व्यक्तित्व का अधिकार (Personality Rights) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक के ‘व्यक्तित्व का अधिकार’ और प्रचार का अधिकार (Publicity Rights) की रक्षा करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है।

व्यक्तित्व का अधिकार क्या है?

  • भारत में ‘व्यक्तित्व के अधिकार’ को किसी कानून में परिभाषित नहीं किया गया है।
  • ये अधिकार आमतौर पर दो प्रकार के होते हैं:
    • प्रचार का अधिकार– संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत; 
    • निजता का अधिकार (Right to Privacy) – संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत। 
  • सरल शब्दों में कहें तो, यह अधिकार किसी व्यक्ति को अपने नाम, छवि और पहचान की रक्षा करने और उस पर नियंत्रण रखने का अधिकार देता है।
  • व्यक्तित्व के अधिकार को ट्रेडमार्क अधिनियम, 1999;  कॉपीराइट अधिनियम, 1957 जैसे कानूनों के तहत सुरक्षा प्रदान की जाती है।  

संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारियों ने हाल ही में आरोप लगाया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल द्वारा समर्थित ‘गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन’ का गठन सहायता के नाम पर गाजा में भुखमरी को छिपाने के लिए किया गया है। एजेंसियों ने इस कार्रवाई को “ऐड-वाशिंग” की संज्ञा दी है। 

गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन के बारे में:

  • यह स्विट्ज़रलैंड की एक चैरिटेबल संस्था है। इसकी स्थापना 2025 में कानूनी रूप "स्टिफ्टंग" के तहत हुई थी।
    • यह संस्था स्वास्थ्य-देखभाल, मानवीय और आपदा राहत, गैर-लाभकारी और धर्मार्थ जैसे कई अन्य उद्देश्यों के लिए अनुदान प्रदान करती है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र की संस्था नहीं है।

मुख्य चिंताएं:

  • यह संस्था सहायता वितरण में निष्पक्षता, तटस्थता, मानवता और स्वतंत्रता के सिद्धांतों का उल्लंघन करती है।  
  • मानवीय सहायता को राजनीतिक हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए और न ही उसका प्रयोग किसी भ्रामक उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए।

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत के शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के लिए 10 अरब डॉलर के वित्तपोषण की प्रतिबद्धता जताई है।

  • इसके अतिरिक्त, ADB भारत के अर्बन चैलेंज फंड के तहत निजी निवेश को बढ़ावा देने में भी सहायता करेगा।

एशियाई विकास बैंक (ADB) के बारे में:

  • यह संगठन एशिया और प्रशांत क्षेत्र में समावेशी, मजबूत (चुनौती सहने में सक्षम) और सतत विकास को प्रोत्साहित करता है।
  • वर्तमान सदस्य: 1966 में ADB की स्थापना के समय इसके 31 सदस्य थे। अब यह संख्या बढ़कर 69 हो गई है। इनमें से 50 एशिया और प्रशांत क्षेत्र से हैं और 19 अन्य क्षेत्रों के हैं।  
  • मुख्यालय: ADB का मुख्यालय फिलीपींस की राजधानी मनीला में है।  
  • ADB के पांच सबसे बड़े शेयरधारक (31 दिसंबर, 2023 तक): जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका (प्रत्येक के पास कुल शेयरों का 15.6%), चीन (6.4%), भारत (6.3%) और ऑस्ट्रेलिया (5.8%)।

यूक्रेन ने “ऑपरेशन स्पाइडर वेब” के तहत रूस पर अपने सबसे बड़े ड्रोन हमले को अंजाम दिया है। इसे रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक का सबसे विध्वंसक हमला बताया जा रहा है।

ऑपरेशन स्पाइडर वेब के बारे में:

  • यह अभियान यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) द्वारा संचालित किया गया।
  • इस ऑपरेशन में FPV (फर्स्ट-पर्सन व्यू) ड्रोन का उपयोग करके रूसी वायुसेना के सामरिक बमवर्षक विमानों को निशाना बनाया गया।
  • इस ऑपरेशन के तहत चार प्रमुख रूसी एयरबेस पर हमले की योजना बनाई गई थी। इनमें से एक था: साइबेरिया के इरकुत्स्क क्षेत्र में स्थित बेलाया एयरबेस
  • FPV/रिमोट पर्सन व्यू (RPV) ड्रोन क्या होते हैं?
    • ये मानवरहित हवाई वाहन (UAVs) होते हैं।
    • ड्रोन पर लगे कैमरा फ़ीड को रीयल-टाइम में ऑपरेटर के चश्मों (goggles) में स्ट्रीम किया जाता है, जिससे वो ड्रोन को मानो खुद से नियंत्रित कर रहा हो।
    • ये हमले सटीक, लो-प्रोफाइल और उच्च गतिशीलता के लिए जाने जाते हैं

भारत ने ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित बाहरी खतरों से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित किए।

ऑपरेशन शील्ड के बारे में:

  • उद्देश्य: बाहरी खतरों की स्थिति में देश की तैयारियों का जायजा लेना और उसे मजबूत करना।
  • इस ड्रिल के दौरान दुश्मन के हवाई हमलों, ड्रोन हमले, मिसाइल हमलों और सामूहिक रूप से निकासी जैसी अलग-अलग आपातकालीन स्थितियों से बचने के तरीके का अभ्यास किया गया।
  • ड्रिल में शामिल प्रमुख गतिविधियां थीं:
    • सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को आपात स्थिति और सामान्य स्थिति में बुलाना या तलब करना। 
    • संकट के समय निकासी का अभ्यास करना।
    • आपातकालीन संचार प्रणाली का परीक्षण करना।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्य वैज्ञानिक ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में लोगों में जो रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई है, उसके कारण कोविड-19 से डरने की आवश्यकता नहीं है।

अर्जित प्रतिरक्षा के बारे में

  • इसे अनुकूली प्रतिरक्षा के रूप में भी जाना जाता है। यह एक प्रकार की प्रतिरक्षा प्रणाली है जो किसी विशिष्ट एंटीजन, जैसे कि रोगज़नक़ या वैक्सीन के संपर्क में आने के बाद विकसित होती है।
  • जन्मजात प्रतिरक्षा (जन्म से मौजूद) के विपरीत, यह तब विकसित होती है जब किसी व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली बाहरी रोगजनकों और एंटीजन से लड़ती है।
  • इसे विशिष्ट प्रतिरक्षा भी कहा जाता है, क्योंकि यह किसी एक विशेष एंटीजन के खिलाफ विशेष प्रतिक्रिया करती है।
  • अर्जित प्रतिरक्षा के लिए जिम्मेदार श्वेत रक्त कोशिकाएं लिम्फोसाइट्स (T कोशिकाएं और B कोशिकाएं) हैं।

भारत के निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने सैटेलाइट आधारित संचार नेटवर्क के मूल्य निर्धारण के बारे में चिंता जताई है।

सैटेलाइट कम्युनिकेशन (सैटकॉम) के बारे में

  • सैटेलाइट कम्युनिकेशन का मतलब है ऐसा कोई भी संचार, जिसमें कृत्रिम उपग्रह का उपयोग सिग्नल भेजने के लिए किया जाता है।
  • यह एक प्रकार की वायरलेस संचार प्रणाली है, जिसमें उपग्रह एक रिले स्टेशन की तरह काम करता है और धरती के दूर-दराज के इलाकों में भी डेटा पहुंचाने में मदद करता है।
  • मुख्य विशेषताएं: 
    • लंबी दूरी की संचार व्यवस्था को संभव बनाता है। 
    • रेडियो फ्रीक्वेंसी पर कार्य करता है। 
    • दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों सहित वैश्विक कवरेज प्रदान करता है, आदि।
  • सैटकॉम द्वारा आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली कक्षाएं: 
    • निम्न भू कक्षा (LEO), 
    • मध्यम भू कक्षा (MEO), और 
    • भू-स्थैतिक उपग्रह कक्षा (GSO) हैं।

दाओजली हैडिंग पॉइंट पर मिले भट्ठी और लौह अवशेष नवपाषाण काल की प्रारंभिक धातुकर्म का प्रमाण देते है।

दाओजली हेडिंग:

  • यह एक नवपाषाण कालीन स्थल है, जो असम के दीमा हसाओ जिले में, ब्रह्मपुत्र घाटी के पास स्थित है।
  • भारत में पहली बार पूर्वी एशियाई नवपाषाण संस्कृति के डबल शोल्डर्ड केल्ट और रस्सी जैसी डिजाइन वाले मृदभांड के प्रमाण यहीं से प्राप्त हुए है।

नवपाषाण काल ​​(लगभग 6000 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व):

  • यह पाषाण युग का अंतिम चरण था।
  • इस काल में कृषि का विकासपॉलिश किए हुए पत्थर और अधिक परिष्कृत औजारों का प्रयोग शुरू हुआ।

अन्य नवपाषाण स्थल:

  • कश्मीर: बुर्जहोम, गुफ्फकराल और कनिसपुर।
  • गंगा घाटी: चोपानीमांडो, कोल्डिहवा, लहुरादेव और महागरा।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet