प्रगति अभ्यास | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र के साझेदारों के लिए पहला बहुपक्षीय अभ्यास प्रगति/PRAGATI 2026 संपन्न किया।

  • प्रगति से आशय है: ‘पार्टनरशिप ऑफ रीजनल आर्मीज फॉर ग्रोथ एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन द इंडियन ओशन रीजन।’ 

प्रगति अभ्यास के बारे में

  • अवधि: दो सप्ताह।
  • प्रतिभागी देश: भारत, साथ में क्षेत्र के 12 मित्र भागीदार देश- भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम।
  • उद्देश्य: प्रतिभागी सेनाओं के बीच आतंकवाद-रोधी क्षमता वृद्धि, विशिष्ट सामरिक कौशल विकास, बहुराष्ट्रीय संचालनीय सहयोग और खुफिया जानकारी साझा करने को बढ़ावा देना।
Tags:

JWST ने 700 प्रकाश-वर्ष दूर स्थित एक्सोप्लैनेट WASP-94A b पर मौसम के प्रतिरूप का पता लगाया है।

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) के बारे में

  • JWST: यह अब तक प्रक्षेपित सबसे बड़ा, सबसे शक्तिशाली और सबसे अत्याधुनिक अंतरिक्ष टेलीस्कोप है।
  • साझेदारी: यह नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी (CSA) का एक संयुक्त मिशन है।
  • प्रक्षेपण तिथि: 25 दिसंबर, 2021.
  • अवस्थिति: यह पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी ऊपर लाग्रेंज पॉइंट 2 (L2) पर स्थापित है।
  • उद्देश्य: ब्रह्मांड के उद्विकास और पृथ्वी से परे जीवन की संभावनाओं को समझने के लिए प्रारंभिक ब्रह्मांड, आकाशगंगा के विकास, तारों के निर्माण व ध्वंस, तथा एक्सोप्लैनेट/ ग्रहीय प्रणालियों का अध्ययन करना।

AUKUS के सदस्य देशों ने समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की घोषणा की। इनमें अत्याधुनिक अंडरवाटर ड्रोन का विकास करना एवं 2027 से ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी पनडुब्बियों की तैनाती करना शामिल हैं।

AUKUS के बारे में

  • स्थापना: इसकी स्थापना 2021 में, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक रणनीतिक रक्षा गठबंधन के रूप में हुई थी।
  • उद्देश्य: रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करना, प्रौद्योगिकी क्षमता के एकीकरण को तेज़ करना तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास के तहत तीनों देशों की औद्योगिक क्षमता का विस्तार करना
  • इसके दो प्रमुख स्तंभ (पिलर) हैं:
    • स्तंभ 1: यह तीनों देशों की पोत-निर्माण क्षमताओं को विकसित करने पर केंद्रित है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपनी पहली SSN (परमाणु-संचालित हमलावर पनडुब्बी) का विकास शामिल है।
    • स्तंभ 2: यह स्वायत्त प्रणालियों, AI, विद्युतचुंबकीय युद्ध, मॉडलिंग और सिमुलेशन जैसे आठ उन्नत सैन्य क्षमता क्षेत्रकों के संयुक्त विकास पर केंद्रित है।

भगवान बुद्ध के दो मुख्य शिष्यों; अर्हत सारिपुत्र और अर्हत मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेष मंगोलिया के गंदंतेगचिनलेन मठ में प्रदर्शन के लिए रखा गया है। ये अवशेष सदियों तक सांची के पवित्र स्तूपों में संरक्षित थे।

अर्हत सारिपुत्र के बारे में

  • इन्हें भगवान बुद्ध का मुख्य शिष्य (अग्गसावक) और दो 'धम्म-सेनापतियों' में से एक माना जाता है।
  • वह पहले ऐसे मानव शिष्य थे जिन्होंने सीधे बुद्ध से 'अभिधम्म' का पाठ सीखा था। उन्हें अभिधम्म परंपरा को आगे बढ़ाने वाला पहला शिक्षक माना जाता है।

अर्हत मौद्गल्यायन के बारे में

  • मौद्गल्यायन भगवान बुद्ध के दूसरे मुख्य शिष्य थे।
  • उनका एक अन्य नाम 'कोलिता' भी था।
  • उन्होंने बुद्ध के पुत्र राहुल के शिक्षक के रूप में कार्य किया था।

विश्व के प्रथम हिंदी समाचार-पत्र 'उदंत मार्तण्ड' के प्रथम प्रकाशन की तिथि के उपलक्ष्य में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

  • 'उदंत मार्तण्ड' का अर्थ है- 'उगता हुआ सूर्य'। इसका प्रकाशन 1826 में कलकत्ता में पंडित जुगल किशोर शुक्ल (कानपुर के अधिवक्ता) के संपादकत्व में किया गया था।
  • 16 फरवरी, 1826 को शुक्ल ने कलकत्ता की बांसतला गली के मन्नू ठाकुर के सहयोग से हिंदी समाचार-पत्र शुरू करने के लिए सरकारी अनुमति प्राप्त की।

उदंत मार्तण्ड का महत्व

  • यह भारत में हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत का प्रतीक है।
  • इसने जनसंचार की भाषा के रूप में हिंदी को बढ़ावा दिया।
  • यह ब्रिटिश शासन के अधीन भारत की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय जागरण का प्रतीक बना।

केंद्र सरकार ने 1 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक कपास के आयात पर सीमा शुल्क में अस्थायी छूट प्रदान की है। इस कदम का उद्देश्य वस्त्र क्षेत्रक के लिए कपास की उपलब्धता बढ़ाना है। 

कपास के बारे में

  • इसे "सफेद सोना" (White-Gold) भी कहा जाता है।
  • यह मुलायम और रोएंदार प्राकृतिक रेशा है जो इसके बीजकोष (बॉल) में बीजों के चारों ओर उगता है। यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की एक झाड़ीदार (अर्ध-मरूद्भिद/जीरोफाइट्स) फसल है।
  • भारत में यह खरीफ के मौसम में अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में उगाई जाती है।
  • आदर्श तापमान: इसके अंकुरण के लिए न्यूनतम 15°C; वृद्धि के लिए 21-27°C का तापमान आदर्श होता है।
    • यह फसल 43°C तक का उच्चतम तापमान सहन कर सकती है लेकिन 21°C से कम तापमान फसल के लिए हानिकारक होता है।
  • मृदा: अच्छी जल निकासी वाली जलोढ़, काली और लाल मृदा; जलभराव से नुकसान खतरा।
  • कपास की प्रजातियां: कपास की कुल चार उप-प्रजातियों की खेती की जाती है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां वाणिज्यिक स्तर पर कपास की सभी चार उप-प्रजातियों की खेती की जाती है।
  • भारत में विश्व की सर्वाधिक भूमि पर कपास के खेती की जाती है। भारत, चीन के बाद कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

भारत ने सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति के लिए  वियतनाम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।

  • ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो "दागो और भूल जाओ” के सिद्धांत पर आधारित है। इसकी गति मैक 2.8 है, यह स्टील्थ क्षमता से युक्त है और इसकी मारक क्षमता 290 किलोमीटर है।

शांगरी-ला डायलॉग के बारे में

  • इसे एशिया के प्रमुख रक्षा शिखर सम्मेलन के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसे प्रतिवर्ष सिंगापुर में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • यह सुरक्षा संबंधी प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए रक्षा क्षेत्र के वैश्विक नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाता है।
  • यह रणनीतिक विमर्श, द्विपक्षीय वार्ता और रक्षा सहयोग के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Multinational Operational Cooperation

This involves the coordination and collaboration of military forces from different nations to achieve common operational objectives. It is crucial for addressing trans-national threats and enhancing regional security.

Counter-terrorism Capability Enhancement

This refers to the process of improving the ability of participating armies to combat terrorism. It includes training, intelligence sharing, and joint operations aimed at preventing and responding to terrorist threats.

Multilateral Exercise

A military exercise involving forces from three or more nations. Exercise MILAN exemplifies this by bringing together numerous friendly navies to enhance their collective capabilities and coordination.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet