भारत की राष्ट्रपति ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण का 9वां वार्षिक संस्करण है। इस वर्ष की थीम थी – रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल (3Rs)।

पुरस्कारों से संबंधित मुख्य तथ्य (2024-25) 

  • जनसंख्या आधारित पांच स्तरीय वर्गीकरण: मिलियन प्लस शहर (10 लाख से अधिक आबादी), बड़े शहर (3–10 लाख), मध्यम शहर (50,000–3 लाख), छोटे शहर (20,000–50,000) और बहुत छोटे शहर (20,000 से कम)।
  • पुरस्कार: निम्नलिखित 4 श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए गए:
    • सुपर स्वच्छ लीग सिटीज़ (नई श्रेणी): वे शहर जिन्होंने अपनी पिछली स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग के आधार पर असाधारण प्रदर्शन किया।
      •  इंदौर, सूरत और नवी मुंबई ने प्रीमियर सुपर स्वच्छ लीग में प्रवेश किया।
    • पांच स्तरीय जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष 3 शहर: अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ शीर्ष स्वच्छ शहर के रूप में उभरे।
    • विशेष श्रेणियां: गंगा नगर, कैंटोनमेंट बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा, महाकुंभ आदि।
    • राज्य स्तरीय पुरस्कार: राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के 34 शहरों को प्रॉमिसिंग क्लीन सिटीज़ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • पुरस्कार समारोह में शुरू की गई नई पहलें:
    • स्वच्छ शहर भागीदारी: 78 शीर्ष प्रदर्शन करने वाले शहर अपने-अपने राज्यों के  कमजोर प्रदर्शन करने वाले एक-एक शहर को अपनाएंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।
    • त्वरित डंपसाइट उपचार कार्यक्रम: यह एक वर्ष का विशेष कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य पुराने कचरे (लीगेसी वेस्ट) का उपचार करना और वैज्ञानिक तरीके से अपशिष्ट प्रसंस्करण क्षमता को बढ़ाना है।

स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में

  • प्रारंभ: इसे 2016 में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत शुरू किया गया था।
  • शामिल संस्थाएं: यह सर्वेक्षण प्रतिवर्ष आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित किया जाता है। 
    • शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) द्वारा प्रस्तुत डेटा का फील्ड आकलन थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा सत्यापित किया जाता है।
  • उद्देश्य: बड़े पैमाने पर नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा शहरों एवं कस्बों को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने के महत्त्व के प्रति जागरूकता पैदा करना।
  • घटक:
    • स्वच्छ सर्वेक्षण: ULBs द्वारा प्रदान किए गए डेटा, दस्तावेज़ मूल्यांकन और फील्ड आकलन पर आधारित।
    • प्रमाणन: ODF+/ ODF++/ Water+ दर्जे के आधार पर, जिनमें 80% और 20% का वेटेज निर्धारित है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet