अंतरिक्ष और उपग्रह संचार (SatCom) हेतु साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

ये दिशा-निर्देश प्रकृति में सलाहकारी हैं। ये इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) ने SatCom इंडस्ट्री एसोसिएशन (SIA-इंडिया) के सहयोग से जारी किए हैं।

  • ये भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023, इन-स्पेस (IN-SPACe) मानदंडों और डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम (DPDP), 2023 के पूरक के रूप में कार्य करेंगे। 

मुख्य दिशा-निर्देशों पर एक नजर

  • सेगमेंट नियंत्रण: यह निम्नलिखित चार अलग-अलग सेग्मेंट्स को सुरक्षित करता है:
    • अंतरिक्ष सेगमेंट: उपग्रह और पेलोड।
    • जमीन सेगमेंट: मिशन कंट्रोल और ग्राउंड स्टेशन।
    • उपयोगकर्ता सेगमेंट: टर्मिनल और उपकरण।
    • संचार लिंक: अपलिंक और डाउनलिंक मार्ग।
  • घटना की रिपोर्टिंग: SatCom परिचालकों के लिए साइबर सुरक्षा उल्लंघन या विसंगतियों की सूचना मिलने के 6 घंटे के भीतर CERT-In को रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
  • अन्य साइबर सुरक्षा अभ्यास: नियमित ऑडिटिंग; स्थितिजन्य जागरूकता अभ्यास (जैसे- अद्यतन जोखिम आसूचना बनाए रखना); और खतरा एवं क्षति शमन (HDM) योजना। AI और ML (मशीन लर्निंग) आधारित विश्लेषण के माध्यम से निरंतर निगरानी।

अंतरिक्ष क्षेत्रक संबंधी तंत्र के लिए साइबर सुरक्षा सिद्धांत

  • सिक्योरिटी-बाय-डिज़ाइन और बाय-डिफ़ॉल्ट: सिस्टम डिज़ाइन, विकास और एकीकरण के शुरुआती चरणों से ही सुरक्षा पर विचार करना।
  • डिफेंस-इन-डेप्थ (गहन सुरक्षा): नेटवर्क, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंटरफेस (अंतरिक्ष, जमीन एवं उपयोगकर्ता) के सभी स्तरों पर सुरक्षा की कई परतें लागू करना।
  • शून्य-विश्वास संरचना (ZTA): नेटवर्क घटकों या उपयोगकर्ताओं के बीच किसी भी अंतर्निहित विश्वास को न मानना, भले ही वे सुरक्षित सीमाओं के भीतर हों।
  • सुरक्षित संचार और एन्क्रिप्शन: टेलीमेट्री, ट्रैकिंग व कमांड (TT&C) और डेटा पेलोड लिंक के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लागू करना।
  • शासन, जवाबदेही और अनुपालन: संगठन के भीतर साइबर सुरक्षा प्रशासन की देखरेख के लिए एक मुख्य उपग्रह सुरक्षा अधिकारी (CSSO) की नियुक्ति करना।
  • घटना की तैयारी और लचीलापन: SatCom के लिए विशिष्ट विस्तृत घटना प्रतिक्रिया प्रक्रिया (IRP) और कार्य निरंतरता योजना (BCP) के साथ संकट प्रबंधन योजना तैयार रखना।

 

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Business Continuity Plan (BCP)

A plan that outlines how an organization will continue to operate during and after a disruptive event, such as a cyberattack.

Incident Response Process (IRP)

A set of predefined steps and procedures that an organization follows to detect, respond to, and recover from cybersecurity incidents.

Chief Satellite Security Officer (CSSO)

A designated role within an organization responsible for overseeing and managing cybersecurity governance for satellite systems.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet