वंदे मातरम (VANDE MATARAM) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

संक्षिप्त समाचार

12 Nov 2025
5 min

In Summary

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ मनाई। यह भारत माता के सम्मान में रचित एक देशभक्ति गीत है, जिसकी रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने की थी और जिसे 1950 से राष्ट्रगान के समान दर्जा प्राप्त है।

In Summary

केंद्र सरकार ने पूरे देश में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मनाने की घोषणा की। 

वंदे मातरम के बारे में:

  • उत्पत्ति: बंकिम चंद्र चटर्जी ने संस्कृत में इसकी रचना की थी और पहली बार इसे ‘आनंदमठ’ (1882) उपन्यास में प्रकाशित किया गया था। 
  • 24 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्र गान (जन गण मन) के बराबर दर्जा दिया गया।
    • ‘जन गण मन’ मूल रूप से रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा बांग्ला भाषा में रचा गया था। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने इसे हिंदी संस्करण में अपनाया था। 
  • थीम (विषय): यह गीत भारत माता को समर्पित है तथा भक्ति, साहस और एकता की भावना को प्रेरित करता है। 
  • इसे रवींद्रनाथ टैगोर ने 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में गाया था।

हाल ही में, बामियान बुद्ध सुर्ख़ियों में थे।

बामियान बुद्ध प्रतिमाओं के बारे में

  • अवस्थिति: मध्य अफगानिस्तान में बामियान घाटी की बलुआ पत्थर की शिलाओं पर उत्कीर्ण है। 
  • अवधि: छठी शताब्दी में निर्मित। 
  • कलात्मक महत्त्व: ये प्रतिमाएं गांधार बौद्ध कला का उदाहरण प्रस्तुत करती थीं। 
    • ये मध्य एशिया में बौद्ध धर्म के प्रसार से निकटता से जुड़ी थीं। 
  • विध्वंस: इसे तालिबान द्वारा 2001 में नष्ट कर दिया गया। 
  • यूनेस्को द्वारा मान्यता: बामियान घाटी को 2003 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। 

हाल ही में, तेलंगाना में आयोजित बथुकम्मा उत्सव ने दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज किए। 

बथुकम्मा उत्सव के बारे में 

  • यह फूलों का त्योहार है जिसे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में महिलाओं द्वारा मनाया जाना जाता है। 
  • यह प्रत्येक वर्ष दुर्गा नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मनाया जाता है। 
  • इस उत्सव के दौरान बथुकम्मा तैयार किया जाता है। यह औषधीय महत्व वाले मौसमी फूलों का उपयोग करके फूलों को सजाने की एक पारंपरिक कला है। 
  • 'बथुकम्मा' का अर्थ है "माँ देवी जीवित हो जाएं" और यह देवी पार्वती को समर्पित है।
  • इसे तेलंगाना का राजकीय उत्सव (स्टेट फेस्टिवल) घोषित किया गया है। 

वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है।

  • यह पुरस्कार वेनेजुएला में तानाशाही से लोकतंत्र की ओर न्यायसंगत एवं शांतिपूर्ण बदलाव हेतु मचाडो के संघर्ष के लिए दिया गया है। 

नोबेल शांति पुरस्कार के बारे में 

  • नोबेल शांति पुरस्कार की स्थापना 1901 में हुई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह पुरस्कार निम्नलिखित चार मुख्य क्षेत्रों में प्रयासों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता रहा है: 
    • शस्त्र नियंत्रण और निरस्त्रीकरण;
    • शांति वार्ता;
    • लोकतंत्र और मानवाधिकार;
    • बेहतर तरीके से संगठित और अधिक शांतिपूर्ण विश्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया कार्य। 
  • नोबेल शांति पुरस्कार विजेता भारतीय नागरिक: 
    • मदर टेरेसा (1979); तथा 
    • कैलाश सत्यार्थी (2014) 

भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में रिकॉर्ड 22 पदक जीते, जिनमें 6 स्वर्ण पदक शामिल हैं। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 

  • भारत ने पहली बार (2025) वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी की और ऐसा करने वाला चौथा एशियाई देश बना।

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स के बारे में:

  • पैरा एथलेटिक्स, पैरा ओलंपिक मूवमेंट का सबसे बड़ा खेल है। 
  • पहली पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 1952 में आयोजित की गई थी। 
  • इसका संचालन इंटरनेशनल पैरा ओलंपिक कमेटी (IPC) करती है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं होती हैं— 
    • पैरालंपिक खेल: ये हर चार वर्ष में आयोजित होते हैं। 
    • वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: हर दो वर्ष में आयोजित की जाती है। 
    • वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स: 2013 से हर वर्ष अलग-अलग शहरों में आयोजित की जा रही है।   
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features