परमाणु ऊर्जा विनियामक बोर्ड (AERB) ने राजस्थान में परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए उत्खनन को मंजूरी दी | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

AERB द्वारा माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (MBRAPP) की यूनिट-एक और यूनिट-दो के निर्माण के लिए उत्खनन की मंजूरी दी गई है।

माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (MBRAPP) के बारे में

  • अवस्थिति: राजस्थान के बांसवाड़ा में, माही नदी पर बने माही बांध के पास
  • क्षमता: 4 x 700 MWe PHWR (स्वदेशी PHWRs - दाबित भारी जल रिएक्टर की 4 परमाणु ऊर्जा इकाइयां)
    • PHWRs ईंधन के रूप में प्राकृतिक यूरेनियम और शीतलक (कूलेंट) व मंदक (मॉडरेटर) के रूप में भारी जल (ड्यूटेरियम ऑक्साइड) का उपयोग करते हैं।
  • विकास: अणुशक्ति विद्युत निगम (ASHVINI) द्वारा। यह न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) और नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) का एक संयुक्त उद्यम है।
  • परियोजना: यह परियोजना भारत की "फ्लीट मोड" पहल का हिस्सा है।
    • इस पहल के तहत एक जैसे डिजाइन और समान खरीद योजनाओं वाले 700 मेगावाट क्षमता के 10 परमाणु संयंत्र देशभर में बनाए जा रहे हैं।

भारत में परमाणु ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदम

  • परमाणु ऊर्जा मिशन: केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषित यह मिशन स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स (SMRs) के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास (R&D) पर केंद्रित है। इसका लक्ष्य वर्ष 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से डिजाइन और संचालित स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स विकसित करना है।
  • परमाणु ऊर्जा लक्ष्य: वर्ष 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता
  • शांति (SHANTI) अधिनियम, 2025: यह अधिनियम भारत में  परमाणु ऊर्जा से संबंधित विधिक ढांचे को समेकित और आधुनिक बनाता है।
    • शांति (SHANTI) से आशय है: सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI)I

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षमता

  • मार्च 2026 की स्थिति के अनुसार भारत में वर्तमान में 7 विद्युत संयंत्रों में 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर्स संचालित हैं। इनकी कुल स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 8,780 मेगावाट है (RAPS-1 - 100 मेगावाट को छोड़कर)। 
  • केंद्र सरकार की योजना 2031-32 तक इस क्षमता को बढ़ाकर 22,480 मेगावाट करने की है।
  • 2024–25 में भारत के कुल बिजली उत्पादन में परमाणु ऊर्जा की हिस्सेदारी लगभग 3.1% थी, जो इसे बिजली का पांचवां सबसे बड़ा गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोत बनाती है। 

 

 

 

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Heavy Water

Water in which the hydrogen atoms are replaced by deuterium (an isotope of hydrogen with one proton and one neutron). Heavy water is used as a moderator in certain types of nuclear reactors, like CANDU reactors.

SHANTI Act, 2025

A comprehensive umbrella law governing India's nuclear power sector, replacing previous legislation. It aligns with international nuclear commerce norms and permits both public and private entities to establish nuclear power plants and engage in related activities, including the transport, storage, and export of nuclear materials.

SMRs

Small Modular Reactors. Compact, factory-built nuclear reactors designed for greater flexibility, enhanced safety, and potential deployment in smaller grids or remote locations.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet