कॉफी | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारत के कॉफी निर्यात में पिछले 11 वर्षों में लगभग 125% की बढ़ोतरी हुई है और यह 1.8 अरब डॉलर तक पहुँच गया है।

कॉफी के बारे में:

  • कॉफी एक उष्णकटिबंधीय पौधा है।
    • कॉफी की लगभग 60 प्रजातियों में से दो मुख्य रूप से व्यापार में उपयोग होती हैं – अरेबिका और रोबस्टा। विश्व के कुल कॉफी उत्पादन का लगभग 75% हिस्सा अरेबिका का होता है।
  • जलवायु परिस्थितियाँ: कॉफी के उत्पादन के लिए 150 से 300 सेमी वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है। अरेबिका के लिए औसत तापमान 15 से 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि रोबस्टा के लिए 24 से 30 डिग्री सेल्सियस आदर्श माने जाते हैं।
  • प्रमुख उत्पादक देश:
    • ब्राज़ील दुनिया में सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है।
    • भारत में कर्नाटक सबसे आगे है, उसके बाद केरल और तमिलनाडु का स्थान आता है।
      ▪ भारत में कॉफी मुख्य रूप से पश्चिमी और पूर्वी घाट में उगाई जाती है। 

सुवर्णरेखा नदी में आई अचानक बाढ़ ने ओडिशा के बालासोर में भारी तबाही मचाई।

सुवर्णरेखा नदी के बारे में:

  • सुवर्ण का अर्थ होता है- सोना और रेखा का मतलब होता है रेखा/धार, यानी इसका शाब्दिक अर्थ है "सोने की रेखा"
  • भौगोलिक जानकारी:
    • उद्गम स्थल: राँची (झारखंड) के नज़दीक पिस्का गाँव के पास।
    • नदी घाटी क्षेत्र का विस्तार: झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल।
    •  मुहाना: यह नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
    • मुख्य सहायक नदियाँ: कांची, करकरी और खरकई।
    • हुंडरू जलप्रपात इसी नदी पर स्थित है।
  • महत्व: राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत सुबर्णरेखा जलमार्ग को राष्ट्रीय जलमार्ग-96 घोषित किया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार, अल्फाबेट की कंपनी Google ने यूरोपीय संघ के नियमों का पालन करने के लिए अपने सर्च रिजल्ट्स में बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है।

डिजिटल मार्केट एक्ट (2022) के बारे में:

  • यह कानून यह सुनिश्चित करता है कि बड़ी डिजिटल कंपनियां (गेटकीपर) ऑनलाइन न्यायपूर्ण तरीके से व्यवहार करें और अन्य कंपनियों को प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिले।
    • गेटकीपर, वे बड़ी डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनियां होती हैं जो कुछ खास डिजिटल सेवाएं देती हैं, जैसे सर्च इंजन, ऐप स्टोर और मैसेजिंग सेवाएं
  • यह कानून यह भी सुनिश्चित करता है कि
    • उपभोक्ताओं को ज्यादा और बेहतर सेवाएं मिलें,
    • अगर वे चाहें तो सेवा प्रदाता बदलने के अधिक अवसर हों,
    • सेवाओं तक सीधी और आसान पहुंच हो,
    • और कीमतें भी उचित हों। 

हाल ही में वन्यजीव वैज्ञानिकों ने हिमालयी स्नो लेपर्ड की पहचान के लिए CaTRAT तकनीक के उपयोग को उजागर किया।

CaTRAT (कैमरा ट्रैप डेटा रिपॉजिटरी एंड एनालिसिस टूल) के बारे में:

  • यह एक सॉफ्टवेयर है जो कैमरा ट्रैप से लिए गए फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और न्यूरल नेटवर्क मॉडल की मदद से स्वतः पहचान और वर्गीकरण करता है।

बड़े बिल्लियों की पहचान के लिए इस्तेमाल की जा रही अन्य तकनीकें:

● बाघ (Tiger): M-STrIPES (Monitoring System for Tigers – Intensive Protection and Ecological Status): यह GPS की मदद से फोटो आधारित सबूतों को जियो-टैग करता है।

● शेर (Lion): AI आधारित सिस्टम जैसे- SIMBAE-GujFore

स्वास्थ्य मंत्रालय देश की ‘रेयर डोनर रजिस्ट्री’ को ‘ई-रक्त कोष’ से जोड़ने की योजना बना रहा है।

  • राष्ट्रीय दुर्लभ रक्तदाता रजिस्ट्री का निर्माण मुंबई स्थित ICMR के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोहीमैटोलॉजी ने किया है, ताकि उन मरीजों की मदद की जा सके जिनका रक्त समूह बहुत दुर्लभ होता है और जिन्हें बार-बार रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है।

ई-रक्त कोष (e-Rakt Kosh) के बारे में:

  • शुरुआत: अप्रैल 2016
  • यह नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत एक ऑनलाइन ब्लड बैंक प्रबंधन प्रणाली है।
    • यह ब्लड बैंकों की जानकारी, उपलब्ध रक्त, रक्तदान शिविरों आदि की जानकारी देता है।
  • ई-रक्त कोष, ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्टराष्ट्रीय रक्त नीति के मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करता है। 

कैरेबियन द्वीप ग्वाडेलूप की एक फ्रेंच महिला को एक नए रक्त समूह के वाहक के रूप में पहचाना गया है। इस दुर्लभ रक्त समूह को "ग्वाडा नेगेटिव" नाम दिया गया है। वह इस रक्त समूह की दुनिया में एकमात्र ज्ञात व्यक्ति हैं।

ग्वाडा नेगेटिव के बारे में

  • यह एक नेगेटिव रक्त समूह प्रणाली है। इसे इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) द्वारा आधिकारिक तौर पर ISBT042 के रूप में पंजीकृत किया गया है। इस रक्त समूह में EMM एंटीजन मौजूद नहीं होता।
    • EMM एंटीजन आमतौर पर लाल रक्त कोशिकाओं पर पाया जाता है और इसे हाई-इंसिडेंट एंटीजन माना जाता है।
    • हाई-इंसिडेंट एंटीजन लगभग सभी मनुष्यों में मौजूद होते हैं।
  • यह अब दुनिया की 48वीं रक्त समूह प्रणाली बन गई है।

शोधकर्ताओं ने ESO के वेरी लार्ज टेलीस्कोप पर मल्टी-यूनिट स्पेक्ट्रोस्कोपिक एक्सप्लोरर (MUSE) उपकरण का उपयोग करके स्कल्प्टर गैलेक्सी का एक विस्तृत मानचित्र तैयार किया है।

स्कल्प्टर गैलेक्सी के बारे में

  • इसे NGC 253 या सिल्वर कॉइन गैलेक्सी के नाम से भी जाना जाता है। यह पृथ्वी से 7.5 मिलियन प्रकाश-वर्ष दूर है।
  • इसकी खोज 1783 में कैरोलिन हर्शल ने की थी। यह एक बड़ी और किनारे से दिखाई देने वाली सर्पिल गैलेक्सी है।
    • इन गैलेक्सी के चारों ओर हेलो (Halo) होता है, जिसमें पुराने तारे, तारा समूह और डार्क मैटर होते हैं।
    • मिल्की वे और एंड्रोमेडा गैलेक्सी एक खास प्रकार की "बार्ड सर्पिल" गैलेक्सी हैं। इसमें तारे, गैस और धूल की फीतों जैसी पट्टियां होती हैं जो गैलेक्सी के बीच से गुजरती है।

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ब्राजील में अपना पहला विदेशी नैनो उर्वरक संयंत्र स्थापित करेगा।

  • इफ्को ने 2021 में दुनिया का पहला 'नैनो लिक्विड यूरिया' उर्वरक लॉन्च किया था और फिर बाद में 2023 में नैनो-DAP लॉन्च किया।

नैनो उर्वरकों के बारे में

  • नैनो उर्वरक ऐसे पोषक तत्व होते हैं जिन्हें नैनो आकार की सामग्री (100 नैनोमीटर या उससे कम) में लपेटा या कोट किया जाता है।
  • इससे पोषक तत्व धीरे-धीरे और नियंत्रित रूप से मिट्टी में घुलते हैं।

लाभ

  • संधारणीय कृषि को बढ़ावा देता है: यह मृदा और जल के प्रदूषण को कम करता है।
  • लागत में किफायती:
    • पौधों द्वारा पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है।
    • उर्वरकों की बर्बादी कम होती है।
    • बार-बार उर्वरक का प्रयोग करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। 

दुनियाभर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

  • इस वर्ष योग दिवस की थीम है: 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ'
  • दिसंबर 2014, में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव संख्या 69/131 के तहत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।
    • 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है।

योग के बारे में

  • 'योग' शब्द संस्कृत के मूल शब्द 'युज' से लिया गया है जिसका अर्थ है- जोड़ना। योग वास्तव में आत्मा और शरीर की एकता का प्रतीक है।
  • महर्षि पतंजलि ने अपने योग सूत्र के माध्यम से योग की तत्कालीन प्रचलित पद्धतियों को व्यवस्थित और संहिताबद्ध किया।
  • योग को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet