केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर ‘प्रभावी आयात शुल्क’ 6% से बढ़ाकर 15% किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

केंद्र सरकार ने इसके अलावा ए़डवांस ऑथराइजेशन (AA) स्कीम के तहत सोने के आयात पर 100 किलोग्राम की सीमा लगा दी है। ए़डवांस ऑथराइजेशन स्कीम आभूषण निर्यातकों को कच्चे माल का शुल्क-मुक्त आयात करने की अनुमति देती है। 

  • ए़डवांस ऑथराइजेशन स्कीम विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की योजना है जो व्यापार को सुविधाजनक बनाती है। इसके तहत निर्यात उत्पादों के विनिर्माण के लिए कच्चे माल के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी गई है।
  • उपर्युक्त कदम प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील के बाद उठाए गए। 

सोने की बढ़ती मांग का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

  • व्यापार घाटा: वित्त वर्ष 2026 में भारत का वस्तु व्यापार घाटा 333.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 284.5 बिलियन डॉलर से बहुत अधिक है।
    • वित्त वर्ष 2026 में भारत का स्वर्ण आयात कुल 71.98 बिलियन डॉलर का रहा, जो 24.08% की वार्षिक वृद्धि है।
  • बढ़ता चालू खाता घाटा (CAD): बढ़ते व्यापार घाटे के कारण अप्रैल 2026 के अपने अनुमानों में, IMF ने कहा कि 2026 में भारत का चालू खाता घाटा बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 2% हो सकता है।
    • चालू खाता घाटा (Current Account Deficit) वह स्थिति है, जब किसी देश में वस्तुओं व सेवाओं का कुल आयात और देश से धन अंतरण (ट्रांसफर्स), उसके कुल निर्यात और विदेशों से धन अंतरण (ट्रांसफर्स) से अधिक हो जाता है।
  • भारतीय रुपये का मूल्यह्रास: इसके परिणामस्वरूप आयात महंगा हो जाता है और यह RBI को स्थानीय मुद्रा को स्थिर करने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग करने के लिए बाध्य करता है।
  • निष्क्रिय पूंजी (Dead Capital): घरों में जमा सोना औपचारिक वित्तीय प्रणाली से बाहर रहता है। यह निवेश, अवसंरचना विकास या रोजगार सृजन में योगदान नहीं करता है।

स्वर्ण उपभोग की स्थिति

  • भारत में स्थिति:
    • भारत विश्व में स्वर्ण का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। प्रथम स्थान पर चीन है। 
    • भारत अपनी आवश्यकता का लगभग 90% स्वर्ण आयात करता है, जिससे इसकी घरेलू कीमतें अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से प्रभावित होती हैं।
    • स्वर्ण अयस्क: स्वर्ण अयस्क (प्राथमिक) के संदर्भ में सबसे बड़ा निक्षेप बिहार (43%) में स्थित है, इसके बाद राजस्थान (24.92%) और कर्नाटक (20%) में स्थित हैं।
    • कर्नाटक स्वर्ण का अग्रणी उत्पादक है। भारत में कुल स्वर्ण उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 97% है। इसके बाद आंध्र प्रदेश और झारखंड हैं।
  • विश्व में स्थिति:
    • सर्वाधिक स्वर्ण निक्षेप वाले देश: संयुक्त राज्य अमेरिका, उसके बाद जर्मनी और इटली।
    • प्रमुख निर्यातक: स्विट्जरलैंड, उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम (वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू)।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Gold Ore

Naturally occurring rock or mineral deposit containing gold that can be mined and processed to extract the precious metal. India has significant deposits in Bihar, Rajasthan, and Karnataka.

Dead Capital

Assets, primarily land, that are underutilised or unproductive due to regulatory, legal, or market inefficiencies, such as unclear land titles or restrictive zoning laws (like low FSI).

Indian Rupee Depreciation

A decrease in the value of the Indian rupee relative to other currencies, such as the US dollar. It means more rupees are needed to purchase one unit of a foreign currency.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet