सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 28 Feb 2025

    5 min read

    श्री नानाजी देशमुख (1916 – 2010)

    केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति दिवस समारोह को संबोधित किया।

    श्री नानाजी देशमुख के बारे में 

    • नानाजी देशमुख का जन्म महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में हुआ था।
    • नानाजी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ के दर्शन को मान्यता दिलाने के लिए 1972 में दीनदयाल शोध संस्थान (DRI) की स्थापना की थी।

    प्रमुख योगदान

    • वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संचालित ‘संपूर्ण क्रांति’ के प्रवर्तक थे। उन्होंने 1975 में लगे आपातकाल का विरोध किया था।
    • उन्होंने आचार्य विनोबा भावे द्वारा शुरू किए गए भूदान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था।
    • उन्होंने चित्रकूट में चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना की थी तथा इसके प्रथम कुलाधिपति नियुक्त किए गए थे। यह भारत का पहला ग्रामीण विश्वविद्यालय था।
    • Tags :
    • नानाजी देशमुख
    • एकात्म मानववाद
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features