भारत में न्यायालयों में लंबित मामलों की समस्या से निपटने की आवश्यकता है | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

हाल ही में, राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत 'उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026' जारी किया। इस अध्यादेश का उद्देश्य लंबित मामलों की संख्या को देखते हुए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 (मुख्य न्यायाधीश सहित) करना है। 

  • 26 जनवरी, 1950 को उच्चतम न्यायालय की स्थापना के बाद से यह 7वीं बार है, जब ‘उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956’ की धारा 2 के तहत न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाई गई है।

लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति (नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड के अनुसार):

  • उच्चतम न्यायालय (SC) में: लगभग 93,000 मामले लंबित हैं, जिनमें 22 मामले पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ, 5 मामले सात-न्यायाधीशों की संविधान पीठ और 2 मामले नौ-न्यायाधीशों की संविधान पीठ के समक्ष लंबित हैं।
  • अधीनस्थ न्यायालयों में: इनमें स्थिति और अधिक गंभीर है। उच्च न्यायालयों में 6.4 मिलियन (64 लाख) से अधिक और जिला न्यायालयों में लगभग 49 मिलियन (4.9 करोड़) मामले लंबित हैं।

न्यायालयों में लंबित मामलों के कारण:

  • संख्या बढ़ाने का सीमित प्रभाव: पूर्व के अनुभवों (2008 और 2019) से पता चलता है कि केवल न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने से लंबित मामले स्थायी रूप से कम नहीं होते, क्योंकि मामलों की जटिलता भी बढ़ रही है।
  • न्यायाधीश-जनसंख्या अनुपात की कमी: भारत में प्रति 10 लाख व्यक्तियों पर केवल 21 न्यायाधीश हैं, जबकि विधि आयोग की 120वीं रिपोर्ट ने 50 न्यायाधीशों का अनुपात बनाए रखने का सुझाव दिया था।
  • मूल दायित्व का कमजोर होना: संविधान के अनुच्छेद 136 के तहत विशेष अनुमति याचिकाओं (स्पेशल लीव पिटीशन) को नियमित रूप से स्वीकार किए जाने के कारण उच्चतम न्यायालय अत्यधिक बोझ वाले अपीलीय न्यायालय में बदल गया है।
  • वित्तीय संसाधन की कमी: भारत अपनी जीडीपी का केवल 0.1% ही न्यायपालिका पर व्यय करता है।
  • वादी के रूप में सरकार: लगभग 50% अभियोजनों के लिए सरकार जिम्मेदार है।
  • व्यवस्थागत कमियां: मामलों की प्रारंभिक सुनवाई में प्रक्रियागत देरी, अवसंरचना में कमी तथा अधीनस्थ कर्मचारियों की कमी जैसी समस्याएं विद्यमान हैं।

सरकारी पहलें:

  • वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) तंत्र: न्यायालयों के बाहर लोक अदालत, मध्यस्थता, पंचाट/विवाचन (Arbitration) आदि के माध्यम से मामलों को सुलझाकर न्यायालयों का बोझ कम किया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय न्याय वितरण और विधिक सुधार मिशन (NMJDLR- 2011): इसका उद्देश्य मामलों के निस्तारण में देरी और लंबित मामलों के बोझ को कम करना है।
  • अन्य पहलें: न्यायपालिका की अवसंरचना के विकास के लिए केंद्र प्रायोजित योजना (CSS), तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्तिई-कोर्ट्स मिशन मोड परियोजना, आदि।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

ई-कोर्ट्स मिशन मोड परियोजना

यह भारत की न्यायपालिका को आधुनिक बनाने और दक्षता बढ़ाने के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के उपयोग को बढ़ावा देने वाली एक परियोजना है।

तदर्थ न्यायाधीश

यह एक अस्थायी न्यायाधीश होता है जिसे उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कमी को पूरा करने के लिए नियुक्त किया जाता है, ताकि लंबित मामलों के भार को कम किया जा सके।

राष्ट्रीय न्याय वितरण और विधिक सुधार मिशन (NMJDLR)

यह एक सरकारी मिशन है जिसका उद्देश्य भारत में न्याय प्रणाली को सुदृढ़ करना, मामलों के निस्तारण में देरी को कम करना और न्याय तक पहुँच में सुधार करना है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet