अनुमान है कि CETA से द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक दोगुना होकर 120 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। दोनों देशों के बीच वर्तमान में 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है।
व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) की प्रमुख विशेषताओं पर एक नजर
- टैरिफ हटाना: यह 99% भारतीय टैरिफ लाइनों पर टैरिफ को समाप्त करता है तथा 90% यूनाइटेड किंगडम की टैरिफ लाइनों पर टैरिफ को कम करता है।
- इससे भारत के निम्नलिखित क्षेत्रकों को लाभ होगा:
- श्रम-प्रधान क्षेत्रक (वस्त्र, चमड़ा, खिलौने, रत्न एवं आभूषण) तथा इंजीनियरिंग वस्तुएं, रसायन, समुद्री उत्पाद, खेल के सामान, ऑटो पार्ट्स आदि।
- कृषि क्षेत्र: पारंपरिक कृषि ज्ञान को पेटेंट संरक्षण प्राप्त होगा।
- MSMEs: भारतीय MSMEs अब यूनाइटेड किंगडम सरकार की खरीद प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
- श्रम-प्रधान क्षेत्रक (वस्त्र, चमड़ा, खिलौने, रत्न एवं आभूषण) तथा इंजीनियरिंग वस्तुएं, रसायन, समुद्री उत्पाद, खेल के सामान, ऑटो पार्ट्स आदि।
- इससे यूनाइटेड किंगडम के निम्नलिखित क्षेत्रकों को लाभ होगा:
- व्हिस्की, सैल्मन, चॉकलेट और एडवांसड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की भारतीय बाजारों तक अधिक पहुंच सुनिश्चित होगी।
- इसमें गैर-टैरिफ बाधाओं में कमी और सीमा शुल्क को सरल करना शामिल है।
- इससे भारत के निम्नलिखित क्षेत्रकों को लाभ होगा:
- पेशेवर लोगों के आवागमन को आसान बनाना: उदाहरण: IT, वित्त, इंजीनियरिंग, वास्तुकला, शिक्षा और योग में भारतीय पेशेवरों के लिए वीजा मानदंडों को आसान बनाना शामिल है।
- दोहरा अंशदान अभिसमय (Double Contribution Convention: DCC): यह भारतीय कामगारों और उनके नियोक्ताओं को यूनाइटेड किंगडम में तीन वर्षों तक सामाजिक सुरक्षा अंशदान से छूट प्रदान करता है।
- भारतीय सेवा और IT क्षेत्रक को बढ़ावा: इसमें डिजिटल रूप से प्रदान की जाने वाली सेवाओं (जैसे वास्तुकला और इंजीनियरिंग) में वृद्धि को सुगम बनाना शामिल है। इससे भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि होगी।
- अन्य: इसमें प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को सुगम बनाना; भारतीय उद्योगों में यूनाइटेड किंगडम के निवेश को बढ़ाना; आपूर्ति श्रृंखला विविधीकरण को बढ़ावा देना और एकल व्यापार गलियारों पर अत्यधिक निर्भरता को कम करना शामिल है।
दो अग्रणी लोकतंत्रों और वैश्विक नवाचार केंद्रों के रूप में, भारत व यूनाइटेड किंगडम आर्थिक सहयोग को मजबूत करने एवं वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। भारत-यूनाइटेड किंगडम CETA दुनिया भर में निष्पक्ष, महत्वाकांक्षी और आधुनिक व्यापार समझौतों के लिए एक नया मानदंड स्थापित करता है।