सतत विकास रिपोर्ट (2025) {Sustainable Development Report (2025)} | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

सतत विकास रिपोर्ट (2025) {Sustainable Development Report (2025)}

21 Jul 2025
1 min

सुर्ख़ियों में क्यों?

सतत विकास रिपोर्ट (2025) में पहली बार भारत 167 देशों में से 99वें स्थान पर आकर SDG सूचकांक के शीर्ष 100 में शामिल हो गया है।

अन्य संबंधित तथ्य

  • भारत का प्रदर्शन: भारत ने 2021 के 120वें स्थान से सुधार करते हुए 2025 में 99वां स्थान हासिल किया। भारत का स्कोर 100 में से 67 है।
  • वैश्विक रैंकिंग: सूचकांक में शीर्ष स्थान फिनलैंड (87 का स्कोर) का है, उसके बाद स्वीडन और डेनमार्क का स्थान हैं।
  • पड़ोसी देशों से तुलना: सूचकांक में भूटान 74वें (70.5), नेपाल 85वें (68.6) और मालदीव 53वें स्थान पर है तथा श्रीलंका 93वें स्थान पर है। बांग्लादेश और पाकिस्तान का स्थान क्रमशः 114वां व 140वां है।
  • नया संकेतक: 6 से 23 माह के बच्चों में न्यूनतम आहार विविधता को SDG 2 (शून्य भुखमरी) के तहत डेटासेट में शामिल किया गया है।
  • SDR, 2025 के अनुसार, 2030 तक 17 में से कोई भी वैश्विक लक्ष्य (SDG) पूरी तरह से हासिल होने की राह पर नहीं है।

SDG सूचकांक के बारे में

  • SDG सूचकांक 2016 से हर साल सतत विकास रिपोर्ट के हिस्से के रूप में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा जारी किया जा रहा है।
  • UNSDSN की स्थापना 2012 में हुई थी। यह संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तत्वावधान में काम करता है।
    • यह अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रीय सरकारों के साथ साझेदारी में वैश्विक, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तरों पर SDG उपलब्धियों को अधिकतम करने पर काम करता है।
  • SDG सूचकांक 2015 में सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों द्वारा अपनाए गए 17 SDGs को प्राप्त करने की दिशा में समग्र प्रगति का मापन करता है।
  • सूचकांक में स्कोर 0 से 100 के पैमाने पर प्रस्तुत किया जाता है। 100 का स्कोर सभी लक्ष्यों की पूर्ण प्राप्ति को दर्शाता है।

भारत के प्रदर्शन के प्रमुख संकेतक (2025 SDR के अनुसार)

SDG-1 (निर्धनता का उन्मूलन)

  • कुल आबादी का 5.5% हिस्सा ऐसा है, जो प्रतिदिन $3.65 से कम पर जीवन यापन कर रहा है।

SDG-2 (शून्य भुखमरी)

  • कुपोषण का प्रसार- 13.7%

SDG-3 (उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण)

  • मातृ मृत्यु अनुपात (प्रति 100,000 जीवित जन्म पर) 80.5 है।

SDG-4 (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा)

  • निवल प्राथमिक नामांकन दर- 99.9%

SDG-5 (लैंगिक समानता)

  • महिला-पुरुष श्रम बल भागीदारी दर का अनुपात - 43%
  • संसद में महिलाओं द्वारा धारित सीटें - 14%

 

SDG-6 (स्वच्छ जल और स्वच्छता)

  • न्यूनतम बुनियादी पेयजल सेवाओं का उपयोग करने वाली आबादी- 93%

SDG-7 (किफायती और स्वच्छ ऊर्जा)

  • बिजली तक पहुंच वाली जनसंख्या- 99%
  • खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन और प्रौद्योगिकी तक पहुंच वाली जनसंख्या- 74%

SDG-9 (उद्योग, नवाचार और अवसंरचना)

  • सभी मौसमों में उपयोग योग्य सड़कों तक पहुंच वाली ग्रामीण जनसंख्या- 99%
  • इंटरनेट का उपयोग करने वाली आबादी- 56%

SDG-10 (असमानता कम करना)

  • भारत में गिनी गुणांक 34.8

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features