हेग सर्विस कन्वेंशन | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

अमेरिकी SEC ने सेक्युरिटीज़ एंड वायर फ्रॉड केस में सम्मन जारी करने के लिए हेग सर्विस कन्वेंशन के तहत भारत सरकार से सहायता का अनुरोध किया।

  • यहां सेक्युरिटीज़ एंड वायर फ्रॉड का अर्थ है निवेश संबंधी और इलेक्ट्रॉनिक संचार के साधनों के माध्यम से की गई धोखाधड़ी। 

हेग सर्विस कन्वेंशन के बारे में

  • उत्पत्ति: यह 1965 में प्रभावी हुआ था। 
  • प्रकृति: यह एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है, जो अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के पार कानूनी दस्तावेजों (विशेष रूप से उनकी प्रतियों) को सौंपने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करती है।
  • हस्ताक्षरकर्ता: 84 देश। 
  • भारत 2006 में कुछ शर्तों के साथ इसमें शामिल हुआ था।
  • यह राजनयिक या कांसुलरी चैनलों के माध्यम से न्यायिक दस्तावेजों की प्रदायगी पर प्रतिबंध लगाता है, सिवाय इसके कि प्राप्तकर्ता अनुरोध करने वाले देश का नागरिक हो।
  • इस तरह से दस्तावेजों के आदान-प्रदान के लिए भारत का विधि और न्याय मंत्रालय केंद्रीय प्राधिकरण है।

एक अध्ययन से पता चलता है कि ओलिव रिडले कछुओं की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, समुद्री तट की रेत का बढ़ता तापमान अंडे से निकलने वाले बच्चों के लिंगानुपात में असंतुलन बना रहा है।

ओलिव रिडले कछुओं के बारे में

  • यह समुद्री कछुओं की सबसे छोटी और सबसे प्रचुर मात्रा में पाई जाने
  •  वाली प्रजातियों में से एक है।
  • अरिबादा परिघटना: यह एक सामूहिक और एक साथ अंडे देने की प्रक्रिया है, जो केवल ओलिव रिडले कछुओं में पाई जाती है।
  • पर्यावास: यह प्रजाति मुख्य रूप से प्रशांत, हिन्द और अटलांटिक महासागरों के गर्म जल में पाई जाती है।
  • भारत में प्रमुख नेस्टिंग साइट्स: गहिरमाथा, रुशिकुल्या और देवी नदी (ओडिशा)।
  • संरक्षण स्थिति
    • IUCN स्थिति: वल्नरेबल। 
    • CITES: परिशिष्ट-I में सूचीबद्ध। 
    • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची-I में सूचीबद्ध।
  • संरक्षण प्रयास: भारतीय तट रक्षक द्वारा टर्टल एक्सक्लूडर डिवाइस (TEDs) और ऑपरेशन ओलिविया।

एक दुर्लभ घटना में माउंट फेंटाले ज्वालामुखी से मीथेन गैस का विशाल गुबार निकला है। यह ज्वालामुखी इथियोपिया में स्थित है। 

  • माउंट फेंटाले एक स्ट्रेटो ज्वालामुखी है, जिसमें अंतिम बार 1820 में प्रस्फुटन हुआ था।

स्ट्रैटोवोलकेनो के बारे में

  • स्ट्रैटोवोलकेनो या स्ट्रैटोज्वालामुखी लावा प्रवाह और ज्वालामुखीय राख की परतों से निर्मित एक विशाल व खड़ी ढाल वाला ज्वालामुखी होता है। इस प्रकार के ज्वालामुखियों से अक्सर विस्फोट या उदगार होते हैं।
  • उदाहरण के लिए- माउंट फ़ूजी (जापान), माउंट वेसुवियस (इटली), माउंट एटना (इटली), माउंट रेनियर (अमेरिका), माउंट क्राकाटोआ (इंडोनेशिया), आदि।

मीथेन के विशाल गुबार के बारे में

  • यह गैस ड्रिलिंग स्थलों जैसे अत्यधिक बड़े उत्सर्जन स्थलों से विशाल मात्रा में मीथेन का उत्सर्जन है।
  • मीथेन एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है। 20 वर्ष की अवधि में इसकी ग्लोबल वार्मिंग क्षमता (GWP) कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में 80 गुना अधिक होती है।

कैली फंड को संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता अभिसमय (CBD) के COP-16 में लॉन्च किया गया था।

कैली फंड के बारे में

  • उद्देश्य: आनुवंशिक संसाधनों से संबंधित डिजिटल अनुक्रम सूचना (DSI) के उपयोग से होने वाले लाभों के निष्पक्ष और न्यायसंगत बंटवारे के लिए जैव-विविधता वित्त को बढ़ावा देना।
    • डिजिटल अनुक्रम सूचना DNA या RNA से प्राप्त डेटा है, जिसे डिजिटल रूप से संग्रहीत किया जा सकता है।
  • यह फंड UNDP, UNEP और CBD सचिवालय के बीच साझेदारी में मल्टी-पार्टनर ट्रस्ट फंड ऑफिस (MPTFO) द्वारा प्रबंधित किया जाता है।
  • वित्त-पोषण: इस फंड को उन निजी क्षेत्रक की संस्थाओं से योगदान मिलता है, जो DSI का वाणिज्यिक उपयोग करती हैं।
  • उद्देश्य: कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैवविविधता फ्रेमवर्क (KMGBF) के कार्यान्वयन में सहायता करना।
    • KMGBF विकासशील देशों द्वारा राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीतियों और कार्य योजनाओं (NBSAPs) के क्रियान्वयन में सहायता करता है।
    • संसाधनों का 50% हिस्सा महिलाओं और युवाओं सहित देशज लोगों एवं स्थानीय समुदायों की स्व-निर्धारित आवश्यकताओं के लिए आवंटित किया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया।

आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल के बारे में

  • उद्देश्य: आधार प्रमाणीकरण अनुरोधों की अनुमोदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना।
    • यह आधार को अधिक जन-अनुकूल बनाने के प्रयासों के अनुरूप है।
    • यह निजी कंपनियों के कस्टमर-फेसिंग ऐप्स में फेस ऑथेंटिकेशन को एकीकृत करने में मदद करेगा, जिससे कहीं भी, कभी भी प्रमाणीकरण संभव हो सकेगा।
  • यह प्लेटफॉर्म सुशासन के लिए आधार प्रमाणीकरण (सामाजिक कल्याण, नवाचार व ज्ञान) संशोधन नियम, 2025 के बाद प्रभाव में आया है।  
    • इस नियम के तहत सरकारी और गैर-सरकारी दोनों संस्थाएं आधार प्रमाणीकरण सेवा का उपयोग कर सकती हैं।

अमेज़न ने ‘ओसेलॉट’ नामक क्वांटम कंप्यूटिंग चिप लॉन्च की।

ओसेलॉट के बारे में

  • यह एक प्रोटोटाइप है, जिसमें उपयोगी क्वांटम मशीन बनाने के लिए आवश्यक कम्प्यूटिंग शक्ति का केवल एक छोटा-सा हिस्सा है।
  • प्रमुख विशेषताएं:
    • इसमें दो एकीकृत सिलिकॉन माइक्रोचिप्स लगे हैं।
    • इसके उच्च गुणवत्ता वाले ऑसिलेटर्स टैंटलम नामक अतिचालक पदार्थ की एक पतली फिल्म से बने हैं। 
  • इसमें कैट क्यूबिट्स का उपयोग किया गया है। यह नाम प्रसिद्ध ‘श्रोडिंगर्स कैट’ नामक थॉट एक्सपेरिमेंट के नाम पर रखा गया है।
    • ‘श्रोडिंगर्स कैट’ नामक इस थॉट एक्सपेरिमेंट में, एक बंद बॉक्स में रखी बिल्ली तब तक एक साथ जीवित और मृत मानी जाती है (सुपरपोज़िशन) जब तक कि उसे कोई देखकर उसकी वास्तविक स्थिति की पुष्टि न कर दे।
  • मुख्य लाभ: यह मौजूदा तरीकों की तुलना में क्वांटम एरर करेक्शन (त्रुटि सुधार) की लागत को 90% तक कम कर सकता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet