AI और महिला सशक्तीकरण पर केसबुक का विमोचन किया गया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • MeitY और UN Women की पहल वैश्विक दक्षिण से लिंग-संवेदनशील AI समाधानों को प्रदर्शित करती है।
  • एआई अनुप्रयोगों में स्वास्थ्य सेवा (स्मार्ट कोजिन), जीबीवी रोकथाम (न्याय सखी-स्वाति), और न्याय तक पहुंच (यशोदा एआई) शामिल हैं।
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता रूढ़ियों को चुनौती देकर और जोखिमों का पता लगाकर शिक्षा (AtenIA) और महिलाओं की सुरक्षा (NariRaksha) में भी सहायता करती है।

In Summary

यह इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) तथा यूएन वीमेन (UN Women) की एक संयुक्त पहल है। इसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) का समर्थन प्राप्त है। यह 'वैश्विक दक्षिण’ से लैंगिक-अनुक्रियाशील AI समाधानों को प्रदर्शित करती है।

महिला सशक्तीकरण में AI की भूमिका

  • मासिक धर्म स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य सेवा: AI महिलाओं के लिए तीव्र और अधिक सटीक निदान के माध्यम से परिणामों में सुधार कर सकता है।
    • उदाहरण: स्मार्ट कोजिन (Smart Kojin) प्रणाली चैट के माध्यम से गोपनीय और निर्णय-मुक्त मासिक धर्म स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) का उपयोग करती है।
  • लैंगिक आधारित हिंसा की रोकथाम: AI कानूनी पहुंच में महत्वपूर्ण कमियों को दूर कर सकता है। इससे सुरक्षित, सूचित और आर्थिक रूप से यथार्थवादी पूर्व-मुकदमेबाजी निर्णय संभव हो सकते हैं।
    • उदाहरण: न्यायसखी-स्वाति (NyayaSakhi-SWATI) घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को वैधानिक राहत और केस की अवधि का AI-आधारित अनुमान प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाती है।
  • न्याय और कानूनी सेवाओं तक पहुंच: AI डिजिटल जागरूकता को व्यावहारिक सुरक्षा में बदलकर हाशिए पर रहने वाली महिलाओं को सशक्त बना सकता है।
    • उदाहरण: यशोदा (YASHODA) AI महिलाओं को AI -जनित नुकसानों की पहचान करने, डिजिटल स्वच्छता का अभ्यास करने और कानूनी उपचारों तक पहुंचने के लिए सक्षम बनाता है।
  • शिक्षा और कौशल विकास: AI पारंपरिक शिक्षा को बदल सकता है, स्थापित लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती दे सकता है और ज्ञान तक पहुंच का लोकतंत्रीकरण कर सकता है।
    • उदाहरण: एटेनिया (AtenIA) युवा लड़कियों को STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित) रोल मॉडल्स के साथ वार्ता करने में सक्षम बनाकर व्यक्तिगत परामर्श प्रदान करता है।
  • महिला सुरक्षा: AI प्रणालियां संस्थागत प्रतिक्रियाओं को तीव्र कर सकती हैं और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के आत्मविश्वास को बहाल कर सकती हैं।
    • उदाहरण: नारीरक्षा (NariRaksha) जोखिमों का सक्रिय रूप से पता लगाने के लिए भू-स्थानिक विश्लेषण, कंप्यूटर विज़न और NLP का उपयोग करके शहरी महिला सुरक्षा में बदलाव ला रहा है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

STEM

Acronym for Science, Technology, Engineering, and Mathematics. These fields are crucial for innovation and economic development.

NLP

Natural Language Processing (NLP) is a subfield of artificial intelligence concerned with the interaction between computers and human language. It enables computers to understand, interpret, and generate human language.

AI

Artificial Intelligence. The simulation of human intelligence processes by machines, especially computer systems, including learning, problem-solving, and decision-making. AI is increasingly impacting economic productivity and job markets.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet