भारत का दोहरा AI फ्रेमवर्क समावेशी विकास के लिए राष्ट्रीय रणनीति और मजबूत शासन संरचना का संयोजन करता है। यह विशेष रूप से ग्रामीण और सामाजिक रूप से संवेदनशील संदर्भों के लिए उपयुक्त है।
AI समावेशी ग्रामीण विकास में कैसे मदद करता है?
- वंचित गांवों की पहचान: 'मिशन अंत्योदय' के डेटा का उपयोग करके स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और स्वच्छता में कमियों का विश्लेषण किया जाता है।
- भविष्य के लिए पूर्वानुमानित योजना: जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक गतिविधियों के आधार पर भविष्य की विकास संबंधी आवश्यकताओं का पूर्वानुमान लगाया जाता है।
- अवसंरचना की जरूरतों को पूरा करना: 'प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना' (PMGSY) आदि का उपयोग करके उन गांवों की पहचान की जाती है, जहां उचित सड़कों का अभाव है।
समावेशी ग्रामीण विकास के लिए AI को बढ़ावा देने वाली प्रमुख पहलें
- विकेंद्रीकृत ग्रामीण ई-गवर्नेंस: इसे 'सभासार' (SabhaSaar) जैसे उपकरणों के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। ये उपकरण ग्राम सभा और पंचायत बैठकों का विवरण तैयार करते हैं। साथ ही 'ई-ग्राम स्वराज' और 'ग्राम मानचित्र' जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स भी तैयार किए गए हैं।
- अवसंरचना की निगरानी: निर्मित परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए 'भू-प्रहरी' (BhuPRAHARI) प्लेटफॉर्म; अनौपचारिक क्षेत्रक के लिए 'डिजिटल श्रम सेतु मिशन' आदि।
- क्षेत्रकवार विश्लेषण:
- कृषि और खाद्य सुरक्षा: 'किसान ई-मित्र' (सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाला वर्चुअल असिस्टेंट); राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली, फसल स्वास्थ्य निगरानी, परिशुद्ध कृषि (Precision Farming) आदि।
- शिक्षा: NCERT का 'दीक्षा' (DIKSHA) प्लेटफॉर्म; कक्षा 8-12 के छात्रों में बुनियादी सामाजिक-तकनीकी और AI कौशल विकसित करने के लिए 'YUVAI' (यूथ फॉर उन्नति एंड विकास विद AI) कार्यक्रम आदि।
- स्वास्थ्य देखभाल सेवा: राज्य के नेतृत्व वाले AI नवाचार, जैसे मध्य प्रदेश का 'सुमन सखी' व्हाट्सएप चैटबॉट, जो ग्रामीण महिलाओं को मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करता है।
- बहुभाषी शासन के माध्यम से सामाजिक लाभ
- भाषिणी (BHASHINI): एक AI-सक्षम भाषा मंच, जो 36 से अधिक भारतीय भाषाओं में अनुवाद, स्पीच-टू-टेक्स्ट और आवाज-आधारित इंटरफेस प्रदान करता है।
- भारत-जेन (BharatGen): भारत का पहला सरकारी वित्त पोषित, संप्रभु, बहुभाषी और मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM)।
- आदि वाणी (Adi Vaani): आदिवासी समुदायों द्वारा सामना की जाने वाली संचार संबंधी बाधाओं को दूर करना।