“राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता (SASCI)” योजना के तहत 23 राज्यों में 40 परियोजनाओं की पहचान की गई है। इनका उद्देश्य आइकॉनिक पर्यटन केंद्रों को वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित करना है।
SASCI योजना के बारे में
- लक्ष्य: पर्यटन विकास के लिए राज्यों को 50 वर्षों की अवधि के लिए दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना। यह ऋण देश में आइकॉनिक पर्यटन केंद्रों का बड़े पैमाने पर विकास करने, ब्रांडिंग करने और वैश्विक स्तर पर उनकी मार्केटिंग करने के लिए दिया जाता है।
- योजना का व्यापक उद्देश्य स्थानीय अर्थव्यवस्था का विकास तथा संधारणीय पर्यटन परियोजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करना है।
भारत का पर्यटन क्षेत्रक
- वर्तमान स्थिति: विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी “ट्रैवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स (TTDI), 2024 रिपोर्ट के अनुसार 119 देशों में भारत 39वें स्थान पर है।
- भारत में 2023 में 9.52 मिलियन विदेशी पर्यटक आए थे। यह 2022 की तुलना में 47.9% की वृद्धि है।
- पर्यटन क्षेत्रक का महत्त्व:
- GDP में योगदान: वित्त वर्ष 2022-23 में पर्यटन क्षेत्रक ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 5% का योगदान दिया है।
- रोजगार के अवसर: 2022-23 में पर्यटन क्षेत्रक में 76.17 मिलियन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए थे।
- विदेशी मुद्रा आय: वित्त वर्ष 2023 में भारत को पर्यटन से 2.3 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
- भविष्य का अनुमान: 2028 तक, भारत में पर्यटन और आतिथ्य-सत्कार उद्योग से 59 बिलियन डॉलर से अधिक का राजस्व उत्पन्न होने का अनुमान है।
भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पहलें
|