राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा अनुमान (National Health Accounts Estimates) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा अनुमान (National Health Accounts Estimates)

30 Nov 2024
26 min

सुर्ख़ियों में क्यों? 

हाल ही में, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (National Health Account: NHA) अनुमान जारी किए। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA) अनुमानों के बारे में

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा 2013-14 से हर साल राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA) अनुमान जारी किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि भारत में NHA का विचार राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2002 में प्रस्तुत किया गया था। 
  • NHA भारत की स्वास्थ्य प्रणाली के भीतर वित्तीय प्रवाह का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है। इसमें बताया गया है कि: 
    • विविध स्रोतों से धन कैसे एकत्र किया जाता है;
    • उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कैसे खर्च किया जाता है; और 
    • स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग कैसे किया जाता है। 
  • NHA अनुमान भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा दिशा-निर्देश, 2016 के फ्रेमवर्क के भीतर तैयार किए गए हैं। ये अनुमान स्वास्थ्य लेखा प्रणाली, 2011 का उपयोग करके तैयार किए गए हैं।
  • NHA अनुमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा तकनीकी सचिवालय (National Health Accounts Technical Secretariat: NHATS) ने भारत के लिए NHA संचालन समिति और NHA विशेषज्ञ समूह के निरंतर मार्गदर्शन तथा सहयोग से तैयार किए हैं। 

स्वास्थ्य लेखा प्रणाली (System of Health Accounts: SHA), 2011 के बारे में  

  • यह स्वास्थ्य लेखा को तैयार करने के लिए एक वैश्विक मानक फ्रेमवर्क है। यह प्रणाली अलग-अलग देशों के स्वास्थ्य व्यय अनुमानों की तुलना करने में सहायता प्रदान करती है। 
  • यह प्रणाली स्वास्थ्य व्यय को तीन आयामों, जैसे- उपभोग, प्रावधान और वित्त-पोषण के अनुसार वर्गीकृत करने के लिए एक मानक प्रदान करती है।
  • यह आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD), विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूरोस्टेट के बीच संयुक्त सहयोग का परिणाम है।

 

भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA) अनुमानों के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर 

स्वास्थ्य संकेतक

(2017-18 के बाद से) 2021-22 में प्रवृत्ति  

 

विवरण

सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और प्रति व्यक्ति आय के प्रतिशत के रूप में कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) 

  • सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) 3.31% से बढ़कर 3.83% हो गया। 
  • प्रति व्यक्ति कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) 4,297 रुपये से बढ़कर 6,602 रुपये हो गया।
  • कुल स्वास्थ्य व्यय में बाहरी निधियों सहित सरकारी और निजी स्रोतों द्वारा किए गए वर्तमान और पूंजीगत व्यय शामिल हैं।
  • GDP के प्रतिशत के रूप में कुल स्वास्थ्य व्यय देश के आर्थिक विकास के सापेक्ष स्वास्थ्य व्यय को दर्शाता है।
  • प्रति व्यक्ति कुल स्वास्थ्य व्यय देश में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य व्यय को दर्शाता है। 

कुल स्वास्थ्य व्यय के प्रतिशत के रूप में

सरकारी स्वास्थ्य व्यय (GHE)

 

यह 40.8% से बढ़कर 48% हो गया।

  • GHE में अर्ध-सरकारी संगठनों और सरकारी संगठनों के माध्यम से दिए जाने वाले दान सहित संघ, राज्य और स्थानीय सरकारों द्वारा वित्त-पोषित व प्रबंधित सभी योजनाओं के तहत व्यय शामिल हैं। 

कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) के प्रतिशत के रूप में वर्तमान स्वास्थ्य व्यय (CHE) 

यह 88.5% से घटकर 87.3% हो गया है। 

  • CHE में केवल स्वास्थ्य देखभाल उद्देश्यों के लिए बार बार होने वाले व्यय शामिल हैं, इसमें सभी प्रकार के पूंजीगत व्यय (भवन निर्माण) शामिल नहीं हैं।
  • CHE, कुल स्वास्थ्य व्यय (Total Health Expenditure - THE) का एक हिस्सा है। CHE को THE के प्रतिशत के रूप में व्यक्त करके यह समझा जाता है कि उस वर्ष स्वास्थ्य सेवा के परिचालन खर्चों का कितना हिस्सा जनसंख्या की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए व्यय किया गया।

कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) के प्रतिशत के रूप में स्वास्थ्य देखभाल पर अपनी जेब से होने वाला खर्च (OOPE) 

यह 64.2% से घटकर 48.8% हो गया है। 

  • जेब से होने वाला व्यय (OOPE) वह व्यय है, जो परिवारों द्वारा स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्राप्त करते समय प्रत्यक्ष रूप से खर्च किया जाता है।
  • यह व्यय परिवारों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सेवा भुगतान हेतु उपलब्ध वित्तीय सुरक्षा की सीमा को दर्शाता है।

कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) के प्रतिशत के रूप में स्वास्थ्य पर सामाजिक सुरक्षा व्यय (SSE) 

यह 9% से घटकर 8.7% हो गया है।

  • SSE में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वित्त-पोषित स्वास्थ्य बीमा योजनाओं (जैसे PMJAY, RSBY आदि), कर्मचारी लाभ योजनाओं, आदि के लिए प्रीमियम के भुगतान हेतु सरकार द्वारा आवंटित वित्त शामिल है। साथ ही, इसमें सामाजिक स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य देखभाल सेवा के उद्देश्यों के लिए सरकारी कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति और सामाजिक स्वास्थ्य बीमा योजना व्यय शामिल हैं। 

कुल स्वास्थ्य व्यय (THE) के प्रतिशत के रूप में निजी स्वास्थ्य बीमा व्यय (PHIE) 

यह 5.8% से बढ़कर 7.4% हो गया है।

  • PHIE में स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के माध्यम से किए गए खर्च शामिल होते हैं। इसमें परिवार या नियोक्ता एक विशेष स्वास्थ्य योजना के तहत कवर किए जाने के लिए प्रीमियम का भुगतान करते हैं।

कुल स्वास्थ्य व्यय के प्रतिशत के रूप में स्वास्थ्य के लिए बाह्य/दाता अनुदान (External/Donor Funding for Health) 

यह 0.5% से बढ़कर 1.1% हो गया।

  • इसमें दानदाताओं द्वारा प्रदत्त सहायता के रूप में देश को उपलब्ध सभी निधियां शामिल हैं। 

 

निष्कर्ष

स्वास्थ्य सेवा में चल रहे मौजूदा सुधार सभी नागरिकों के लिए एक स्वस्थ व अधिक न्यायसंगत भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे। स्वास्थ्य सेवा पर की गई व्यय वृद्धि स्वास्थ्य सेवा की अवसंरचना को मजबूत करने, जांच और उपचार सुविधाओं का विस्तार करने और भविष्य में कोविड-19 जैसी महामारियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features