हथियारों के अंतरराष्ट्रीय हस्तांतरण पर SIPRI की रिपोर्ट (SIPRI’s Report on International Arms transfers) | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

संक्षिप्त समाचार

30 Apr 2026
6 min

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने "हथियारों के अंतरराष्ट्रीय हस्तांतरण के रुझान 2025 (Trends in International Arms Transfers 2025)” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।

  • SIPRI एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्थान है। यह संघर्ष, हथियार, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण से संबंधित विषयों पर शोध करता है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु 

  • भारत दूसरा सबसे बड़ा आयातक: 2021–25 के दौरान भारत वैश्विक स्तर पर मुख्य हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक रहा। पहले स्थान पर यूक्रेन था। इस अवधि में भारत का हिस्सा कुल वैश्विक हथियार आयात का 8.2% था।
    • 2016–2020 और 2021–2025 की अवधि के बीच भारत द्वारा कुल हथियार आयात में 4.0% की कमी दर्ज की गई। यह कमी आंशिक रूप से भारत में ही घरेलू हथियारों के डिजाइन और उत्पादन क्षमता में वृद्धि के कारण हुई है।
  • शीर्ष आपूर्तिकर्ता: 2021–25 के दौरान भारत के लिए प्रमुख हथियार आपूर्तिकर्ता रूस (40%), फ्रांस (29%) और इजरायल (15%) थे।
  • पश्चिमी देशों की ओर झुकाव: हथियारों के आयात के मामले में पिछले एक दशक में भारत ने रूस पर निर्भरता को कम करते हुए पश्चिमी देशों, विशेष रूप से फ्रांस, इजरायल और अमेरिका की ओर, की ओर रुख किया है।

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए छह ALH Mk-III (समुद्री भूमिका) के अधिग्रहण के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा भारतीय नौसेना के लिए वर्टिकल लॉन्च - श्टिल (Shtil) मिसाइलों के लिए भी अनुबंध किए गए। 

ALH Mk-III (MR) के बारे में

  • यह दो इंजनों वाले हेलीकॉप्टर है। इसमें वर्तमान में संचालित एयरबोर्न प्लेटफॉर्म्स से बेहतर अत्याधुनिक विशेषताएं हैं। 
  • यह तट-आधारित हवाई क्षेत्रों के साथ-साथ समुद्र में जहाजों से समुद्री सुरक्षा मिशनों की एक विस्तृत श्रृंखला के परिचालन में सक्षम है।
  • इसे बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 'बाइ/Buy (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन विकसित और निर्मित)' श्रेणी के तहत हस्ताक्षरित किया गया।

श्टिल मिसाइल के बारे में: 

  • यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। यह तीव्र प्रतिक्रिया, सभी मौसम में काम करने की क्षमता और चुनौतीपूर्ण समुद्री परिवेश में बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। 
  • इस मिसाइल के लिए रूस के JSC रोसोबोरॉनएक्सपोर्ट के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

हाल ही में, सिडनी स्थित स्वतंत्र थिंक टैंक 'इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस' (IEP) द्वारा वैश्विक आतंकवाद सूचकांक, 2026 प्रकाशित किया गया।

सूचकांक के मुख्य बिंदु:

  • शीर्ष स्थान: पाकिस्तान इस सूचकांक में सबसे शीर्ष स्थान पर है। इस प्रकार पाकिस्तान आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित देश है।
    • आतंकवाद से होने वाली लगभग 70% मृत्यु केवल 5 देशों (पाकिस्तान, बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य) में हुईं हैं। 
  • आतंकवाद की घटनाओं में गिरावट: वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से होने वाली मृत्यु में 28% और आतंकी घटनाओं में लगभग 22% की कमी हुई है।
  • वर्ष 2025 के 4 सबसे घातक आतंकी संगठन: IS, जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल मुस्लिमिन (JNIM), तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अल-शबाब। 
  • भारत का स्थान: 13वां। 

संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिनटमैन III (Minuteman III) का परीक्षण प्रक्षेपण किया।

मिनटमैन III के बारे में

  • यह एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। यह अमेरिका के परमाणु त्रय (Nuclear Triad) का हिस्सा है। 
  • यह अमेरिकी वायु सेना ग्लोबल स्ट्राइक कमांड के नियंत्रण में परमाणु मिसाइल भूमि-आधारित हथियार है।
  • इसमें तीन ठोस-प्रणोदक रॉकेट इंजन हैं। संचालन के समय इसकी गति लगभग मैक 23 होती है। 
  • रेंज: 6,000 मील से अधिक (5,218 समुद्री मील)।
  • लामितिये अभ्यास 2026: यह भारत और सेशेल्स के बीच प्रत्येक दो वर्षों पर आयोजित होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास है। 
    • वर्ष 2026 के संस्करण में भारत की ओर से पहली बार तीनों सेनाएं भाग ले रही हैं।
  • अभ्यास सी ड्रैगन 2026: यह अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में होने वाला एक वार्षिक बहुराष्ट्रीय 'एंटी-सबमरीन वारफेयर' (ASW) अभ्यास है। 

संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह ईरान के विरुद्ध युद्ध में सटीक ग्रेविटी बम तैनात करेगा।

ग्रेविटी बम के बारे में 

  • इसे ऐतिहासिक रूप से "फ्री-फॉल" बम के रूप में जाना जाता है।
  • यह बिना इंजन वाला हथियार है। इसमें क्रूज मिसाइलों के विपरीत आंतरिक इंजन नहीं होता है। 
  • इसका पथ एक बार छोड़े जाने के बाद पूर्णतः गुरुत्वाकर्षण और वायुगतिकी पर निर्भर करता है। यह गिराने वाले विमान की गति और ऊंचाई से भी तय होता है। 
  • इसमें पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के विस्फोटक लगाए जा सकते हैं।

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

घरेलू हथियारों के डिजाइन और उत्पादन क्षमता (Domestic Arms Design and Production Capability)

This refers to a nation's ability to design, develop, and manufacture its own weapons systems. An increase in this capability, as noted for India in the article, can lead to a reduction in reliance on foreign suppliers and enhance strategic autonomy.

मुख्य हथियार (Major Arms)

In the context of arms transfers, 'major arms' typically refer to significant military equipment such as combat aircraft, tanks, armored vehicles, artillery, and warships. Tracking imports and exports of these items provides insights into a country's defense capabilities and strategic alliances.

हथियारों का अंतरराष्ट्रीय हस्तांतरण (International Arms Transfers)

The international transfer of weapons refers to the movement of military equipment from one country to another. SIPRI's report analyzes trends in these transfers, which are crucial for understanding geopolitical shifts, defense postures, and potential conflict dynamics.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet