भारत की घटती कुल प्रजनन दर | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

हाल ही में नमूना पंजीकरण प्रणाली (Sample Registration System: SRS) की ‘सांख्यिकी रिपोर्ट 2024' के अनुसार, भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) घटकर 1.9  रह गई है।

कुल प्रजनन दर (TFR) क्या है?

  • कुल प्रजनन दर से आशय एक महिला द्वारा अपनी प्रजनन अवधि (15-59 वर्ष) के दौरान जन्म दिए जाने वाले बच्चों की औसत संख्या से है।
  • प्रतिस्थापन स्तर प्रजनन (Replacement Level Fertility): प्रति महिला लगभग 2.1 बच्चों की कुल प्रजनन दर (TFR) को प्रतिस्थापन स्तर माना जाता है, जहाँ प्रत्येक पीढ़ी अपनी जगह लेने के लिए इतने बच्चों को जन्म देती है, जिससे समय के साथ जनसंख्या स्थिर बनी रहती है।
    • यदि कुल प्रजनन दर 2.1 से अधिक हो, तो यह बढ़ती हुई जनसंख्या को दर्शाती है, जबकि 2.1 से कम कुल प्रजनन दर प्रायः घटती जनसँख्या और आबादी में वृद्धों के बढ़ते अनुपात को दर्शाती  है। 
  • उच्च TFR वाले राज्य: बिहार (2.9), उत्तर प्रदेश (2.6), मध्य प्रदेश (2.4)।
  • निम्न TFR वाले राज्य/संघ राज्य क्षेत्र: दिल्ली (1.2), केरल (1.3), तमिलनाडु (1.3)।
  • भारत में प्रजनन दर में गिरावट के कारण: शिक्षित महिलाओं की संख्या में वृद्धि, परिवार नियोजन पहलें, और देर से विवाह करना, आदि।

प्रजनन दर घटने के प्रभाव

  • सकारात्मक प्रभाव:
    • संसाधनों का संरक्षण: कम प्रजनन दर से भूमि, जल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम होता है, जो पर्यावरण की संधारणीयता के लिए बेहतर है।
    • शिक्षा में सुधार: कम बच्चे होने से प्रति बच्चा संसाधनों की उपलब्धता बढ़ती है, जिससे बिना अतिरिक्त सरकारी व्यय के शिक्षा के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 
  • नकारात्मक प्रभाव:
    • उच्च आश्रित (निर्भरता) अनुपात: लंबे समय तक कुल प्रजनन दर कम रहने से आबादी में कार्यशील आयु समूह की तुलना में बुजुर्गों का अनुपात बढ़ जाता है।
    • श्रमिकों की कमी: कार्यबल घटने से उत्पादकता और आर्थिक संवृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है; जैसे कि जापान और दक्षिण कोरिया में देखा जा रहा है।
    • प्रवासन (Migration) का दबाव: आबादी में बुजुर्गों के अधिक अनुपात वाले देशों को प्रायः कार्यबल की आवश्यक संख्या को पूरा करने के लिए प्रवासियों पर निर्भर रहना पड़ता है। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

जनसांख्यिकीय लाभांश (Demographic Dividend)

किसी देश की जनसंख्या के आयु-संरचना में परिवर्तन से उत्पन्न होने वाला आर्थिक लाभ, विशेष रूप से जब कार्यशील आयु वर्ग (15-59 वर्ष) की जनसंख्या आश्रित आयु वर्ग (0-14 वर्ष और 60+ वर्ष) की तुलना में बड़ी होती है।

आश्रित अनुपात (Dependency Ratio)

आश्रित अनुपात कार्यशील आयु वर्ग (आमतौर पर 15-64 वर्ष) की तुलना में गैर-कार्यशील आयु वर्ग (0-14 वर्ष और 65+ वर्ष) के लोगों की संख्या का माप है। यह समाज पर आर्थिक बोझ का संकेत देता है।

प्रतिस्थापन स्तर प्रजनन (Replacement Level Fertility)

यह वह TFR स्तर है जिस पर एक पीढ़ी अपनी जगह लेने के लिए पर्याप्त बच्चे पैदा करती है, जिससे जनसंख्या समय के साथ स्थिर बनी रहती है। आमतौर पर, यह 2.1 बच्चों प्रति महिला मानी जाती है, जिसमें 0.1 अतिरिक्त बच्चों की मृत्यु दर को समायोजित करता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet