कंबोडिया (नोम पेन्ह)
क्षेत्रीय दावों को लेकर थाईलैंड-कंबोडिया के बीच चल रहे सीमा विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।
भौगोलिक अवस्थिति

- अवस्थिति: यह दक्षिण-पूर्व एशिया की मुख्यभूमि पर स्थित एक देश है।
- यह आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) समूह का सदस्य देश है।
- राजनीतिक सीमा: थाईलैंड, लाओस, वियतनाम से।
- समुद्री सीमाएं: थाईलैंड की खाड़ी से ।
भौगोलिक विशेषताएं
- प्रमुख नदियां: मेकांग नदी और टोन्ले साप।
- प्रमुख पर्वत: डांगरेक पर्वत, क्रावन्ह (कार्डेमम) और डैमरेई पर्वत।