हाल ही में, रूसी संघ के प्रथम उप-प्रधानमंत्री भारत की यात्रा पर आए।
- उन्होंने व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) के 25वें सत्र में भाग लिया।

भौगोलिक अवस्थिति
- अवस्थिति: यह पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया तक फैला हुआ है।
- यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है।
- सीमावर्ती देश: इसकी सीमा पश्चिम में नॉर्वे, फिनलैंड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया और अजरबैजान से लगती है। इसके दक्षिण में कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया स्थित हैं। लातविया, लिथुआनिया और पोलैंड की सीमा रूस के कलिनिनग्राद ओब्लास्ट से लगती है।
- समुद्री सीमाएं: इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर तथा दक्षिण में प्रशांत महासागर अवस्थित हैं।
भौगोलिक विशेषताएं
- पर्वत: यूराल (यूरोप और एशिया के बीच की सीमा); एल्ब्रुस (सबसे ऊंची चोटी)।
- नदियां: नीपर, वोल्गा, ओब, आदि।
- झील: ओनेगा; बैकाल (विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील) आदि।
- जलडमरूमध्य: बेरिंग (यह रूस को संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का से अलग करता है)
- सीमावर्ती समुद्र: बाल्टिक सी; कैस्पियन सी; ओखोटस्क सी; ब्लैक सी, आदि।