आवासन और शहरी कार्य पर संसदीय स्थायी समिति की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर रिपोर्ट | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

रिपोर्ट में रेखांकित की गई मुख्य चुनौतियां

  • सीवेज उपचार में भारी कमी: भारत में उत्पन्न होने वाले कुल सीवेज का केवल लगभग 31% का ही उपचार किया जाता है। वहीं, स्थापित सीवेज उपचार क्षमता कुल सीवेज उत्पादन का केवल 44% ही है।
  • निम्न गुणवत्ता वाली सेप्टिक टैंक व्यवस्था: लगभग 2.85 करोड़ परिवार सेप्टिक टैंकों पर निर्भर हैं। इनमें से 60% सेप्टिक टैंक मानकों के अनुरूप नहीं हैं तथा गलत तरीके से बनाए गए हैं।
  • अव्यवस्थित तरीके से सेप्टिक टैंक की सफाई एवं डेटा की कमी: अधिकांश शहरों में सेप्टिक टैंकों की सफाई नियमित रूप से होने के बजाय मांग आने पर की जाती है। इससे असुरक्षित सफाई और उचित रिकॉर्ड नहीं रखने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
  • पुरानी सीवर लाइनें: पुरानी और खराब रखरखाव वाली सीवर लाइनें प्रायः जाम हो जाती हैं और ओवरफ्लो करती हैं। इससे पेयजल पाइपलाइनें दूषित हो जाती हैं। 
  • उपचारित जल का कम पुनः उपयोग और सुधारों की धीमी गति: उपचारित अपशिष्ट जल का केवल लगभग 26% ही दोबारा उपयोग किया जाता है। इसका मुख्य कारण तृतीयक (Tertiary) पाइपलाइन नेटवर्क की कमी है। केवल 11 राज्यों ने उपचारित जल के पुनः उपयोग  की नीति अधिसूचित की है। 
  • परियोजनाओं में देरी और धनराशि जारी होने की धीमी प्रक्रिया: अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत स्वीकृत 594 सीवरेज परियोजनाओं में से केवल 104 (17.51%) परियोजनाएँ ही पूरी हो सकी हैं।

समिति की सिफारिशें

  • सेप्टिक टैंक प्रणाली में सुधार: मानक सेप्टिक टैंक डिज़ाइन लागू किए जाएँ, प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों का पंजीकरण किया जाए, सेप्टिक टैंकों की नियमित समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जाए, ऑपरेटरों का डेटाबेस बनाया जाए तथा सक्शन वाहनों में GPS ट्रैकिंग की व्यवस्था हो।
  • सीवर नेटवर्क का विस्तार: अंतिम छोर (लास्ट माइल) तक सीवर कनेक्शन तेजी से उपलब्ध कराए जाएं, पाइपलाइन का डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जाए और समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर घरों को शीघ्र सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाए। 
  • संचालन एवं रखरखाव (O&M) के लिए स्थायी वित्त व्यवस्था: इसके लिए अलग बजट का प्रावधान किया जाए, शहरी अवसंरचना रखरखाव कोष बनाया जाए और सड़क मरम्मत कार्य से जुड़े भुगतानों को उचित रखरखाव से जोड़ा जाए। 
  • अपशिष्ट जल उपचार की गुणवत्ता में सुधार: प्रत्येक वर्ष अपशिष्ट जल बैलेंस शीट तैयार किया जाए तथा उपचार संयंत्रों का नियमित स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए। 
  • उपचारित जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा: सभी राज्यों को उपचारित जल पुनः उपयोग की नीति अधिसूचित करनी चाहिए, तृतीयक पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया जाए, बड़े उपभोक्ताओं के साथ दीर्घकालिक जल आपूर्ति समझौते किए जाएँ। 
  • स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना: सीवर और सेप्टिक टैंकों की मशीनीकृत सफाई अनिवार्य की जाए, मैनुअल स्कैवेंजिंग (हाथ से मैला उठाना) पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा स्वच्छता कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा, न्यूनतम पारिश्रमिक तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराए जाएँ। 

 

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

अपशिष्ट जल बैलेंस शीट

यह एक लेखांकन की तरह की रिपोर्ट है जो किसी क्षेत्र या शहर में उत्पन्न होने वाले कुल अपशिष्ट जल, उसके उपचार की मात्रा और उसके पुन: उपयोग या निपटान का विस्तृत विवरण प्रदान करती है।

तृतीयक (Tertiary) पाइपलाइन नेटवर्क

यह उपचारित अपशिष्ट जल को अंतिम उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए बिछाई गई विशेष पाइपलाइनों का नेटवर्क है। इसके विकास की कमी भारत में उपचारित जल के पुन: उपयोग में एक बाधा है।

ऑपरेशन एवं रखरखाव (O&M)

यह किसी भी अवसंरचना (जैसे सीवेज उपचार संयंत्र, पाइपलाइन) के कुशल संचालन, नियमित जांच और आवश्यक मरम्मत को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया है, ताकि उसकी दीर्घायु और कार्यक्षमता बनी रहे।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet