इजरायल (राजधानी: यरुशलम)
भारत और इजरायल ने मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त मंत्रिस्तरीय आशय घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए।

राजनीतिक विशेषताएं
- अवस्थिति: पश्चिम एशिया (लेवेंट क्षेत्र)।
- सीमावर्ती देश: इसके उत्तर में लेबनान, उत्तर-पूर्व में सीरिया, पूर्व में जॉर्डन और दक्षिण-पश्चिम में मिस्र स्थित है।
- समुद्री सीमाएं: इसके पश्चिम में भूमध्य सागर और दक्षिण में लाल सागर (अकाबा की खाड़ी के माध्यम से) स्थित है।
भौगोलिक विशेषताएं
- भौगोलिक रूप से इसे 4 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है: तटीय मैदान, मध्य पहाड़ियां, जॉर्डन रिफ्ट वैली और नेगेव रेगिस्तान।
- प्रमुख जल निकाय: जॉर्डन नदी (पूर्वी सीमा), गैलिली सागर (मीठे पानी का स्रोत), और मृत सागर (भूमि पर पृथ्वी का सबसे निचला स्थान)।