चीज़ (Cheese) | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

प्रधानमंत्री ने भारतीय चीज़ उत्पादकों को मुंडियाल डो क्विज़ो डो ब्राज़ील 2026 (Mundial do Queijo do Brasil 2026) में वैश्विक स्तर पर ख्याति अर्जित करने के लिए बधाई दी। यह ‘चीज़ और डेयरी उत्पादों’ के लिए आयोजित की जाने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। 

  • भारत ने इस प्रतियोगिता में अपने एलीफ़थेरिया गुलमर्ग (ब्री स्टाइल), याक चुरपी-सॉफ्ट और एलीफ़थेरिया ब्रूनोस्ट (व्हे चीज़) और एलीफ़थेरिया काली मिरी (बेल्पर नोल स्टाइल) के लिए चार पदक जीते।

चीज़ के बारे में

  • ब्री-स्टाइल चीज़ नरम, मलाईदार और एक पतली सफेद मोल्ड की परत से ढका होता है।
  • याक चुरपी हिमालयी क्षेत्र, विशेष रूप से लद्दाख और आस-पास के ऊंचाई वाले समुदायों द्वारा उत्पादित एक पारंपरिक चीज़ है।
  • ब्रूनोस्ट गाढ़े मट्ठे (व्हे) से बनाया जाता है।
  • बेल्पर नोल-स्टाइल भुरभुरा, स्वादिष्ट और काली मिर्च से लेपित होता है।

INS सुदर्शिनी ने कैनरी द्वीप समूह के लास पाल्मास की अपनी पहली यात्रा की। यह किसी भी भारतीय नौसैनिक पोत द्वारा इस क्षेत्र में की गई पहली यात्रा है।

  • यह यात्रा 'लोकायन 26' के तहत इसकी समुद्र-पार तैनाती के दौरान एक रणनीतिक पड़ाव है। यह ट्रांस-अटलांटिक यात्रा से पहले का पड़ाव है।

कैनरी द्वीप-समूह के बारे में

  • यह स्पेन का एक स्वायत्त क्षेत्र है।
  • अवस्थिति: अटलांटिक महासागर में स्थित, अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी तट से लगभग 100 किमी दूर।
  • भौगोलिक विशेषताएं: यह एक ज्वालामुखीय द्वीप-समूह है, जिसमें टेनेरीफ और ग्रैन कैनरिया जैसे द्वीप स्थित हैं। इसमें माउंट टाइड (स्पेन की सबसे ऊँची चोटी) भी शामिल है।

भारत ने सार्क करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क  के तहत मालदीव के लिए 30 अरब रुपये की पहली निकासी को मंजूरी प्रदान की।

  • इस फ्रेमवर्क के तहत 25,000 करोड़ रुपये का INR (भारतीय रुपया) स्वैप विंडो प्रस्तुत किया गया, जो  अमेरिकी डॉलर/यूरो स्वैप विंडो का पूरक है। इसका उद्देश्य भारतीय रुपये के अंतर्राष्ट्रीयकरण को बढ़ावा देना है।

सार्क के बारे में

  • यह एक क्षेत्रीय संगठन है। इसका उद्देश्य एक जुड़े हुए और एकीकृत दक्षिण एशिया का निर्माण करना तथा सदस्य देशों में विकास और प्रगति को बढ़ावा देना है।
  • स्थापना: 1985 में ढाका में पहले शिखर सम्मेलन के दौरान गठित।
  • सदस्य: 8 सदस्य - भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मालदीव, अफगानिस्तान।
  • सचिवालय: काठमांडू में स्थित।
Tags:

केंद्रीय खान मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 'पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना' (SASCI) के तहत शामिल 5,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना शुरू की है।

  • इस प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य खदानों के संचालन को सुविधाजनक बनाना और इसमें तेजी लाना, खनिज उत्पादन में वृद्धि करना, राज्यों द्वारा राजस्व संग्रह को बढ़ाना देना और खनन क्षेत्र के समग्र शासन में सुधार करना है।
  • राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को तीन सुधार क्षेत्रों के तहत योजनागत प्रोत्साहन प्रदान की जाती है। ये क्षेत्र हैं;  खनन सुधारों का कार्यान्वयन, खदान संचालन, और राज्य खनन तत्परता सूचकांक (SMRI) आधारित सुधार।

SASCI के बारे में

  • योजना का प्रकार: केंद्रीय क्षेत्रक योजना।
  • संबंधित मंत्रालय: केंद्रीय वित्त मंत्रालय।
  • उद्देश्य: पूंजीगत व्यय के लिए राज्य सरकारों को 50  वर्षों के लिए ब्याज मुक्त ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना।

चीन के तकला माकन रेगिस्तान में पाए गए 'पाकेपाके 005' (Pakepake 005) नामक चंद्र उल्कापिंड में एक नया खनिज 'सीरियम-मैग्नीशियम चेंजसाइट' खोजा गया है।

  • इस खोज से ज्ञात चंद्र खनिजों की कुल संख्या 11 हो गई है।

सीरियम-मैग्नीशियम चेंजसाइट के बारे में

  • यह विशिष्ट भौतिक और रासायनिक गुणों वाला एक दुर्लभ मृदा-युक्त फॉस्फेट खनिज है।
  • भौतिक गुण: रंगहीन, पारदर्शी, और कांच जैसी चमकीला।
    • यह भंगुर (fragile) भी है और शेल-जैसे फ्रैक्चर (टूट) को दर्शाता है, तथा UV प्रकाश में चमकता है।
  • वैज्ञानिक महत्व: यह चंद्रमा पर ज्वालामुखी प्रक्रियाओं और दुर्लभ मृदा तत्वों के वितरण को समझने में मदद करेगा।
    • इसकी प्रतिदीप्ति, इसे अधिक दक्ष LEDs के विकास में मूल्यवान बनाती है।

ICIMOD की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू कुश हिमालय (HKH) में हिम के जमाव में लगातार चौथे वर्ष भारी गिरावट दर्ज की गई है।

  • इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) एक अंतर-सरकारी निकाय है। यह HKH क्षेत्र और इसके समुदायों, संसाधनों और संस्कृति की रक्षा के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है।

हिंदू कुश हिमालय के बारे में

  • HKH क्षेत्र पश्चिम में अफगानिस्तान से लेकर पूर्व में म्यांमार तक आठ देशों में 3,500 किमी तक फैला हुआ है।
    • अन्य देशों में बांग्लादेश, भूटान, चीन, भारत, नेपाल और पाकिस्तान शामिल हैं।
  • यह दस बड़ी एशियाई नदी प्रणालियों के जल का स्रोत है। ये नदियां हैं- अमु दरिया, सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र (यारलुंग त्सांगपो), इरावदी, सालवीन (नू), मेकांग (लांकांग), यांग्त्ज़ी (जिन्शा), पीली नदी (ह्वांगहो) और तारिम (दायन)।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने एंथ्रोपिक के AI मॉडल 'माइथोस' से होने वाले जोखिमों का आकलन करने के लिए SBI के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया।

माइथोस के बारे में

  • स्वायत्त सुरक्षा मॉडल: यह एंथ्रोपिक द्वारा विकसित एक उन्नत और अप्रकाशित फ्रंटियर AI मॉडल है। इसमें असाधारण साइबर सुरक्षा क्षमताएं हैं।
    • अभी तक, एंथ्रोपिक ने इसे प्रोजेक्ट ग्लासविंग के तहत सीमित और विश्वसनीय संगठनों के लिए माइथोस प्रीव्यू के रूप में जारी किया है।
  • ज़ीरो-डे एक्सप्लॉइट्स: यह हर प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम और वेब ब्राउज़र में जीरो-डे वल्नरेबिलिटीज की पहचान कर सकता है और उनका लाभ उठा सकता है।
    • साइबर सुरक्षा में, "ज़ीरो-डे" वल्नरेबिलिटी एक सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर संबंधी दोष होता है जो डेवलपर के लिए अज्ञात होता है; इसलिए एक बार पहचाने जाने के बाद, उनके पास इससे बचाव के लिए शून्य दिवस होते हैं।
  • चिंताएं: स्वचालित साइबर हमले की क्षमताएं राष्ट्रीय सुरक्षा, बैंकिंग क्षेत्रक, बिजली क्षेत्रक आदि के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।
Tags:

जॉर्डन, आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 63वां देश बन गया है।

आर्टेमिस समझौते के बारे में

  • शुरुआत: 2020 में आर्टेमिस अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम के तहत।
  • आर्टेमिस समझौता चंद्रमा, मंगल और अन्य खगोलीय पिंडों के शांतिपूर्ण और सहकारी अन्वेषण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका (NASA) के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय सिद्धांतों का एक समूह है।
    • यह बाह्य अंतरिक्ष संधि (1967) के सिद्धांतों को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण है।
  • उद्देश्य:
    • सुरक्षित, पारदर्शी और सतत अंतरिक्ष गतिविधियों को सुनिश्चित करना।
    • बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना और संघर्षों को रोकना।
    • भागीदार देशों के बीच वैज्ञानिक डेटा साझा करने को प्रोत्साहित करना।
    • अंतरिक्ष मिशनों में सहयोग करना और आपातकालीन सहायता प्रदान  करना।
  • भारत भी इसका एक हस्ताक्षरकर्ता राष्ट्र है।

बढ़ती मांग के बीच भारत में एवोकैडो के आयात में भारी वृद्धि हुई है क्योंकि इसे प्रसंस्कृत वसा की तुलना में हृदय के लिए लाभकारी विकल्प माना जा रहा है।

  • वित्त वर्ष 2026 में (फरवरी तक) इसका आयात 3 गुना से अधिक बढ़कर 42.27 मिलियन डॉलर हो गया।
  • स्रोत: मुख्य रूप से तंजानिया, केन्या, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से।

एवोकैडो के बारे में

  • परिचय: यह 'पर्सिया अमेरिकाना' वृक्ष पर उगने वाला एक फल है। इसकी उत्पत्ति मैक्सिको/मध्य अमेरिका में मानी जाती है।
    • इसे भारत में 1906 और 1914 के बीच एक अमेरिकी मिशनरी द्वारा लाया गया था।
  • पोषण मूल्य: फाइबर और स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा से भरपूर होता है, जिससे यह हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी और मधुमेह  के रोगियों के लिए उपयुक्त माना जाता है।
    • यह सर्वाधिक वसायुक्त वनस्पतियों पर आधारित खाद्य पदार्थों में से एक है। इसका व्यापक रूप से कम कार्बोहाइड्रेट वाले आहार के रूप में सेवन किया जाता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Belper Knolle Style

A specific style of cheese known for its crumbly texture and distinctive coating, often black pepper. It exemplifies specialized cheese varieties that gain international acclaim.

Brunost

A type of cheese made from concentrated whey, highlighted as a product for which India won a medal.

Yak Churpi

A traditional cheese originating from the Himalayan region, particularly Ladakh and other high-altitude communities. It represents indigenous food products and their cultural significance, important for topics like traditional knowledge and regional development.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet