बोस इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों को फंडामेंटल फिजिक्स में ब्रेकथ्रू पुरस्कार मिला | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

बोस इंस्टीट्यूट के एक्सपेरिमेंटल हाई एनर्जी फिजिक्स समूह को सर्न (CERN) में एलिस (ALICE) परियोजना के भाग के रूप में फंडामेंटल फिजिक्स में ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है।

ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2025 के बारे में

CERN (यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन) के बारे में

  • स्थापना: इसकी स्थापना 1954 में हुई थी। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप का पहला संयुक्त उपक्रम है।
  • यह एक अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठन है। इसकी स्थापना उच्च ऊर्जा कण भौतिकी (High-energy particle physics) में सहयोगी अनुसंधान हेतु की गई थी।
  • अवस्थिति: जिनेवा (स्विट्जरलैंड) के पास फ्रांस-स्विट्जरलैंड की सीमा पर।
  •  सदस्य: 23 सदस्य राष्ट्र (10 एसोसिएट सदस्य राष्ट्र)
    • भारत इसका एसोसिएट सदस्य है।
  • 2025 के लिए फंडामेंटल फिजिक्स का ब्रेकथ्रू पुरस्कार संयुक्त रूप से 70 से अधिक देशों के शोधकर्ताओं को प्रदान किया गया है। 
    • ये सभी शोधकर्ता CERN के लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) में चार सहयोगी प्रयोगों (ATLAS, CMS, ALICE और LHCb) से संबंधित हैं। 
  • शोधकर्ताओं को निम्नलिखित उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया है:
    • हिग्स बोसॉन गुणों की विस्तृत रूप से माप करने के लिए: इससे “द्रव्यमान सृजन के लिए समरूपता-विघटन (Symmetry-breaking) तंत्र” की पुष्टि हुई है। 
  • अंतःक्रिया करने वाले नए प्रबल कणों की खोज के लिए;
  • दुर्लभ प्रक्रियाओं और मैटर-एंटीमैटर विसंगति का अध्ययन करने के लिए; तथा 
  • CERN के लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) में सबसे कम दूरी पर और चरम स्थितियों में प्रकृति का अध्ययन करने के लिए।

CERN के लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर में चार सहयोगी प्रयोगों के बारे में

  • ए टॉरॉयडल LHC एपरेटस (ATLAS): यह कणों की टक्कर के लिए निर्मित सबसे बड़ा डिटेक्टर है।
  • कॉम्पैक्ट म्यूऑन सोलोनॉयड (CMS): यह सामान्य विषयों के अध्ययन के लिए निर्मित डिटेक्टर है। इसमें भौतिकी के स्टैंडर्ड मॉडल (जिसमें हिग्स बोसॉन भी शामिल है) के अध्ययन से लेकर अतिरिक्त आयामों और डार्क मैटर बनाने वाले कणों की खोज करना शामिल है।
  • ए लार्ज आयन कोलाइडर एक्सपेरिमेंट (ALICE): यह क्वार्क-ग्लूऑन प्लाज्मा (QGP) का अध्ययन करता है। QGP अत्यधिक गर्म और सघन पदार्थ है, जो बिग बैंग परिघटना की शुरुआत में माइक्रोसेकंड्स तक ही अस्तित्व में था।
  • लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर ब्यूटी (LHCb): यह विशेष रूप से "ब्यूटी क्वार्क" या "b क्वार्क" नामक कण पर प्रयोग करके मैटर और एंटीमैटर के बीच सूक्ष्म अंतर का अध्ययन करता है।
    • b क्वार्क दूसरा सबसे भारी ज्ञात क्वार्क है। इसमें इलेक्ट्रॉन द्वारा धारण किए जाने वाले मूलभूत आवेश का एक-तिहाई ऋणात्मक आवेश होता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet