प्रधान मंत्री ने माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (MBRAPP) की आधारशिला रखी | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

प्रधान मंत्री ने माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (MBRAPP) की आधारशिला रखी

Posted 26 Sep 2025

1 min read

Article Summary

Article Summary

प्रधानमंत्री ने माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया, जिसमें 700 मेगावाट के चार रिएक्टर हैं, जो 2032 तक परमाणु क्षमता को 22,480 मेगावाट तक बढ़ाने की भारत की फ्लीट मोड पहल का हिस्सा है।

MBRAPP परियोजना के बारे में

  • स्थान: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में, माही नदी पर बने माही बांध के पास।
  • क्षमता: 4 × 700 मेगावाट (MWe) PHWR अर्थात् ये 4 स्वदेशी 700 मेगावाट दाब युक्त भारी जल रिएक्टर (PHWR) इकाइयां होंगी। 
  • विकासकर्ता: इसे अणुशक्ति विद्युत निगम (ASHVINI) विकसित करेगा। ASHVINI न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) और नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) का संयुक्त उपक्रम है।
  • यह परियोजना भारत की "फ्लीट मोड" पहल का हिस्सा है।
    • इस पहल के अंतर्गत पूरे देश में एक समान डिजाइन और खरीद योजना के तहत 700 मेगावाट क्षमता वाले 10 रिएक्टर बनाए जा रहे हैं।

भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता

  • 30 जनवरी, 2025 तक के डेटा के अनुसार वर्तमान में भारत में 7 विद्युत संयंत्रों में कुल 24 रिएक्टर हैं, जिनकी स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 8,180 MW है।
    • सरकार का लक्ष्य 2031-32 तक इसे बढ़ाकर 22,480 MW करना है।  
  • 2022-23 में भारत के कुल विद्युत उत्पादन में परमाणु ऊर्जा की हिस्सेदारी 3.61% रही। इससे परमाणु ऊर्जा देश का पांचवां सबसे बड़ा गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित विद्युत स्रोत बन गया।
  • भारत इस समय अपने तीन-स्तरीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम (NPP) के पहले चरण में है।
    • पहला चरण यूरेनियम-आधारित PHWRs पर आधारित है।
    • दूसरा चरण फास्ट ब्रीडर रिएक्टर्स (FBRs) पर आधारित होगा, जिसमें प्लूटोनियम आधारित ईंधन का उपयोग किया जाएगा। 
    • तीसरा चरण थोरियम पर आधारित होगा।
  • Tags :
  • Mahi Banswara Rajasthan Atomic Power Project (MBRAPP)
  • Nuclear Power Capacity
  • Anushakti Vidhyut Nigam (ASHVINI)
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started