IIED खाद्य सुरक्षा सूचकांक | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट (IIED) ने IIED खाद्य सुरक्षा सूचकांक प्रकाशित किया। 

  • यह सूचकांक मूल्यांकन करता है कि जलवायु परिवर्तन खाद्य सुरक्षा के "चार स्तंभों" को कैसे प्रभावित करता है। ये स्तंभ हैं: उपलब्धता, पहुंच, उपयोग और संधारणीयता।

मुख्य बिंदु:

  • भारत उन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, जो वैश्विक तापमान के बढ़ने के कारण खाद्य असुरक्षा का सर्वाधिक सामना कर सकता है। 
  • खाद्य सुरक्षा सूचकांक में भारत की स्थिति सबसे चिंताजनक बताई गई है। 
  • तापमान में 1.5°C और 2°C की वृद्धि के परिदृश्यों के तहत भारत का खाद्य सुरक्षा स्कोर तेजी से (15% तक) गिर सकता है। यह भारत को "गंभीर रूप से असुरक्षित (क्रिटिकली इनसेक्योर)" श्रेणी के करीब धकेल देगा। 
  • बढ़ता तापमान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता के मामले में अमीर और गरीब देशों के बीच के अंतराल को और बढ़ा सकता है। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल 2026 से मार्च 2031 तक IVFRT योजना को जारी रखने की मंजूरी दी।

IVFRT योजना के बारे में:

  • मंत्रालय: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना (NeGP) के तहत।
  • उद्देश्य: आव्रजन और वीजा सेवाओं का आधुनिकीकरण करना। यह राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करते हुए वैध यात्रियों को सुविधा प्रदान करता है। 
  • फोकस क्षेत्र: उभरते तकनीकी नवाचार, मुख्य बुनियादी ढांचे का परिवर्तन, और प्रौद्योगिकी एवं सेवा अनुकूलन।
  • यह योजना भारत में आव्रजन, वीजा जारी करने, विदेशियों के पंजीकरण और उनकी गतिविधियों की निगरानी को एकीकृत करती है।
  • महत्व: पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना 100% संपर्क-रहित (कॉन्टैक्टलेस) और फेसलेस वीज़ा प्रक्रिया तथा राष्ट्रीय सुरक्षा आदि सुनिश्चित करती है। 

ईरान ने USS अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर कादिर क्रूज मिसाइलें दागीं।

कादिर क्रूज मिसाइल के बारे में:

  • कादिर ईरान द्वारा विकसित मध्यम दूरी की तट-आधारित जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल है।
  • यह नूर मिसाइल का उन्नत संस्करण है। इसकी मारक क्षमता 120-300 किलोमीटर बताई गई है।

भारतीय निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप 'अग्निकुल कॉसमॉस' ने अग्नाइट इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 

अग्नाइट इंजन के बारे में: 

  • अग्नाइट विश्व का सबसे बड़ा एकल 3D-प्रिंटेड बूस्टर इंजन है।
  • अग्नाइट और अग्निलेट अग्निकुल के 3D-प्रिंटेड सेमी-क्रायोजेनिक इंजन हैं। 
  • यह इनकॉनेल (Inconel) का उपयोग करके बनाया गया है।
    • इनकॉनेल एक उच्च-प्रदर्शन वाला मिश्र धातु है। इसे विशेष रूप से अत्यधिक तापमान सहन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • अग्नाइट इंजन अग्निकुल के अग्निबाण (Agnibaan) प्रक्षेपण यान के बूस्टर चरण को शक्ति प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। 

शोधकर्ताओं ने CALM-ब्रेन विकसित किया है। यह विभिन्न मानसिक विकारों से संबंधित मस्तिष्क की संरचना और कार्य पर भारत का अपनी तरह का प्रथम डिजिटल डेटा रिपॉजिटरी है। 

CALM-ब्रेन के बारे में:

  • CALM-ब्रेन पाँच विकारों - व्यसन, बाइपोलर डिसऑर्डर, मनोभ्रंश (डिमेंशिया),  ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) और सिज़ोफ्रेनिया पर नैदानिक, न्यूरो-इमेजिंग, व्यवहारिक, आनुवंशिक और अन्य डेटासेट एकत्र करता है। 
  • यह ‘स्टेम कोशिकाओं का उपयोग करके मस्तिष्क विकारों की खोज हेतु त्वरक कार्यक्रम (ADBS परियोजना)’ के अंतर्गत प्रारंभ किया गया है। इसे जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) और प्रतीक्षा ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से वित्त-पोषित किया गया। 
  • इसे ओपन सोर्स बनाया जाएगा। इससे चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को रोग की शुरुआत, प्रगति और जैविक परिवर्तनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

भारतीय रेलवे ने कई जोन में कवच प्रणाली के विस्तार को मंजूरी दी।

कवच {स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ATP) प्रणाली} के बारे में:

  • यह ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली (TCAS) है। यदि दो ट्रेनें टकराने की स्थिति में हों, तो यह स्वचालित रूप से ब्रेक लगाकर टक्कर रोकती है।
  • विकास: भारतीय रेलवे के अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) द्वारा। 
  • प्रमुख विशेषताएं: 
    • लोकोमोटिव को निरंतर रीयल-टाइम अपडेट प्रदान करना।
    • भी प्रकार की ट्रेन टक्करों की रोकथाम: आमने-सामने, पीछे से और बगल से टक्कर (लोको से लोको संचार)। 
    • सिग्नल को पार करने पर खतरे को रोकना। 
    • अन्य: कोहरे वाले मौसम के लिए लाइन-साइड सिग्नल को दोहराना, स्वचालित हॉर्न एक्टिवेशन और आपातकालीन (SoS) संदेश प्रसारित करना। 
Tags:

एक अध्ययन से पता चलता है कि तटीय क्षेत्रों में समुद्र की सतह के बढ़ते तापमान के कारण आर्द्र लू (हीटवेव) में 50-64% की वृद्धि हो रही है। यह स्थिति वायुमंडलीय रॉस्बी तरंगों (Rossby wave) के कारण और अधिक गंभीर हो गई है।

  • आर्द्रता बढ़ने से वेट-बल्ब तापमान में वृद्धि होती है। 31.5°C से अधिक का वेट-बल्ब तापमान हानिकारक होता है, क्योंकि तब शरीर पसीने के माध्यम से स्वयं को ठंडा करने में सक्षम नहीं रहता है। 
  • वेट-बल्ब तापमान वह न्यूनतम तापमान है जिस तक वाष्पीकरण द्वारा हवा को ठंडा किया जा सकता है। 

रॉस्बी तरंगों के बारे में:

  • ये वायुमंडल की विशाल लहरदार गतियाँ हैं, जो पश्चिम की ओर पूरे ग्रह (पृथ्वी) पर क्षैतिज रूप से फैली होती हैं। 
  • ये पृथ्वी के घूर्णन तथा महासागर और स्थलीय तापमान में अंतर से उत्पन्न होती हैं। 
  • स्थिर रॉस्बी पवनें क्षेत्र के ऊपर गर्म और आर्द्र हवा को रोक लेती हैं। इसके परिणामस्वरूप हीटवेव या लू की स्थिति उत्पन्न होती है। 

IIT गांधीनगर के एक अध्ययन के अनुसार वर्ष 2026 और 2050 के बीच कावेरी के जल प्रवाह में लगभग 3.5% की कमी आने का अनुमान है। 

कावेरी नदी के बारे में: 

  • उद्गम: पश्चिमी घाट की ब्रह्मगिरी पर्वतमाला में कूर्ग (कर्नाटक) के तालकावेरी से। 
  • अपवाह क्षेत्र: तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और संघ राज्य क्षेत्र पुडुचेरी में विस्तृत (देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 2.7%)। 
  • कुल लंबाई: लगभग 800 किलोमीटर।
  • बाएं तट की सहायक नदियां: हरंगी, हेमावती, शिम्शा और अर्कवती।
  • दाएं तट की सहायक नदियां: लक्ष्मणतीर्थ, काबिनी, सुवर्णवती, भवानी, नोयिल और अमरावती। 
  • प्रमुख जलप्रपात: शिवनसमुद्र जलप्रपात, होगेनक्कल जलप्रपात। 
  • प्रमुख बांध: कर्नाटक में कृष्णराजसागर, तमिलनाडु में मेट्टूर बांध। 
Tags:
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Critically Insecure

A classification indicating a severe and urgent level of food insecurity, where populations face significant challenges in accessing and obtaining food.

Food Insecurity

A state where individuals or populations lack consistent access to enough safe and nutritious food for active and healthy lives. It can manifest as limited availability, access, or utilization of food, and is often exacerbated by economic shocks, climate change, and other factors.

Food Security Pillars

The four fundamental components of food security: Availability (sufficient quantities of food are available), Access (people have sufficient resources to obtain appropriate foods for a nutritious diet), Utilization (proper biological use of food), and Sustainability (ensuring access to adequate food at all times).

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet