नासा ने चंद्रमा पर जल का पता लगाने के लिए सैटेलाइट लॉन्च की | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    नासा ने चंद्रमा पर जल का पता लगाने के लिए सैटेलाइट लॉन्च की

    Posted 28 Feb 2025

    8 min read

    स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट ने नासा के लूनर ट्रेलब्लेज़र ऑर्बिटर को सेकेंडरी पेलोड के रूप में लॉन्च किया। प्राथमिक पेलोड इंट्यूटिव मशीन का लूनर लैंडर मिशन (IM-2) था।

    • IM-2 का उद्देश्य: चंद्रमा पर रुकना और जल की खोज के लिए सतह के नीचे खुदाई करना है।

    लूनर ट्रेलब्लेज़र मिशन के बारे में

    • उद्देश्य: यह चंद्रमा की सतह से लगभग 100 किमी. की ऊंचाई पर चंद्रमा की परिक्रमा करेगा और लक्षित क्षेत्रों की हाई-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें एकत्र करेगा, जिससे:
      • चंद्रमा पर मौजूद जल के स्वरूप, वितरण एवं उपलब्धता का पता लगाएगा। साथ ही, यह मिशन चंद्रमा के जल चक्र को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा।
    • महत्त्व: जल संसाधनों का पता लगाने और निकालने के लिए भविष्य के मानव मिशनों को गाइड करना।
    • घटक: दो लूनर ट्रेलब्लेज़र उपकरण चंद्र कक्षा से माप लेंगे।
      • लूनर थर्मल मैपर (LTM): चंद्र सतह के तापमान का मानचित्रण और माप करेगा।
      • हाई-रिज़ॉल्यूशन वोलेटाइल्स और मिनरल्स मून मैपर (HVM3): यह चंद्रमा पर जल का संकेत देने वाले प्रकाश पैटर्न की खोज करेगा।

    चंद्रमा पर मौजूद जल का महत्त्व

    • पीने योग्य पानी: वहां पर पाए जाने वाले जल को पीने योग्य पानी में परिवर्तित किया जा सकेगा।
    • सांस लेने योग्य ऑक्सीजन: जल में घुलित ऑक्सीजन को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन में परिवर्तित किया जा सकेगा।
    • रॉकेट ईंधन: रॉकेट के लिए हाइड्रोजन ईंधन प्राप्त किया जा सकेगा।
    • सौरमंडल का अन्वेषण: चन्द्रमा पर मौजूद जल मंगल ग्रह सहित डीप स्पेस एक्सप्लोरेशन को संभव बनाएगा।
    • Tags :
    • लूनर ट्रेलब्लेज़र ऑर्बिटर
    • लूनर थर्मल मैपर
    • चंद्रमा पर जल की खोज
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features