टाइगर ट्रायम्फ अभ्यास (Exercise Tiger Triumph) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

टाइगर ट्रायम्फ अभ्यास का चौथा संस्करण विशाखापट्टनम तट पर शुरू हुआ।

  • यह भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास है।
  • इस अभ्यास के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:
    • मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) कार्यों में भारत और अमेरिका की तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और सहयोग को बेहतर बनाना, और 
    • एक संयुक्त समन्वय केंद्र (CCC) स्थापित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का निर्माण करना। 

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आयकर नियमावली, 1962 में संशोधनों को अधिसूचित किया है। नए संशोधनों के जरिए सेफ हार्बर नियमों के दायरे का विस्तार किया गया है।

  • इन संशोधनों के तहत सेफ हार्बर नियमों के दायरे का निम्न रूप में विस्तार किया गया है:
    • सेफ हार्बर से संबंधित प्रावधान का लाभ उठाने की सीमा 200 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 300 करोड़ रुपये कर दी गई है।
    • मुख्य ऑटो कंपोनेंट्स की परिभाषा में इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों में उपयोग होने वाली लिथियम-आयन बैटरियों को शामिल किया गया है।

‘सेफ हार्बर’ क्या है?

  • तकनीकी रूप से, “सेफ हार्बर” वह स्थिति है जिसमें कर-एजेंसियां करदाता द्वारा घोषित ट्रांसफर प्राइसिंग को आर्म्स लेंथ प्राइस (स्वतंत्र बाजार मूल्य) मानकर स्वीकार करती हैं। 
    • ट्रांसफर प्राइसिंग वह मूल्य है जिस पर किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी समूह की संबद्ध संस्थाओं के बीच लेन-देन होता है।  
    • आर्म्स लेंथ प्राइस वह मूल्य होता है जो दो संबद्ध संस्थाओं के बीच लेन-देन को इस तरह सुनिश्चित करता है जैसे वह स्वतंत्र संस्थाओं के बीच हो रहा हो। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में निष्पक्षता बनाए रखना है।
  • आयकर अधिनियम, 1961 में CBDT को सेफ हार्बर नियम बनाने का अधिकार प्रदान किया गया है।

लगभग 500 प्राथमिक शहरी सहकारी बैंक (UCBs) 1 अप्रैल, 2025 से RBI के त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (Prompt Corrective Action: PCA) फ्रेमवर्क के दायरे में आ गए हैं। 

PCA फ्रेमवर्क के बारे में

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए 2002 में और शहरी सहकारी बैंकों (UCBs) के लिए जुलाई 2024 में PCA फ्रेमवर्क को लागू किया था।
    • UCBs के लिए सुपरवाइजरी एक्शन फ्रेमवर्क (SAF) के बदले PCA फ्रेमवर्क  लागू किया गया है। 
  • उद्देश्य:
    • समय रहते पर्यवेक्षी उपायों को लागू करना।
    • UCBs को आर्थिक संकट से निपटने हेतु उपायों को लागू करने के लिए बाध्य करना, ताकि उनकी वित्तीय स्थिति फिर से ठीक हो सके।
  • किन बैंकों पर लागू है: टियर 2, टियर 3 और टियर 4 श्रेणियों के सभी शहरी सहकारी बैंक (UCBs)।
  • फ्रेमवर्क के तहत निगरानी के प्रमुख क्षेत्र: पूंजी, परिसंपत्ति की गुणवत्ता, लाभप्रदता, आदि। 

हाल ही में, नीति आयोग ने “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का दूसरा संस्करण जारी किया।

  • यह रिपोर्ट तिमाही आधार पर भारत की व्यापार स्थिति का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नज़र

  • संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और नीदरलैंड भारत के प्रमुख निर्यात बाजार बने हुए हैं। इन देशों की भारत के कुल निर्यात में 33% हिस्सेदारी है।
  • भारत सबसे अधिक आयात चीन, संयुक्त अरब अमीरात और रूस से करता है।
  • भारत विश्व के 10 शीर्ष निर्यातक देशों में शामिल है। 
    • 2023 में विश्व में भारत छठा सबसे बड़ा वस्त्र निर्यातक देश था।
    • विश्व व्यापार में भारत की केवल 4% हिस्सेदारी है।

दूसरा “वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य पर WHO वैश्विक सम्मेलन”  कोलंबिया के कार्टाजेना में आयोजित हुआ।

सम्मेलन के बारे में

  • इस सम्मेलन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और कोलंबिया ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। सम्मेलन के आयोजन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP), विश्व मौसम संगठन (WMO) जैसे अन्य UN एजेंसियां भी शामिल थीं।
  • उद्देश्य: स्वच्छ वायु और स्वच्छ ऊर्जा प्राप्ति के लिए तथा जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कार्यवाहियों में तेजी लाना।

सम्मेलन के मुख्य आउटकम्स

  • 50 से अधिक देशों ने ‘वायु प्रदूषण का स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों’ को 2040 तक 50% तक कम करने के साझा लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
  • भारत ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के लक्षित उपायों के माध्यम से 2040 तक वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जापान ने ननकाई ट्रफ में संभावित “मेगाक्वेक यानी बड़े भूकंप” की चेतावनी जारी की है।

  • मेगाक्वेक (मेगाथ्रस्ट अर्थक्वेक) एक अत्यधिक विनाशकारी भूकंप होता है, जिसकी तीव्रता आमतौर पर 8 या उससे अधिक होती है।

ननकाई ट्रफ के बारे में

  • यह प्रशांत महासागर में 2 टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच एक प्रविष्ठन क्षेत्र (Subduction zone) है। इसमें फिलीपीन सागर प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसक रही है।
    • प्रविष्ठन क्षेत्र एक ऐसा स्थान है जहां 2 टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं और एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे खिसकती है।
  • ननकाई ट्रफ जापान के दक्षिण-पश्चिम प्रशांत तट के पास स्थित है। यह लगभग 900 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

आसियान खाद्य सुरक्षा सूचना प्रणाली (AFSIS) ने SAFE एग्रोमेट प्रोजेक्ट के सफल कार्यान्वयन के लिए इसरो और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों की सराहना की।

  • AFSIS थाईलैंड के नेतृत्व में संचालित एक प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा पर विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

स्पेस एप्लीकेशन फॉर एनवायरनमेंट (SAFE/ सेफ) प्रोजेक्ट के बारे में

  • इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2008 में एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने की थी।
  • उद्देश्य: अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, विशेष रूप से पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों का उपयोग करके पर्यावरणीय बदलावों और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी समस्याओं को समझना।
  • एग्रोमेट प्रोजेक्ट को 2018 में SAFE बहुपक्षीय परियोजना के रूप में लागू किया गया था।
    • यह प्रोजेक्ट इसरो, JAXA और अन्य एजेंसियों के सहयोग से लागू किया गया है।
    • इसका उद्देश्य कृषि संबंधी जानकारी साझा करने के लिए एक तंत्र विकसित करना है। इससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कृषि सूचना सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

बिहार में कई बौद्ध भिक्षु महाबोधि महाविहार (बोधगया मंदिर) में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे बोधगया मंदिर अधिनियम (BTA), 1949 को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

बोधगया मंदिर के बारे में

  • यह भगवान बुद्ध के जीवन और विशेष रूप से ज्ञान प्राप्ति से संबंधित और बौद्ध धर्म के चार पवित्र स्थलों में से एक है।
    • इसे 2002 से यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था।
  • यह तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक द्वारा बनवाए गए 84,000 मंदिरों/ स्तूपों में से एक है।
    • वर्तमान मंदिर संरचना का निर्माण गुप्त शासकों ने 5वीं या 6वीं शताब्दी ईस्वी में कराया था।
    • यह पूरी तरह से ईंटों से निर्मित सबसे शुरुआती बौद्ध मंदिरों में से एक है।
  • चीनी तीर्थयात्री ह्वेन त्सांग ने इस मंदिर का विस्तृत विवरण प्रदान किया है।

जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स निपाह वायरस से निपटने के लिए एक अग्रणी सेल्फ-एमप्लीफाइंग mRNA (saRNA) वैक्सीन विकसित कर रही है। यह कदम कोएलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेरेडनेस इनोवेशन्स (CEPI) की विस्तारित वित्त-पोषण पहल का हिस्सा है। 

  • निपाह एक जूनोटिक (पशुजन्य) वायरस है। इसका संबंध पैरामिक्सोवायरस फैमिली से है। फ्रूट बैट्स इस वायरस के प्राकृतिक वाहक हैं।

saRNA वैक्सीन के बारे में

  • mRNA वैक्सीन सीधे शरीर में एंटीजन को इंजेक्ट करने के बजाय एंटीजेनिक प्रोटीन बनाने हेतु शरीर की अपनी प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं।
  • saRNA वैक्सीन शरीर को वांछित एंटीजन बनाने के लिए आवश्यक mRNA की प्रतिकृति बनाने के निर्देश देती है।
  • saRNA वैक्सीन में कम खुराक में भी बेहतर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करने की क्षमता है। इस प्रकार यह मौजूदा mRNA वैक्सीन से अधिक प्रभावी है।

अमेरिकी भौतिकविदों ने कार्बन-डाइऑक्साइड लेजर्स का उपयोग करके दूर से रेडियोधर्मी पदार्थों का पता लगाने की एक नई विधि विकसित की।

  • यह विधि एवलांच ब्रेकडाउन नामक एक भौतिकी सिद्धांत पर केन्द्रित है।

एवलांच ब्रेकडाउन के बारे में

  • जब रेडियोधर्मी पदार्थ का क्षय होता है, तो वे आवेशित कण मुक्त करते हैं, जो आस-पास की वायु को आयनीकृत कर देते हैं। इससे वायु के धनात्मक और ऋणात्मक आवेश अलग हो जाते हैं और पदार्थ की एक नई अवस्था बनाते  है जिसे प्लाज्मा कहा जाता है।
  • ऋणात्मक आवेश (इलेक्ट्रॉन) तेज गति से अन्य परमाणुओं से टकराते हैं तथा अधिक इलेक्ट्रॉन मुक्त करते हैं। यही प्रक्रिया एवलांच ब्रेकडाउन कहलाती है।
  • संभावित उपयोग: ये बंदरगाहों पर शिपिंग कंटेनर्स को स्कैन करने और आपातकालीन परिस्थितियों में रेडियोधर्मी पदार्थों का पता लगाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet