इजरायल को यह अभूतपूर्व सफलता गाजा में जारी संघर्ष के दौरान मिली है। इजरायली वायुसेना की एरियल डिफेंस एरे ने लेज़र आधारित वायु रक्षा प्रणाली के प्रोटोटाइप का उपयोग करके आधुनिक युद्ध-तकनीक में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
- इस प्रणाली को आयरन बीम सिस्टम का अनुकूलित संस्करण बताया जा रहा है।
आयरन बीम क्या है?
- इसे हिब्रू भाषा में ‘मगेन ओर’ (Magen Or) के नाम से भी जाना जाता है।
- इसे राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स ने विकसित किया है।
- यह 100 किलोवाट श्रेणी की हाई एनर्जी लेजर वेपन सिस्टम (HELWS) है।
- HELWS एक प्रकार का डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) है।
- DEW हथियार प्रणाली किसी लक्ष्य को निष्क्रिय या नष्ट करने के लिए गतिज ऊर्जा की बजाय इलेक्ट्रोमैग्नेटिक या पार्टिकल टेक्नोलॉजी की संकेंद्रित ऊर्जा का उपयोग करती है।
- यह प्रणाली कई प्रकार के खतरों को निष्क्रिय कर सकती है, जैसे कि रॉकेट, आर्टिलरी और मोर्टार (RAM), क्रूज मिसाइल, UAVs (ड्रोन), इत्यादि।
HELWS के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:
- सटीक निशाना: यह प्रणाली लगभग 10 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को अत्यधिक सटीकता से निशाना बनाकर नष्ट या निष्क्रिय कर देती है। इससे जान-माल और पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचता है।
- विविध प्लेटफॉर्म से संचालन संभव: इसे बहुस्तरीय रक्षा प्रणाली के तहत अलग-अलग प्लेटफॉर्म और प्रणालियों के साथ आसानी से एकीकृत किया जा सकता है या फिर अकेले (स्टैंडअलोन) भी संचालित किया जा सकता है।
- किफायती: लक्षित हथियार को इंटरसेप्ट करने की औसत लागत लगभग शून्य होती है।
- अन्य लाभ:
- यह प्रकाश की गति से लक्ष्य को निशाना बनाती है,
- रक्षा बलों और नागरिकों को प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है, आदि।
HELWS की कमियां
- थर्मल सीमाएं: इसकी मैगज़ीन क्षमता कम होती है। इसलिए लगातार शॉट्स के बाद ज्यादा गरम हो जाने के कारण सिस्टम को ठंडा होने तक इंतजार करना पड़ता है।
- अनुकूल मौसम होना जरूरी: भारी बादल या खराब मौसम में यह प्रणाली प्रभावी रूप से कार्य नहीं कर सकती है।
अन्य देशों की डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) प्रणालियां
|