केंद्र सरकार ने E30 तक के मिश्रित ईंधनों के लिए मानक अधिसूचित किए | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • बीआईएस ने ई22, ई25, ई27, ई30 इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण के लिए मानक प्रकाशित किए हैं, जो भारत के 2030 के 30% मिश्रण लक्ष्य का समर्थन करते हैं।
  • बीआईएस ने डीएमई मिश्रित एलपीजी के लिए एक मानक भी जारी किया है, जो एक स्वच्छ रूप से जलने वाला सिंथेटिक ईंधन है, जिसके उत्पादन में चीन का वर्चस्व है।
  • बीआईएस सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए ईंधन विनिर्देश, जैव ईंधन मानक और वैकल्पिक ईंधन मानदंड तैयार करता है।

In Summary

हाल ही में, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने ईंधन के दो प्रमुख मानक प्रकाशित किए हैं:

  • IS 19850 : 2026 (इथेनॉल मिश्रित ईंधन के लिए): यह मानक E22, E25, E27 और E30 ईंधनों के विनिर्देश निर्धारित करता है, जो पूरी तरह जल-मुक्त (एनहाइड्रस) इथेनॉल और मोटर गैसोलीन के मिश्रण से तैयार किए जाते हैं।
    • E22, E25, E27 और E30 ईंधनों में क्रमशः 22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण होता है।
    • इथेनॉल सम्मिश्रण (ब्लेंडिंग) वह प्रक्रिया है जिसमें इथेनॉल को पेट्रोल के साथ मिलाया जाता है। उदाहरण के लिए: E20 का अर्थ है पेट्रोल में 20% इथेनॉल का मिश्रण।
    • वर्तमान स्थिति: भारत ने राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति (2018) के तहत निर्धारित 20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है और अब 2030 तक 30% मिश्रण की दिशा में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है।
  • IS 18698 : 2026 (DME मिश्रित LPG के लिए): यह मानक डाइमिथाइल ईथर (DME) मिश्रित तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) के लिए वर्ष 2024 के पुराने मानक की जगह लेगा।
    • डाइमिथाइल ईथर (DME) स्वच्छ रूप से जलने वाला सिंथेटिक ईंधन है, जो लगभग LPG की तरह व्यवहार करता है।
    • इसके उत्पादन के दो तरीके हैं:  
      • अप्रत्यक्ष मार्ग: सिनगैस → मेथनॉल → DME) और  
      • प्रत्यक्ष मार्ग: सिनगैस → DME। 
    • वैश्विक डाइमिथाइल ईथर उत्पादन क्षमता में चीन की हिस्सेदारी लगभग 90% है।

ईंधन मानक निर्धारण में BIS की भूमिका:

  • ईंधन विनिर्देश तैयार करना: BIS विभिन्न प्रकार के ईंधनों — जैसे पेट्रोलियम उत्पाद, लुब्रिकेंट, गैसीय ईंधन, जैव ईंधन और ई-फ्यूल — के लिए तकनीकी मानक तय करता है, जिनमें ईंधन की संरचना, मिश्रण आवश्यकताएँ, स्वीकार्य अशुद्धि स्तर आदि शामिल होते हैं।
  • जैव ईंधन और हरित ईंधन मानक: BIS ने जल-मुक्त इथेनॉल, बायोडीजल (B100), बायोगैस (बायोमीथेन), ED95 ऑटोमोटिव ईंधन तथा 2G फीडस्टॉक से बने पैराफिनिक (ग्रीन) डीजल के लिए विशेष मानक विकसित किए हैं।
  • वैकल्पिक ईंधन मानदंडों का विकास: इथेनॉल के अलावा, BIS हाइड्रोजन तथा LPG में मिश्रित डाइमिथाइल ईथर (DME) जैसे वैकल्पिक ईंधनों के लिए भी मानक निर्धारित करता है।
  • सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना: अपने मानकों के माध्यम से BIS यह सुनिश्चित करता है कि देश में वितरित किए जाने वाले ईंधन सुरक्षित, भरोसेमंद हों और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर कम से कम हानिकारक प्रभाव डालें।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

पैराफिनिक (ग्रीन) डीजल

यह 2G फीडस्टॉक (जैसे कृषि अपशिष्ट) से प्राप्त एक प्रकार का डीजल ईंधन है, जिसे पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है।

सिनगैस

यह कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और हाइड्रोजन (H2) का मिश्रण है, जो विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा प्राप्त किया जाता है और DME जैसे ईंधनों के उत्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण मध्यवर्ती उत्पाद है।

डाइमिथाइल ईथर (DME)

एक रंगहीन गैस, जिसे दाब में तरल में बदला जा सकता है। इसे 'दूसरी पीढ़ी का ईंधन/बायो-फ्यूल' माना जाता है और यह LPG का एक संधारणीय विकल्प है। यह ईंधन के रूप में स्वच्छ रूप से जलता है, जिससे सल्फर ऑक्साइड (SOx), नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) और कालिख का उत्सर्जन कम होता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet