राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA)
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने NFRA के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की है।
राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण के बारे में
- भारत सरकार ने 2018 में कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत NFRA की स्थापना की थी।
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- कार्य और जिम्मेदारियां
- कंपनियों के लेखांकन और ऑडिट नीतियों तथा मानकों की सिफारिश करना।
- लेखांकन और ऑडिट मानकों के पालन की निगरानी करना और उसे लागू करना।
- लेखांकन और ऑडिट पेशे से जुड़े व्यक्ति/संस्था की सेवा की गुणवत्ता की निगरानी करना।
- ऐसे अन्य कार्य और कर्तव्य को पूरा करना जो उपर्युक्त कार्यों और कर्तव्यों के लिए आवश्यक या प्रासंगिक हों।
- Tags :
- राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA)
- केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति
सिंबेक्स अभ्यास (SIMBEX Exercise)
भारतीय नौसेना सिंगापुर में आयोजित 32वें सिंगापुर–भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX) में भाग ले रही है।
सिंबेक्स अभ्यास के बारे में
- शुरुआत: यह ‘लायन किंग अभ्यास’ के नाम से 1994 में शुरू हुआ था।
- यह भारतीय नौसेना और सिंगापुर नौसेना के बीच हर साल आयोजित होने वाला अभ्यास है।
- भारत इस समुद्री अभ्यास में काफी लंबे वक्त से भाग ले रहा है।
- यह अभ्यास भारत के सागर/SAGAR (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) विजन और एक्ट ईस्ट नीति के अनुरूप है।
- Tags :
- सिंबेक्स अभ्यास
प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (PM VIKAS)
‘पीएम विकास‘ के तहत ‘कौशल प्रशिक्षण और महिला उद्यमिता विकास’ परियोजना को शुरू की गई है।
- यह परियोजना अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए IIIT कोट्टायम में शुरू की गई है।
पीएम विकास (PM VIKAS) के बारे में
- क्रियान्वयन मंत्रालय: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
- योजना का प्रकार: केंद्रीय क्षेत्रक योजना
- यह अग्रलिखित पाँच पुरानी योजनाओं को मिलाकर बनाई गई है; सीखो और कमाओ, नई मंजिल, नई रोशनी, उस्ताद और हमारी धरोहर।
- उद्देश्य:
- छह मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक समुदायों का कौशल विकास के माध्यम से उत्थान,
- अल्पसंख्यक महिलाओं में उद्यमिता और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देना,
- स्कूल छोड़ चुके बच्चों को शिक्षा प्राप्ति में मदद देना।
- भारत में आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त छह अल्पसंख्यक समुदाय हैं; मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी (जोरोस्ट्रियन)।
- इस योजना का क्रियान्वयन स्किल इंडिया मिशन के साथ मिलाकर किया जा रहा है।
- Tags :
- PM VIKAS
- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
Articles Sources
आर्थिक गणना (Economic Census)
केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने 8वीं आर्थिक गणना के प्रारंभिक कार्य को भारत की 16वीं जनगणना के साथ एकीकृत करने का सुझाव दिया है।
आर्थिक गणना के बारे में
- आयोजक: केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)
- उद्देश्य: किसी निश्चित अवधि में देश में संचालित उद्यमी (Entrepreneurial) गतिविधियों की पूरी गणना करना।
- आर्थिक गणना अग्रलिखित विषयों पर विस्तृत डेटा प्रदान करती है: उद्यमी-स्वामित्व की स्थिति; उद्यमिता में संलग्न लोगों की संख्या; आर्थिक गतिविधियों का भौगोलिक (क्षेत्रीय) विस्तार आदि।
- पूर्व में 2019, 2013, 2005, 1998, 1990, 1980, 1977 में आर्थिक गणना कराई जा चुकी है।
- Tags :
- केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
- आर्थिक गणना
ग्लोबल फाइंडेक्स 2025
हाल ही में विश्व बैंक की ‘ग्लोबल फाइंडेक्स 2025’ रिपोर्ट जारी की गई। यह रिपोर्ट डिजिटल और वित्तीय समावेशन में उपलब्धियों को दर्शाती है।
रिपोर्ट में भारत से जुड़े मुख्य बिंदुओं पर एक नजर
- भारत में लगभग 90% लोग खाताधारक (Account ownership) हैं अर्थात वे वित्तीय प्रणाली से जुड़ चुके हैं।
- 16% खाताधारकों के खाते निष्क्रिय हैं यानी इनमें कोई लेनदेन नहीं होता है। अन्य निम्न और मध्यम आय वाले देशों में यह अनुपात केवल 4% है।
- 2021 से 2024 के बीच, केवल निष्क्रिय खाते रखने वाली महिलाओं और पुरुषों का अनुपात कम हुआ है।
- मोबाइल फोन नहीं रखने में मुख्य बाधाएं हैं –
- डिवाइस की ऊँची कीमत
- भरोसेमंद मोबाइल नेटवर्क कवरेज की कमी।
- Tags :
- ग्लोबल फाइंडेक्स 2025
- फाइंडेक्स
आकाश प्राइम
भारत ने लद्दाख में अत्यधिक ऊंचाई पर उच्च गति वाले मानव-रहित दो हवाई लक्ष्यों को आकाश प्राइम मिसाइल से सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।
आकाश प्राइम के बारे में
- इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है।
- यह भारत की स्वदेशी सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) प्रणाली “आकाश” का उन्नत संस्करण है।
- इस मिसाइल प्रणाली को अत्यधिक ठंडे मौसम, अधिक ऊँचाई (4500 मीटर से ऊपर) और कम ऑक्सीजन वाले वातावरण में कार्य करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- Tags :
- DRDO
- आकाश प्राइम
शहरी वायु-मंदन प्रभाव (Urban Wind Stilling Effect)
एक अध्ययन में पाया गया है कि शहरी वायु-मंदन प्रभाव उत्तर भारत में ‘शहरी एरोसोल स्वच्छ द्वीप (Urban Aerosol Clean Islands)’ का निर्माण करता है।
- उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी सिन्धु-गंगा मैदान के 43% शहरों में अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में एयरोसोल का स्तर कम पाया गया है।
- इन शहरों को ‘शहरी एरोसोल-स्वच्छ द्वीप’ कहा गया है।
- एरोसोल वे कोलाइड होते हैं जिनमें किसी तरल या ठोस कणों का विसरण (प्रसार) एक गैसीय माध्यम में होता है।
- उदाहरण: कोहरा, बादल, धुआँ आदि।
‘शहरी वायु-मंदन प्रभाव’ क्या है?
- यह प्रभाव शहरों में बनी ऊँची इमारतों और संरचनाओं के कारण धरातलीय पवनों के मंद पड़ने से उत्पन्न होता है।
- यह अदृश्य अवरोध पैदा करता है और दूर से आने वाली धूल और प्रदूषकों के शहर में प्रवेश की गति को कम कर देता है।
- Tags :
- शहरी वायु-मंदन प्रभाव
मैटर–एंटीमैटर विसंगति
CERN के वैज्ञानिकों ने पहली बार बैरियॉनों में CP वायलेशन (उल्लंघन) अवलोकन किया है। इससे ब्रह्मांड में मैटर–एंटीमैटर विसंगति को समझने में सफलता मिल सकती है।
मैटर–एंटीमैटर विसंगति के बारे में
- यह ब्रह्मांड में अवलोकन की गई उस विसंगति को दर्शाता है जिसमें मैटर की मात्रा एंटीमैटर की तुलना में कहीं अधिक होती है।
- आधुनिक भौतिकी के अनुसार, बिग बैंग परिघटना के समय मैटर और एंटीमैटर की समान मात्रा बननी चाहिए थी, लेकिन आज जो ब्रह्मांड हम देख रहे हैं, वह लगभग पूरी तरह मैटर से भरा हुआ है और एंटीमैटर लगभग अनुपस्थित है।
CP वायलेशन के बारे में:
- C (चार्ज कोनजुगेशन): पार्टिकल्स को उनके एंटी पार्टिकल्स से बदलना।
- P (पेरीटी): स्थानिक निर्देशांक को उलटना यानी दर्पण प्रतिबिंब बनाना।
- CP समरूपता: इसका मतलब है कि यदि पार्टिकल्स को उनके एंटीपार्टिकल्स से बदल दिया जाए और दर्पण में देखा जाए तो भौतिकी के नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा।
- CP वायलेशन: जब मैटर और एंटीमैटर अलग तरह से व्यवहार करते हैं, तो CP समरूपता का वायलेशन होता है।
- Tags :
- मैटर–एंटीमैटर विसंगति
- एंटीमैटर