विलमिंग्टन घोषणा | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया (QUAD सदस्य) के कोस्ट गार्ड ने विलमिंगटन घोषणा के तहत पहला 'QUAD एट सी शिप ऑब्जर्वर मिशन' लॉन्च किया है।

  • यह मिशन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्वाड कोस्ट गार्ड के बीच समुद्री सहयोग, सुरक्षा और आपसी तालमेल को मजबूत करेगा। साथ ही, यह भारत की समुद्री विज़न ‘SAGAR (सुरक्षा और क्षेत्र में सभी के लिए विकास)’ को समर्थन देगा।

विलमिंगटन घोषणा (2024)

  • विलमिंगटन, अमेरिका में क्वाड लीडर्स के द्वारा जारी किया गया।
  • कानून के शासन, लोकतंत्र और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हुए एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
  • शुरू की गई अन्य प्रमुख पहलें:
    • क्वाड कैंसर मूनशॉट (फोकस: सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने पर)
    • मैत्री (MAITRI) - इंडो-पैसिफिक में समुद्री प्रशिक्षण
    • पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर पार्टनरशिप– डिजिटल समुद्री अवसंरचना, जैसे कि अंडर-सी केबल का विस्तार करना शामिल है।

एस. एन. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज (SNBNCBS) के वैज्ञानिकों ने क्रोमियम एंटीमोनाइड (CrSb) का उपयोग करके अल्टरमैग्नेट्स में एक अनोखी विशेषता (duality) की खोज की है।

अल्टरमैग्नेट्स के बारे में

  • परिभाषा: अल्टरमैग्नेट्स एक नए प्रकार का चुंबकीय पदार्थ है, जो फेरोमैग्नेट्स और एंटीफेरोमैग्नेट्स – दोनों की विशेषताओं को मिलाकर बनता है।
    • फेरोमैग्नेट्स: इसमें इलेक्ट्रॉनों के स्पिन एक ही दिशा में संरेखित होते हैं, जिससे मजबूत चुंबकत्व पैदा होता है।
    • एंटीफेरोमैग्नेट: इसमें इलेक्ट्रॉनों के स्पिन विपरीत दिशाओं में संरेखित होते हैं, जो एक-दूसरे को काट देते हैं। परिणामस्वरूप कोई बाहरी चुंबकत्व नहीं होता है।
  • विशेषताएं:
    • ये एंटीफेरोमैग्नेट्स की तरह ही विपरीत दिशाओं में स्पिन प्रदर्शित करते हैं, इसलिए इनमें कोई चुंबकत्व नहीं होता
    • लेकिन उनकी अद्वितीय क्रिस्टल समरूपता (crystal symmetry) के कारण, वे फेरोमैग्नेट्स के समान तीव्र आंतरिक स्पिन ध्रुवीकरण दिखाते हैं।
  • CrSb (क्रोमियम एंटीमोनाइड) अब तक के ज्ञात अल्टरमैग्नेट्स में सबसे मजबूत स्पिन-स्प्लिटिंग (spin-splitting) प्रदर्शित करता है।

पहली बार, सुप्रीम कोर्ट ने अपने आंतरिक प्रशासनिक पदों पर प्रत्यक्ष नियुक्ति और पदोन्नति के लिए SC (अनुसूचित जाति) और ST (अनुसूचित जनजाति) कर्मचारियों को आरक्षण देने की औपचारिक नीति शुरू की है।

  • यह नीति रजिस्ट्रार, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, जूनियर कोर्ट असिस्टेंट एवं चैम्बर अटेंडेंट आदि सहित कई पदों पर लागू होगी।
  • यह नीति न्यायिक पदों (जजों) पर लागू नहीं होगी।
  • केंद्र सरकार के आरक्षण नीति के अनुरूप, SC के कर्मचारियों को पदोन्नति में 15% और ST के कर्मचारियों को 7.5% कोटा मिलेगा।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम (SACHET) को चालू कर दिया है, और इसकी प्रभावशीलता जांचने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट (CB) सिस्टम का परीक्षण किया जा रहा है।

SACHET (भारत का SMS आधारित चेतावनी प्रणाली) के बारे में

  • इसे C-DOT (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स) ने विकसित किया है। यह प्रणाली कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) पर आधारित है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) ने अनुशंसित किया है।
  • यह प्रणाली भारत के सभी 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है।
  • चक्रवात, बाढ़, तूफान जैसी आपदा के दौरान यह स्थान-विशेष (Geo-targeted) SMS चेतावनी भेजती है।

सेल ब्रॉडकास्ट (CB) के बारे में – लगभग रियल टाइम चेतावनी प्रणाली

  • इसे भी C-DOT द्वारा विकसित किया जा रहा है।
  • CB चेतावनियां सीधे प्रभावित क्षेत्र के सभी मोबाइल फोन पर प्रसारित की जाती हैं।
  • यह SMS की तुलना में बहुत तेज़ है और इसका उपयोग सुनामी, भूकंप, आकाशीय बिजली, गैस रिसाव जैसी अचानक और गंभीर आपदाओं में किया जाता है

सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें बोधगया मंदिर अधिनियम को चुनौती दी गई थी। यह अधिनियम बिहार के महाबोधि मंदिर परिसर के प्रबंधन को नियंत्रित करता है।

महाबोधि मंदिर परिसर के बारे में

Image of Mahabodhi Temple Complex
  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:
    • पहला मंदिर सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में बनवाया था।
    • वर्तमान मंदिर की संरचना 5वीं–6वीं शताब्दी (गुप्त काल के अंत) की है।
  • स्थापत्य संबंधी विशेषताएँ:
    • इसमें एक वक्र रेखीय शिखर (curvilinear shikhara) है, जिसके ऊपर आमलक और कलश स्थापित हैं।
      • मंदिर की शैली ना तो पूरी तरह द्रविड़ (दक्षिण भारतीय) है और ना ही नागर (उत्तर भारतीय)
      • यह नागर शैली की तरह संकीर्ण (narrow) है, लेकिन द्रविड़ शैली की तरह बिना मुड़े सीधे ऊपर उठती है।
  • मुख्य घटक: मुख्य मंदिर, वज्रासन (हीरा सिंहासन), पवित्र बोधि वृक्ष, बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति से जुड़े पवित्र स्थल, मन्नत स्तूपों और तीन सुरक्षात्मक घेरे (आंतरिक, मध्य, बाहरी)।
  • वैश्विक मान्यता: UNESCO द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MoI&B) ने अपने प्रमुख स्टार्टअप एक्सीलरेटर कार्यक्रम, वेवएक्स (WaveX) के तहत वेवएक्स स्टार्टअप चैलेंज 2025 लॉन्च किया है।

  • चैलेंज का शीर्षक: "भाषासेतु- रियल-टाइम लैंग्वेज टेक फॉर भारत" है। यह एक राष्ट्रीय हैकाथॉन है। इसका उद्देश्य कम-से-कम 12 प्रमुख भारतीय भाषाओं में AI-संचालित बहुभाषी अनुवाद समाधान विकसित करना है।

वेवएक्स के बारे में

  • यह कार्यक्रम MoI&B की WAVES पहल के तहत शुरू किया गया है। वेवएक्स एक स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम है। इसका लक्ष्य मीडिया, मनोरंजन और भाषा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना है।
  • वेवएक्स लक्षित हैकाथॉन, इनक्यूबेशन, मेंटरशिप और राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स के साथ एकीकरण के माध्यम से बेहतर विचारों का समर्थन करता है।

संथाल विद्रोह के 170 साल को हूल (क्रांति) दिवस के रूप में मनाया गया।

संथाल विद्रोह (1855-56) के बारे में

  • यह एक जनजातीय आंदोलन था। यह ब्रिटिश शासन के खिलाफ सबसे शुरुआती विद्रोहों में से एक था।
    • इसे 1857 की क्रांति के लिए प्रेरणा स्रोत भी माना जाता है।
  • यह आंदोलन झारखंड के राजमहल पहाड़ियों में स्थित दामिन-ए-कोह क्षेत्र में हुआ।
  • इस आंदोलन का नेतृत्व चार भाइयों- सिदू, कान्हू, चांद-भैरव, और फूलो और झानो मुर्मू ने किया। इन सभी ने मिलकर जमींदारों, पुलिस और अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे शोषण के खिलाफ संघर्ष शुरू किया।
  • कारण: इसका कारण 1790 का स्थायी बंदोबस्त अधिनियम था जिसके चलते आदिवासियों को बीरभूम और मानभूम क्षेत्रों (वर्तमान बंगाल) से विस्थापित होना पड़ा और बाद में जमींदारों, पुलिस और अंग्रेजों द्वारा उनका शोषण किया गया।

अंडमान सागर में एक दिन में तीन बार भूकंप आए। ध्यातव्य है कि अंडमान सागर भूकंपीय क्षेत्र V (उच्चतम भूकंप जोखिम क्षेत्र) में आता है। 

अंडमान सागर के बारे में

An image showing the map of Andaman Sea
  • यह अर्ध-बंद सागर है, जो हिंद महासागर के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है।
  • इसके उत्तर में म्यांमार, पूर्व में थाईलैंड और मलेशिया, दक्षिण में इंडोनेशिया और मलक्का जलडमरूमध्य, और पश्चिम में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह है।
  • यह क्षेत्र भूगर्भीय रूप से बहुत सक्रिय है। यहाँ अंडमान ट्रेंच स्थित है, जो भारतीय प्लेट के यूरेशियन प्लेट के नीचे धंसने से बना है।
  • समुद्री जैव विविधता:
    • यह कोरल ट्रायंगल का हिस्सा है, जो दुनिया की सबसे अधिक जैवविविधता वाली समुद्री जगहों में से एक है।
    • यह पूर्वी एशियाई-ऑस्ट्रेलियाई फ्लाईवे के साथ प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet