भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित "लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICDEM) 2026" का समापन 'दिल्ली घोषणा-पत्र 2026' को अपनाने के साथ हुआ।
दिल्ली घोषणा-पत्र 2026 के बारे में
- दुनिया भर के चुनाव प्रबंधन निकायों (EMBs) ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की सत्यनिष्ठा की सुरक्षा के लिए 5 मुख्य स्तंभ अपनाए:
- मतदाता सूची की शुचिता: सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए।
- चुनावों का संचालन: चुनाव प्रबंधन निकायों को अपने-अपने संविधान और कानूनों के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कार्य करना चाहिए।
- अनुसंधान और प्रकाशन: दुनिया के लोकतंत्रों पर आधारित विश्व-ज्ञानकोश (Encyclopaedia of Democracies of the World) तैयार किया जाए।
- प्रौद्योगिकी का उपयोग: भारत अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म ECINET का अनुभव अन्य देशों के साथ साझा करेगा। इससे अन्य देश भी ऐसा ही प्लेटफॉर्म विकसित कर सकेंगे।
- प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण: भारत अपने व्यापक अनुभव, प्रशिक्षण और पारदर्शी चुनावी प्रक्रियाओं को अन्य देशों के साथ साझा करेगा।
Article Sources
1 sourceभारत की राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन किया।
ग्रंथ कुटीर के बारे में
- इसमें भारत की 11 शास्त्रीय भाषाओं (Classical languages) में पांडुलिपियों और पुस्तकों का संग्रह है।
- ये 11 शास्त्रीय भाषाएं हैं— तमिल, संस्कृत, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, ओड़िया, मराठी, पालि, प्राकृत, असमिया और बंगाली।
- उद्देश्य: नागरिकों में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
- विषय संग्रह: इनमें महाकाव्य, दर्शन, भाषा-विज्ञान, इतिहास, शासन, विज्ञान, भक्ति साहित्य शामिल हैं। इन 11 भाषाओं में भारत का संविधान भी शामिल है।
- ज्ञान भारतम् मिशन (GBM) को आगे बढ़ाना: यह पहल ज्ञान भारतम् मिशन के लक्ष्य को आगे बढ़ाती है।
- ज्ञान भारतम् मिशन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की पहल है। इसका उद्देश्य भारत की पांडुलिपि धरोहर का संरक्षण, डिजिटलीकरण और प्रसार करना है।
Article Sources
1 sourceभारतीय रेलवे ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर ह्यूमनॉइड रोबोट ASC अर्जुन को तैनात किया है।
ASC अर्जुन के बारे में
- रोबोट तैनाती का उद्देश्य: यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा व्यवस्था और सेवाओं को बेहतर बनाना। यह रोबोट रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मियों की सहायता करेगा।
- मुख्य विशेषताएं और कार्य:
- इसमें चेहरा पहचानने वाली प्रणाली (FRS) लगी हुई है। इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जा सकती है।
- AI की मदद से यात्रियों की भीड़ पर नजर रखी जाती है।
- किसी भी असामान्य स्थिति में RPF कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट भेजता है।
- यह अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगु में स्वचालित घोषणा कर सकता है।
- यात्रियों को मार्गदर्शन देता है। सुरक्षा व जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है।
Article Sources
1 sourceअति-महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों की कमी की वजह से एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल–उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (ACC-PLI) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में चुनौती उत्पन्न हो रही है।
ACC-PLI योजना के बारे में
- इस योजना को 2021 में मंजूरी दी गई थी।
- योजना का प्रकार: केंद्रीय क्षेत्रक योजना।
- उद्देश्य: भारत में एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल बैटरी भंडारण के विनिर्माण को बढ़ावा देना।
- एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल नई पीढ़ी की अत्याधुनिक ऊर्जा भंडारण तकनीक है।
- यह बिजली को रासायनिक या विद्युत-रासायनिक ऊर्जा के रूप में भंडारित कर सकती है। आवश्यकता पड़ने पर फिर से इसे बिजली में बदल सकती है।
- स्थानीयकरण: एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल में कम से कम 25% मूल्यवर्धन भारत में होना चाहिए। इस अनुपात को 5 वर्षों में बढ़ाकर 60% करने का लक्ष्य है।
- प्रोत्साहन: सरकार द्वारा वार्षिक नकद सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी प्रति लाभार्थी कंपनी अधिकतम 20 GWh तक सीमित है।
भारत ने 2047 तक 100 गीगावाट (GW) की पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसका उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती हिस्सेदारी को संतुलित करना है।
पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज के बारे में
- पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज वास्तव में अधिक बिजली भंडारण की तकनीक है।
- इसमें पानी की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा (Gravitational potential energy) के रूप में ऊर्जा संग्रहित की जाती है।
- इसके लिए अलग-अलग ऊँचाई पर स्थित दो जलाशयों का उपयोग होता है।
- कार्यप्रणाली:
- जब बिजली अधिक उपलब्ध होती है, तब पानी को निचले जलाशय से ऊपरी जलाशय में पंप किया जाता है।
- जब बिजली की मांग बढ़ती है, तब भंडारित पानी को टरबाइन से नीचे छोड़ा जाता है। इससे बिजली उत्पन्न होती है।
- महत्व:
- ग्रिड में बिजली की निरंतर आपूर्ति होती रहती है।
- पीक लोड प्रबंधन यानी अधिक मांग के समय बिजली उपलब्ध कराने में सहायक है।
- सौर और पवन जैसी नवीकरणीय ऊर्जाएं हर समय उपलब्ध नहीं होती हैं। इसलिए स्टोरेज से ऐसे समय में बिजली आपूर्ति की जाती है।
प्रधान मंत्री ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की।
PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के बारे में
- पात्रता: वे सभी स्ट्रीट वेंडर्स जिन्होंने PM स्वनिधि योजना के तहत दूसरी किस्त का ऋण चुका दिया है, और तीसरी किस्त के लिए पात्र हैं।
- ऋण (क्रेडिट) सीमा: यह RuPay रिटेल (पर्सनल) क्रेडिट कार्ड होगा। अधिकतम ₹30,000 तक निकालने की अनुमति है।
- इसमें रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा उपलब्ध होगी। इसका अर्थ है कि निर्धारित सीमा के भीतर कभी भी ऋण लिया जा सकता है और चुकाया जा सकता है।
PM स्वनिधि योजना के बारे में
- शुरुआत: 2020 में।
- योजना का प्रकार: केंद्रीय क्षेत्रक योजना।
- उद्देश्य: कोविड-19 लॉकडाउन के बाद स्ट्रीट वेंडर्स को कम ब्याज दर पर कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराना। इससे उन्हें आजीविका फिर से शुरू करने में मदद मिली।
- कार्यान्वयन: केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) और वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा संयुक्त रूप से।