी का प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प है।
    • गुड़ गन्ने के रस को गाढ़ा करके बिना रासायनिक रिफाइनिंग प्रक्रिया के बनाया जाता है। इसलिए इसमें आवश्यक खनिज और सूक्ष्म पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं।
  • प्राप्त खनिज तत्व: इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सोडियम, आयरन, जिंक, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • लाभ: यह ऊर्जा से भरपूर होता है, एनीमिया के इलाज में मदद करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, गले और फेफड़ों के संक्रमण के इलाज में मदद करता है, पाचन क्रिया में सहायता करता है आदि।
  • उत्पादन: गुड़ के कुल उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान 48.5 प्रतिशत है। इसके बाद महाराष्ट्र (24.1 प्रतिशत) और कर्नाटक (10.5 प्रतिशत) का स्थान आता है।
Tags:

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कांगो और युगांडा में इबोला के प्रकोप को ‘अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ घोषित किया। 

इबोला वायरस के बारे में

  • इबोला वायरस रोग (EVD) मनुष्यों में होने वाली एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी है।
  • जूनोटिक संचरण: इसका अर्थ है कि यह वन्यजीवों (जैसे- फ्रूट बैट/चमगादड़, पॉर्क्यूपाइन और गैर-मानव प्राइमेट्स) से इंसानों में फैलता है और फिर मानव आबादी में प्रसारित होता है।
  • संचरण का माध्यम: यह संक्रमित व्यक्ति के रक्त, स्राव, अंगों या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने से अन्य मनुष्यों में फैलता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Community-led conservation efforts

Conservation strategies where local communities actively participate and lead initiatives to protect wildlife and their habitats. The article highlights the success of such efforts in Manipur for the Amur Falcon, demonstrating the effectiveness of involving local populations in conservation.

Wildlife Protection Act, 1972: Schedule I

This Act is a landmark legislation in India for the protection of wildlife. Schedule I of the Act provides for the highest level of protection to endangered species, prohibiting their hunting, trade, and possession. The inclusion of Amur Falcons in Schedule I signifies their protected status in India.

IUCN Red List: Least Concern

The conservation status assigned by the International Union for Conservation of Nature (IUCN) to species that are widespread and abundant. For Amur Falcons, this designation indicates that they are not currently facing an immediate threat of extinction, though continued monitoring is important.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet