हाल ही में, कोलकाता स्थित फोर्ट विलियम का नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया गया। गौरतलब है कि वर्तमान समय में फोर्ट विलियम में सेना के पूर्वी कमान का मुख्यालय है।
विजय दुर्ग (फोर्ट विलियम) के बारे में
- इसका नाम इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया था।
- इसका विजय दुर्ग नाम महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग तट पर स्थित प्राचीनतम किले के सम्मान में किया गया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल में एक महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डा था।
- कोलकाता स्थित विजय दुर्ग हुगली नदी के तट पर अवस्थित है।
- ब्लैक होल त्रासदी 20 जून 1756 को फोर्ट विलियम में हुई थी।
- बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने एक छोटी सी कोठरी में तकरीबन 146 ब्रिटिश सैनिकों को रात भर के लिए बंद कर दिया। सुबह जब इसे खोला गया तो दम घुटने और अत्यधिक गर्मी कारण अधिकतर सैनिकों की मौत हो चुकी थी। इसे ही ब्लैक होल त्रासदी के नाम से जाना जाता है।
Article Sources
1 sourceहाल ही में, भारत में चीन के राजदूत ने ऐतिहासिक टी हॉर्स रोड (THR) के बारे में एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया।

टी हॉर्स रोड (THR) के बारे में
- यह मार्ग तिब्बत के माध्यम से भारत को चीन से जोड़ता था। यद्यपि, यह रेशम मार्ग जितना प्रसिद्ध नहीं था। रेशम मार्ग चीन और यूरोप को जोड़ता था।
- यह कोई एकल मार्ग नहीं था, बल्कि कई शाखाओं वाला नेटवर्क था, जो दक्षिणी-पश्चिमी चीन से शुरू होकर भारतीय उपमहाद्वीप तक जाता था।
- दो मुख्य मार्ग युन्नान प्रांत के डाली और लिजियांग जैसे शहरों से होकर तिब्बत के ल्हासा तक जाते थे। इसके बाद ये भारत, नेपाल और बांग्लादेश में विभिन्न शाखाओं में बंट जाते थे।
- उत्पत्ति: चीन में तांग राजवंश (618-907 ई.पू.) के दौरान।
- यह कई शताब्दियों तक एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग रहा।