सौर सेल के लिए 'अनुमोदित मॉडल्स और विनिर्माताओं की सूची (ALMM)’ की सूची-II लागू हुई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • एमएनआरई 1 जून, 2026 के बाद एएलएमएम लिस्ट-II के कार्यान्वयन को आगे नहीं बढ़ाएगा, जिससे सौर मॉड्यूल/सेल की सोर्सिंग प्रभावित होगी।
  • एएलएमएम का उद्देश्य गुणवत्ता सुनिश्चित करना, घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और सौर ऊर्जा में आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है।
  • चिंताओं में क्षमता का असंतुलन, छोटे निर्माताओं पर दबाव, बाजार का एकीकरण और संभावित रूप से उच्च परियोजना लागत शामिल हैं।

In Summary

ALMM सूची-II 1 जून, 2026 से लागू हो गई है, तथा केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने इस तिथि में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है।

ALMM के बारे में

  • यह केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा अनुमोदित सौर फोटोवोल्टिक (PV) मॉड्यूल के मॉडल्स और विनिर्माताओं की एक सूची है।
  • इसे मंत्रालय ने 2019 में जारी किया था। इसका उद्देश्य सौर PV मॉड्यूल की गुणवत्ता व विश्वसनीयता बनाए रखने के साथ-साथ देश में ही विनिर्माण द्वारा आपूर्ति सुनिश्चित करना है।  
  • सूचियां: सौर PV मॉड्यूल (सूची-I) और सौर PV सेल (सूची-II).
  • अनिवार्यता: केवल वे सौर पीवी मॉड्यूल/सेल, जो ALMM में सूचीबद्ध हैं, अधिसूचित परियोजनाओं जैसे कि सरकारी परियोजनाओं, सरकार-सहायता प्राप्त परियोजनाओं, ओपन एक्सेस तथा नेट-मीटरिंग परियोजनाओं में उपयोग किए जा सकते हैं।

औचित्य और महत्व

  • नीतिगत सुनिश्चितता: यह सूची सुनिश्चित विनियामक फ्रेमवर्क प्रदान करती है।
  • देश में विनिर्माण को बढ़ावा: यह सूची स्वदेशी सोलर पैनल की विनिर्माण प्रणाली के विकास में सहायता करेगी।
  • आपूर्ति श्रृंखला में आत्मनिर्भरता: यह सोलर पैनल की आपूर्ति में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों की आपूर्ति श्रृंखलाओं में आयात पर निर्भरता को कम करेगी।

मुख्य चिंताएं

  • बेमेल विनिर्माण क्षमता: भारत की वार्षिक सौर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता बढ़कर लगभग 200 गीगावाट (GW) हो गई है। इसके विपरीत, सौर मॉड्यूल के मुख्य घटक सौर सेल के घरेलू विनिर्माण की क्षमता काफी कम यानी लगभग 30 गीगावाट (GW) है।
  • लघु विनिर्माताओं पर दबाव: लघु विनिर्माताओं और आपूर्ति श्रृंखला से नहीं जुड़े विनिर्माताओं को आपूर्ति संबंधी बाधाओं और उच्च इनपुट लागत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • बाजार केंद्रीकृत होने का खतरा: बड़े एकीकृत उद्योग समूहों पर बढ़ती निर्भरता से प्रतिस्पर्धा कम हो सकती है। 
  • परियोजना लागत में वृद्धि: महंगे घरेलू सौर सेल के कारण अल्पकाल में सौर परियोजनाओं की कुल लागत बढ़ सकती है। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

सौर सेल

A solar cell, or photovoltaic cell, is the basic component of solar modules that generates electricity from sunlight through the photovoltaic effect.

गीगावाट (GW)

विद्युत उत्पादन क्षमता की एक इकाई है। 1 गीगावाट 1 अरब वाट के बराबर होता है। यह बड़े पैमाने पर ऊर्जा उत्पादन संयंत्रों की क्षमता को मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।

नेट-मीटरिंग

A billing mechanism that allows consumers who generate their own electricity (e.g., through rooftop solar panels) to be compensated for any electricity they send back into the grid. This helps in reducing electricity bills.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet