भारत की वायु रक्षा प्रणाली (ADS) ने भारत की पश्चिमी सीमा पर हमलों को सफलतापूर्वक विफल किया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारत की वायु रक्षा प्रणाली में एक इंटीग्रेटेड काउंटर UAS (मानव रहित हवाई प्रणाली) ग्रिड शामिल है। इसमें सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) प्रणालियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

  • S-400 ट्रायम्फ (रूस से प्राप्त) 
    • इसे भारत में सुदर्शन चक्र भी कहा जाता है। 
  • यह दुनिया की सबसे उन्नत लंबी दूरी की SAM प्रणालियों में से एक है। 
  • यह कमांड और कंट्रोल सिस्टमफेज्ड एरे रडार, तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध से बचाव के उपाय से लैस है।
  • यह 360 डिग्री का रडार और मिसाइल कवरेज प्रदान करती है। 
  • इसमें एक से अधिक प्रकार की मिसाइलों का उपयोग किया जा सकता है, जिससे स्तरित रक्षा संभव होती है।
  • यह एक साथ कई लक्ष्यों को ट्रैक और नष्ट कर सकती है।
  • रेंज और क्षमता
    • ट्रैकिंग: 600 किमी तक;
    • हमले की सीमा: 400 किमी तक;
    • ऊंचाई कवरेज: 30 मीटर से 30 किमी तक। यह कम ऊंचाई वाले ड्रोन से लेकर उच्च ऊंचाई वाले विमानों और मिसाइलों को नष्ट कर सकती है।
  • बराक 8 (भारत और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित)
    • यह एक मध्यम से लंबी दूरी (MR SAM/ LR SAM) तक मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है।
    • यह मैक 2 की गति से यात्रा करती है।
    • यह एक साथ कई हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है।
    • इसकी मारक क्षमता 100 किलोमीटर तक है।
    • यह प्रणाली समुद्री और भूमि आधारित दोनों रूपों में उपलब्ध है।
  • आकाश हथियार प्रणाली (स्वदेशी रूप से निर्मित)
    • यह कम दूरी की SAM है।
    • यह बिल्ट-इन इलेक्ट्रॉनिक काउंटर-काउंटर उपायों (ECCM) से लैस है।
    • यह ग्रुप मोड या ऑटोनोमस मोड में एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है।
    • रेंज और क्षमता
      • रेंज: 4.5 किमी से 25 किमी;
      • ऊंचाई: 100 मीटर से 20 किमी तक।
    • यह प्रणाली एक्टिव और पैसिव जैमिंग के खिलाफ बहुत मजबूत है।
    • यह पूरी तरह से स्वचालित है, और लक्ष्य को पहचानने से लेकर नष्ट करने तक का कार्य बहुत कम समय में करती है।
    • गाइडेंस सिस्टम: कमांड गाइडेंस। 
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet