एटलस ड्रोन स्वार्म प्रणाली (Atlas Drone Swarm System) | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

एटलस ड्रोन स्वार्म प्रणाली (Atlas Drone Swarm System)

30 Jun 2026
1 min

In Summary

  • चीन ने एआई-सक्षम एटलस ड्रोन झुंड प्रणाली का अनावरण किया, जो समन्वित युद्ध के लिए स्वायत्त यूएवी का एक समूह है।
  • प्रमुख विशेषताओं में स्केलेबिलिटी, मजबूती, अनुकूलनशीलता, समानांतरता, मल्टी-टास्किंग, विकेंद्रीकृत नियंत्रण, सामूहिक बुद्धिमत्ता और स्वायत्त निर्णय लेने की क्षमता शामिल हैं।
  • चुनौतियों में संचार, पथ नियोजन, ऊर्जा संबंधी बाधाएं, पर्यावरणीय व्यवधान और स्वायत्त हथियारों से संबंधित नैतिक चिंताएं शामिल हैं।

In Summary

सुर्ख़ियों में क्यों

हाल ही में चीन ने अपनी नई 'एटलस ड्रोन स्वार्म प्रणाली' (Atlas या Atelasi) का अनावरण किया है।

अन्य संबंधित तथ्य

  • यह एक AI-आधारित UAV ड्रोन स्वार्म युद्ध प्रणाली है। इसे चाइना इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी ग्रुप कॉर्पोरेशन (CETC) द्वारा विकसित किया गया है। 
  • UAV (मानवरहित हवाई वाहन) स्वॉर्म ऐसे स्वायत्त ड्रोन का समूह होता है। यह आपसी समन्वय, संचार और विकेंद्रीकृत निर्णय-प्रक्रिया के माध्यम से मिलकर कार्य करता है। 

ड्रोन स्वार्म प्रणाली की प्रमुख विशेषताएं 

  • मापनीयता: मिशन की आवश्यकताओं के अनुसार UAV स्वॉर्म में ड्रोनों की संख्या को आसानी से बढ़ाया या घटाया जा सकता है। 
    • स्वार्म के आकार में अत्यधिक वृद्धि होने पर भी इसकी प्रभावशीलता उच्च बनी रहती है। 
  • मजबूती एवं उत्तरजीविता: यदि स्वॉर्म के कुछ ड्रोन नष्ट हो जाएँ या उनमें तकनीकी खराबी आ जाए, तब भी शेष ड्रोन अपना कार्य जारी रख सकते हैं। अन्य ड्रोन स्वतः अपनी भूमिका में बदलाव करके हुए नुकसान की भरपाई करते हैं, जिससे मिशन लगातार जारी रह सकता है। 
  • अनुकूलनशीलता एवं लचीलापन: UAV स्वार्म बदलते परिवेश और मिशन के उद्देश्यों के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन कर सकता है। 
    • AI की सहायता से ड्रोन वास्तविक समय में मार्ग बदल सकते हैं, लक्ष्यों को पुनः सेट कर सकते हैं और अपनी संरचना (फॉर्मेशन) में बदलाव कर सकते हैं। 
  • समानांतर कार्य क्षमता: कई ड्रोन एक ही समय में अलग-अलग कार्य कर सकते हैं। इससे मिशन की गति और दक्षता बढ़ती है तथा एक बड़े क्षेत्र को कम समय में कवर किया जा सकता है। 
  • बहु-कार्य क्षमता: स्वॉर्म के अलग-अलग समूह एक साथ निगरानी, संचार और लक्षित कार्रवाई जैसे विभिन्न कार्य कर सकते हैं। 
    • इस प्रकार एक ही स्वॉर्म युद्धक्षेत्र में कई प्रकार के कार्य या भूमिकाएँ एक साथ निभा सकता है।
  • विकेंद्रीकृत नियंत्रण:
    • ड्रोन पूरी तरह किसी एक केंद्रीय नियंत्रक पर निर्भर रहने के बजाय एक-दूसरे के साथ सीधे समन्वय कर सकते हैं। इससे संचार व्यवस्था में बाधा आने या शत्रु द्वारा संचार बाधित (Jamming) किए जाने की स्थिति में भी स्वॉर्म अधिक सशक्त बना रहता है।
  • सामूहिक बुद्धिमत्ता: प्रत्येक ड्रोन आपस में सूचना साझा करते हैं और और एक समूह के रूप में समन्वित निर्णय लेते हैं।
    • इस प्रकार पूरा स्वॉर्म एक समेकित दल के रूप में मिलकर कार्य करता है और जटिल कार्यों को पूरा कर सकता है।
  • स्वायत्त निर्णय-निर्माण: AI और मशीन लर्निंग ड्रोन को लक्ष्य को पहचानने, बाधाओं से बचने और ऑटोनॉमस तरीके से कार्यों का आवंटन करने में मदद करते हैं।
    • इससे मानव पर निर्भरता कम होती है तथा युद्धक्षेत्र में निर्णय लेने की गति तेज हो जाती है। 

समान प्रकार की सैन्य प्रणालियाँ 

  • भारत: चाणक्य एवं प्रोजेक्ट समाध। 
    • भार्गवास्त्र – स्वॉर्म ड्रोन से निपटने की काउंटर-स्वॉर्म प्रणाली  
  • अमेरिका: पेर्डिक्स (Perdix), ऑफसेट (OFFSET) (विकासाधीन)। 
  • इजराइल: द ड्रोन स्वॉर्म डिफेंस सिस्टम
  • तुर्कीए: कारगू (KARGU) स्वॉर्म

UAV स्वॉर्म की चुनौतियां 

  • संचार एवं समन्वय: बड़ी संख्या में ड्रोन के बीच विश्वसनीय और निरंतर संचार बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है।
  • मार्ग-निर्धारण और टक्कर से बचाव: ड्रोन को लगातार सुरक्षित मार्ग निर्धारित करना पड़ता है तथा अन्य ड्रोन और बाधाओं से टकराने से बचना होता है। 
  • ऊर्जा संबंधी सीमाएं: सीमित बैटरी क्षमता के कारण उड़ान का समय, भार वहन क्षमता और परिचालन सीमा या दूरी सीमित हो जाती है।
  • पर्यावरणीय व्यवधान: तेज हवाओं, खराब मौसम और जटिल भू-भाग में ड्रोन के बीच समन्वय और एकसमान संरचना बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है।
  • नैतिक चिंताएँ: ड्रोन स्वॉर्म के उपयोग से निजता, हवाई क्षेत्र के विनियमन, जवाबदेही और स्वायत्त हथियारों से जुड़े कई नैतिक एवं कानूनी प्रश्न उत्पन्न होते हैं, जिनका अभी पूर्ण समाधान नहीं हुआ है।

निष्कर्ष

ड्रोन स्वॉर्म भविष्य की सैन्य रणनीतियों और युद्ध सिद्धांतों का एक अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। इसलिए देशों को अपनी स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करने, प्रभावी एंटी-स्वॉर्म तकनीकों को विकसित करने तथा इनके जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानदंड विकसित करने की आवश्यकता है। 

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

एंटी-स्वॉर्म तकनीक

ड्रोन स्वार्म के हमलों को रोकने, बाधित करने या बेअसर करने के लिए विकसित की गई सैन्य तकनीकें।

स्वायत्त निर्णय-निर्माण

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग का उपयोग करके मशीनों या प्रणालियों को बाहरी हस्तक्षेप के बिना स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता देना।

सामूहिक बुद्धिमत्ता

एक ऐसी प्रणाली जहां कई व्यक्तिगत इकाइयां (जैसे ड्रोन) आपस में सूचना साझा करके और समन्वित होकर एक सामूहिक ज्ञान या क्षमता का निर्माण करती हैं, जो व्यक्तिगत इकाइयों की क्षमता से अधिक होती है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet