तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन 2026, नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित हुआ | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • भारत और नॉर्डिक समूह (नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, आइसलैंड, डेनमार्क) ने "हरित प्रौद्योगिकी और नवाचार रणनीतिक साझेदारी" की स्थापना की।
  • नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों ने 2 ट्रिलियन डॉलर के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और 19 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का हवाला देते हुए, भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की।
  • यह साझेदारी आर्कटिक परिषद के माध्यम से आर्कटिक तक रणनीतिक पहुंच प्रदान करती है और भूतापीय ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण और दूरसंचार में नॉर्डिक विशेषज्ञता का लाभ उठाती है।

In Summary

यह शिखर सम्मेलन कोपेनहेगन (2022) और स्टॉकहोम (2018) में आयोजित पिछले दो शिखर सम्मेलनों की अगली कड़ी थी।

  • नॉर्डिक समूह 5 विकसित देशों का एक क्षेत्रीय समूह है। इसमें शामिल देश हैं; नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, आइसलैंड और डेनमार्क। 

तीसरे शिखर सम्मेलन के प्रमुख परिणाम

  • हरित प्रौद्योगिकी: भारत ने नॉर्डिक क्षेत्र के साथ अपने संबंधों को "हरित प्रौद्योगिकी और नवाचार रणनीतिक साझेदारी" (Green Technology and Innovation Strategic Partnership) का दर्जा प्रदान किया।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार: नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के दावे का आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन दोहराया।

भारत के लिए नॉर्डिक देश महत्वपूर्ण क्यों हैं?

  • आर्थिक और व्यापारिक दृष्टि से: नॉर्डिक समूह लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर की संयुक्त GDP वाला एक अति-विकसित क्षेत्र है।
    • वर्ष 2024 में भारत और नॉर्डिक देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 19 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।
    • भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) ने ‘व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (TEPA)’ पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका लक्ष्य भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करना है, जिससे भारत में 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
      • EFTA में शामिल देश हैं; आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड।   
  • आर्कटिक क्षेत्र तक रणनीतिक पहुंच में: सभी पाँच नॉर्डिक राष्ट्र 'आर्कटिक परिषद' के सदस्य हैं। भारत को इस परिषद में पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है। आर्कटिक क्षेत्र में सहयोग और भागीदारी बढ़ाने में यह परिषद महत्वपूर्ण माध्यम बनती है। इस तरह यह सहयोग आर्कटिक क्षेत्र में चीन की ‘पोलर सिल्क रोड’ पहल के प्रति-संतुलन के रूप में कार्य करेगा।
  • प्रौद्योगिकी और हरित  क्षेत्रक में विशेषज्ञता का लाभ: उदाहरण के लिए, आइसलैंड को भू-तापीय ऊर्जा में, स्वीडन को अत्याधुनिक विनिर्माण क्षेत्रक में और फिनलैंड को दूरसंचार क्षेत्रक में विशेषज्ञता प्राप्त है। भारत इन विशेषज्ञताओं का लाभ उठा सकता है। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

भू-तापीय ऊर्जा (Geothermal Energy)

यह पृथ्वी की आंतरिक गर्मी से प्राप्त की जाने वाली एक नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत है, जिसका उपयोग बिजली उत्पादन और हीटिंग के लिए किया जा सकता है।

पोलर सिल्क रोड (Polar Silk Road)

यह चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का एक विस्तार है, जिसका उद्देश्य आर्कटिक क्षेत्र के माध्यम से नए व्यापार मार्ग विकसित करना और आर्थिक अवसरों का लाभ उठाना है।

आर्कटिक परिषद (Arctic Council)

यह आर्कटिक क्षेत्र के देशों के बीच एक प्रमुख अंतर-सरकारी मंच है, जो पर्यावरणीय संरक्षण और विकास से संबंधित सामान्य मुद्दों पर सहयोग को बढ़ावा देता है। भारत इस परिषद में पर्यवेक्षक का दर्जा रखता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet