NCAER रिपोर्ट ने भारत में ‘छिपे हुए डिजिटल डिवाइड’ को उजागर किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की रिपोर्ट "भारत में डिजिटल समावेशन का विकसित होता परिदृश्य" (Evolving Landscape of Digital Inclusion in India) इस तथ्य को रेखांकित करती है कि वर्ष 2025 तक भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब से अधिक हो जाने के बावजूद, देश में कई प्रकार के परस्पर संबद्ध डिजिटल डिवाइड अब भी मौजूद हैं।

भारत में छिपे हुए डिजिटल डिवाइड के बारे में

  • डिजिटल डिवाइस के स्तर पर अंतराल: रिपोर्ट के अनुसार 95% परिवारों के पास मोबाइल फोन तो है, लेकिन केवल 8% के पास कंप्यूटर या लैपटॉप है। इससे इंटरनेट का उपयोग केवल 'मोबाइल तक सीमित' रह जाता है, जो उत्पादकता को कम करता है।
  • कनेक्टिविटी के स्तर पर अंतराल: इंटरनेट के व्यापक प्रसार के बावजूद, 27.5% भारतीय परिवार पूरी तरह से ऑफलाइन हैं। यह अनुपात ग्रामीण क्षेत्रों में 32.2% और शहरी क्षेत्रों में 17.2% है।
  • उपयोग में असंतुलन: इंटरनेट का उपयोग मुख्य रूप से मनोरंजन (66%) और सोशल मीडिया (53.8%) के लिए किया जाता है, जबकि शिक्षा (16.1%) और सरकारी सेवाओं (11.4%) के लिए इसका उपयोग अपेक्षाकृत कम है।
  • उपयोग के लिए निर्भरता: 20.4% परिवारों को डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने के लिए दूसरों की सहायता की आवश्यकता पड़ती है।
  • जनसांख्यिकीय स्तर पर डिजिटल डिवाइड:
    • लैंगिक स्तर पर: कामकाजी उम्र की केवल 35.6% महिलाएं इंटरनेट का उपयोग करती हैं, जबकि पुरुषों में यह अनुपात 57.6% है।
    • आयु के स्तर पर: वृद्धजनों (60 वर्ष से अधिक उम्र) में से केवल 9.4% लोग ऑनलाइन सक्रिय हैं।

रिपोर्ट में की गईं नीतिगत सिफारिशें

  • बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना: किफायती ब्रॉडबैंड और पब्लिक वाई-फाई का विस्तार करना चाहिए ताकि ऑफलाइन आबादी को इंटरनेट से  जोड़ा जा सके तथा मोबाइल का उपयोग केवल मनोरंजन उद्देश्यों से नहीं बल्कि डिजिटल सेवाओं की प्राप्ति के लिए किया जा सके। 
  • अगली पीढ़ी में निवेश: डिजिटल असमानता के अगली पीढ़ी तक पहुँचने से रोकने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में डिजिटल साक्षरता को शामिल करना चाहिए और माता-पिता की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • बुजुर्गों के लिए डिजिटल सहायता: समुदाय-आधारित डिजिटल सेवा केंद्र खोलने चाहिए तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरल व स्थानीय भाषाओं में डिजिटल इंटरफेस विकसित किए जाएं, ताकि वे कल्याणकारी लाभों से वंचित न रहें।
  • लैंगिक स्तर पर अंतराल को कम करना: केवल परिवार स्तर पर डिजिटल पहुँच को मापने के बजाय परिवार के भीतर मौजूद असमानताओं पर भी ध्यान दिया जाए, ताकि सभी सामाजिक-आर्थिक वर्गों की महिलाओं को डिजिटल संसाधनों तक स्वतंत्र पहुँच और उपयोग सुनिश्चित हो सके।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

डिजिटल साक्षरता (Digital Literacy)

Digital literacy is the ability to use information and communication technologies to access, manage, understand, integrate, communicate, evaluate, and create information safely and appropriately. For UPSC aspirants, it is crucial for understanding online content and navigating digital environments responsibly.

मोबाइल तक सीमित (Mobile-only Internet access)

Mobile-only internet access signifies a situation where individuals primarily use mobile phones to access the internet, often lacking access to more productive devices like computers or laptops, which can limit their engagement with advanced digital services.

डिजिटल डिवाइड (Digital Divide)

Digital divide refers to the gap between those who have access to modern information and communication technology and those who do not, encompassing disparities in access to devices, internet connectivity, and digital literacy.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet