Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

प्रधान मंत्री ने असम के गोलाघाट में भारत के पहले ‘बांस आधारित बायो-एथेनॉल संयंत्र’ का उद्घाटन किया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

प्रधान मंत्री ने असम के गोलाघाट में भारत के पहले ‘बांस आधारित बायो-एथेनॉल संयंत्र’ का उद्घाटन किया

Posted 15 Sep 2025

1 min read

यह संयंत्र नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) और फिनलैंड की फोर्टम एंड चेमपोलिस OY का संयुक्त उद्यम है। यह संयंत्र बांस से जैव-एथेनॉल या बायो-एथेनॉल का उत्पादन करेगा।

  • बांस बायो-एथेनॉल के उत्पादन के लिए एक आकर्षक फीडस्टॉक या कच्चा माल है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह एक गैर-खाद्य फसल है और इसमें लिग्नो सेल्यूलोज की उच्च मात्रा होती है। इसलिए, यह दूसरी पीढ़ी के जैव ईंधन के उत्पादन के लिए आशाजनक स्रोत बन जाता है।

बायो-एथेनॉल के बारे में

  • बायो-एथेनॉल खाद्य फसलों और कृषि अपशिष्ट जैसे नवीकरणीय जैविक स्रोतों से उत्पादित एथेनॉल है।
    • एथेनॉल एक पारदर्शी रंगहीन तरल होता है। यह जैव-निम्नीकरणीय ता बायोडिग्रेडेबल होता है तथा जलने पर कार्बन डाइऑक्साइड और जल उत्पन्न करता है।
  • स्रोत: राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति, 2018 के अनुसार, बायो-एथेनॉल निम्नलिखित बायोमास से उत्पादित एथेनॉल है:
    • शर्करा युक्त सामग्री: जैसे- गन्ना, चुकंदर, मीठी ज्वार (Sweet sorghum) आदि;
    • स्टार्च युक्त सामग्री: जैसे- मक्का, कसावा, सड़े हुए आलू, कृषि खाद्य/ लुगदी उद्योग आधारित अपशिष्ट, शैवाल आदि; तथा 
    • सेल्यूलोज युक्त सामग्री: जैसे गन्ने की खोई, लकड़ी आधारित अपशिष्ट, कृषि और वानिकी अवशेष या अन्य नवीकरणीय संसाधन जैसे औद्योगिक कचरा, सब्जी का कचरा आदि।
  • उपयोग: बायो-एथेनॉल का उपयोग मुख्य रूप से ईंधन (शुद्ध एथेनॉल ईंधन- E100) या पेट्रोल के साथ मिश्रण (E10 या E20), रसायनों, फार्मास्यूटिकल्स, व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों और जैव-आधारित सामग्री जैसे बायोप्लास्टिक के उत्पादन में किया जाता है।
  • लाभ: यह जैव निम्नीकरणीय और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। यह जीवाश्म ईंधन की तुलना में कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जित करता है। साथ ही, यह कम वायु प्रदूषण भी करता है।
  • Tags :
  • Bamboo
  • BioE3 Policy
  • Assam
  • Ethanol Plants
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started