इस कार्यवाही रिपोर्ट में अनिवासी भारतीय (NRIs), भारतीय मूल के लोग (PIOs), ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCIs) और प्रवासी श्रमिकों जैसे विविध भारतीय प्रवासी समुदायों के कल्याण और दशाओं पर संसदीय स्थायी समिति की टिप्पणियों और सिफारिशों का उल्लेख है।
भारतीय प्रवासी (Indian Diaspora) के बारे में
- ‘भारतीय प्रवासी’ एक सामान्य शब्दावली है। यह शब्दावली उन लोगों के लिए प्रयुक्त होती है जो वर्तमान भारत गणराज्य की सीमाओं के भीतर के क्षेत्रों से किसी अन्य देश में प्रवास कर गए हैं। इसमें ऐसे लोगों के वंशजों को भी शामिल किया जाता है।
- ऐसे लोगों में NRIs, PIOs, OCIs और प्रवासी श्रमिक शामिल हैं।
- जनवरी 2024 तक इनकी कुल संख्या लगभग 35.42 मिलियन थी।
