जापान ने मात्र 6 घंटे में 3D-प्रिंटेड ट्रेन स्टेशन बनाया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

जापान ने मात्र 6 घंटे में 3D-प्रिंटेड ट्रेन स्टेशन बनाया

Posted 10 Apr 2025

11 min read

जापान में एक प्रमुख रेलवे ऑपरेटर, वेस्ट जापान रेलवे कंपनी ने एरिडा शहर में एक 3D-प्रिंटेड ट्रेन स्टेशन का अनावरण किया है। इसके बारे में यह दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का अपनी तरह का पहला स्टेशन है।

3D प्रिंटिंग के बारे में

  • परिभाषा: 3D प्रिंटिंग या एडिटिव  मैन्युफैक्चरिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें डिजिटल फाइल से तीन-आयामी (3D) ऑब्जेक्ट्स बनाए जाते हैं।
  • प्रक्रिया: एडिटिव प्रक्रियाओं का उपयोग करके 3D-प्रिंटेड ऑब्जेक्ट्स बनाए जाते हैं। एडिटिव प्रक्रिया में इच्छित ऑब्जेक्ट के बनने तक लगातार सामग्री की परतें बिछाकर ऑब्जेक्ट तैयार किया जाता है।
  • भिन्नता: 3D प्रिंटिंग सबट्रैक्टिव मैन्युफैक्चरिंग के विपरीत है। सबट्रैक्टिव मैन्युफैक्चरिंग में मिलिंग मशीन से सामग्री के ब्लॉक को काटना/ खोखला करना शामिल है।

3D प्रिंटिंग के लाभ

  • तुरंत डिजाइन को साकार करना: जैसे ही डिजाइन तैयार होता है, उसे 3D प्रिंटिंग से तुरंत वास्तविक रूप दिया जा सकता है।
  • कार्यबल पर कम निर्भरता: यह खासतौर पर जापान जैसे देशों के लिए उपयोगी है, जहां कामगारों की संख्या घट रही है।
  • मांग पर अनुकूलन: इसकी मदद से  मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया बदले बिना ही तेजी से बदलाव किए जा सकते हैं।
  • लागत प्रभावी: सामग्री लागत में कमी होती है; श्रम और परिचालन दक्षता बढ़ती है; इन्वेंट्री एवं वेयरहाउसिंग लागत में बचत होती है आदि।
  • अधिक डिज़ाइन स्वतंत्रता: जटिल ज्यामितीय और जालीनुमा डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं।
  • अन्य: पर्यावरण के अनुकूल और संधारणीय, ऑन-डिमांड एवं ऑन-लोकेशन उत्पादन संभव, बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने में सक्षम आदि।

3D प्रिंटिंग के उपयोग

  • विनिर्माण: उपभोक्ता उत्पाद (जैसे आईवियर), औद्योगिक उत्पाद (विनिर्माण उपकरण, प्रोटोटाइप, आदि)।
  • उन्नत स्वास्थ्य सेवा: कस्टम प्रोस्थेटिक्स, बायोप्रिंटिंग के ज़रिए कृत्रिम अंगों का निर्माण जैसे "ऑर्गन-ऑन-चिप" आदि।
  • निर्माण: भवनों के आर्किटेक्चरल मॉडल्स, तेजी से निर्माण, अधिक सटीक काम आदि। 
  • ऐतिहासिक अध्ययन: जीवाश्मों के पुनर्निर्माण व प्राचीन कलाकृतियों की प्रतिकृति बनाने में सहायता आदि।
  • फोरेंसिक: फोरेंसिक पैथोलॉजी में सबूतों का पुनर्निर्माण।
  • Tags :
  • 3D-प्रिंटेड ट्रेन
  • एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग
  • 3D प्रिंटिंग
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started