CBDT ने एक वित्त वर्ष में सबसे अधिक संख्या में अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 174 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों (APAs) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसने वित्त वर्ष 2023-24 के 125 APAs पर हस्ताक्षर किए थे।

  • वित्त मंत्रालय ने आयकर अधिनियम, 1961 में धारा 92CC और 92CD को जोड़कर वित्त अधिनियम, 2012 के अंतर्गत APA के प्रावधानों को शामिल किया है।

अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौता (APA) क्या है?

  • APA बोर्ड (कर प्राधिकरण) और व्यक्ति (करदाता) के बीच एक समझौता होता है।
  • इसका उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय लेनदेन में मूल्य निर्धारण विधियों और आर्म्स लेंथ मूल्य (बॉक्स देखें) को निर्धारित करके करदाताओं को ट्रांसफर प्राइसिंग में निश्चितता प्रदान करना है।
  • APA की अवधि अधिकतम 5 वर्ष हो सकती है। इसमें न्यूनतम अवधि के संबंध में कोई समय सीमा नहीं है।
  • APAs के प्रकार:
    • एकपक्षीय APA: इसमें केवल करदाता और देश का कर प्राधिकरण शामिल होते हैं।
    • द्विपक्षीय APA: इसमें देश के करदाता और कर प्राधिकरण के साथ-साथ किसी अन्य देश में करदाता के संबद्ध उद्यम (AE) भी शामिल होते हैं।
    • बहुपक्षीय APA: इसमें करदाता, अलग-अलग देशों के करदाताओं के दो या अधिक AEs, देश के कर प्राधिकरण तथा AEs के कर प्राधिकरण शामिल होते हैं।

मुख्य अवधारणाएँ /शब्दावली

  • ट्रांसफर प्राइसिंग: यह उन वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य होता है, जिनका लेन-देन एक ही समूह की कंपनियों के बीच किया जाता है।
  • मूल्य निर्धारण का आर्म्स लेंथ सिद्धांत: यह सिद्धांत कहता है कि संबंधित पक्षों (जैसे एक ही समूह की कंपनियों) के बीच हुआ सौदा उसी कीमत पर होना चाहिए, जिस पर गैर-संबंधित पक्षों के बीच समान परिस्थिति में सौदा होता है।

 

 

 

 

 

 

 

APAs का महत्त्व 

  • यह संभावित दोहरे कराधान के जोखिम को कम करता है।
  • यह ट्रांसफर प्राइसिंग संबंधी लेखा परीक्षा आदि के जोखिम को समाप्त करके अनुपालन लागत को कम करता है।
  • यह विशेष रूप से बहुराष्ट्रीय उद्यमों को व्यापार करने में सुगमता प्रदान करता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 1 अप्रैल, 2025

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 1 अप्रैल, 2025

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features