सड़क परियोजनाओं के लिए पात्रता मानदंड कड़े किए गए
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) और इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (EPC) मोड के तहत सड़क परियोजनाओं पर बोली लगाने के लिए पात्रता मानदंडों को अपडेट किया है। इस पहल का उद्देश्य निर्माण की गुणवत्ता में सुधार लाना और परियोजनाओं का समय पर पूरा होना सुनिश्चित करना है।
HAM परियोजनाएं
- बोली लगाने वालों के लिए वित्तीय क्षमता की सीमा को अनुमानित परियोजना लागत के 15% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है।
- इसके तहत पर्याप्त वित्तीय संसाधनों वाली बड़ी कंपनियों को आकर्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
EPC परियोजनाएं
- बोली लगाने वालों की न्यूनतम निवल संपत्ति को 5% से बढ़ाकर 10% कर दिया गया।
क्षेत्रक की परिभाषा में परिवर्तन
- रेलवे, मेट्रो रेल और बंदरगाहों को राजमार्गों से बाहर रखते हुए कोर सेक्टर के अंतर्गत पुनर्वर्गीकृत किया गया है।