Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

"स्टेटस ऑफ स्मॉल कैट्स इन टाइगर लैंडस्केप ऑफ इंडिया" रिपोर्ट जारी की गई | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

"स्टेटस ऑफ स्मॉल कैट्स इन टाइगर लैंडस्केप ऑफ इंडिया" रिपोर्ट जारी की गई

Posted 30 Jul 2025

1 min read

इस रिपोर्ट को 29 जुलाई को 'ग्लोबल टाइगर डे' के अवसर पर जारी किया गया। इस रिपोर्ट को भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने मिलकर तैयार किया है। 

  • इसमें भारत के बाघ विचरण वाले इलाकों में पाई जाने वाली छोटी बिल्ली प्रजातियों की उपस्थिति और उनके व्यवहार का विस्तृत मूल्यांकन किया गया है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • जंगल कैट भारत में सबसे ज्यादा पाई जाने वाली छोटी बिल्ली प्रजाति है। इसके बाद रस्टी-स्पॉटेड कैट (दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्ली) का स्थान है।
    • रस्टी-स्पॉटेड कैट दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्ली प्रजाति है। 
  • भारत में कुल 10 छोटी बिल्ली प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें शामिल हैं: पलास कैट, यूरेशियन लिंक्स, जंगल कैट, फिशिंग कैट, लेपर्ड कैट, रस्टी-स्पॉटेड कैट, मार्बल्ड कैट, एशियाटिक गोल्डन कैट, डेजर्ट कैट और कैरेकल।

छोटी बिल्ली प्रजातियों के बारे में:

  • छोटी बिल्ली प्रजातियां शीर्ष मांसाहारी जानवरों का एक विविध समूह हैं। ये फेलिडे कुल के उप-कुल फेलिना के अंतर्गत आती हैं। ये लगभग सभी प्रकार के स्थलीय बायोम (जैसे जंगल, रेगिस्तान, पहाड़ आदि) में पाई जाती हैं।
  • बड़ी बिल्ली प्रजातियों से अंतर:
    • बड़ी बिल्ली प्रजातियों (जैसे- बाघ, शेर आदि) के गले में लचीली हायॉइड हड्डी होती है, जिससे वे दहाड़ सकती हैं।
    • इसके विपरीत, छोटी बिल्ली प्रजातियों के गले में कठोर हायॉइड हड्डी होती है, जिससे वे लगातार घुरघुराने (Purr) की आवाज निकाल सकती हैं।
  • Tags :
  • ग्लोबल टाइगर
  • छोटी बिल्ली प्रजातियां
  • जंगली बिल्ली प्रजाति
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started