साहित्य अकादमी | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

नागालैंड की लेखिका ईस्टरीन किरे की रचना "स्पिरिट नाइट्स" को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 मिला है। 

साहित्य अकादमी के बारे में

  • उत्पत्ति: इसका औपचारिक रूप से 1954 में उद्घाटन किया गया था। यह सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत है।
  • मंत्रालय: यह संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है।
  • भूमिका: अकादमी 24 भाषाओं (22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी व राजस्थानी) में साहित्यिक गतिविधियों का संचालन करती है।
    • इसे 'भारत की राष्ट्रीय पत्र अकादमी' के रूप में सम्मानित किया गया है।
  • इसके प्रमुख पुरस्कार: साहित्य अकादमी पुरस्कार, भाषा सम्मान आदि।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित किया है। इस कदम का उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के अधिकार पर बल देते हुए ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता का प्रसार करना है। 

विश्व ध्यान दिवस के बारे में

  • इस संबंध में एक संकल्प को 06 दिसंबर, 2024 को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से अपनाया था। यह प्रस्ताव लिकटेंस्टाइन, श्रीलंका, नेपाल, मैक्सिको और अंडोरा जैसे देशों द्वारा समर्थित था।
  • 2024 की थीम है: “वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए ध्यान”
  • महत्त्व: इस दिवस का महत्त्व मानव चेतना के पोषण की अहमियत और आंतरिक शांति एवं करुणा के माध्यम से संघर्ष, जलवायु संकट व तकनीकी प्रगति जैसी वैश्विक चुनौतियों के समाधान का ध्यान दिलाने से जुड़ा है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025 सीजन के लिए नारियल गिरी (Copra) की MSP में 420 रुपये की वृद्धि करके इसे 12,100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। 

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के बारे में 

  • MSP वह न्यूनतम मूल्य है, जिस पर सरकार किसानों से फसल खरीदती है। 
    • इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाकर उनकी आय सुनिश्चित करना है। 
  • कृषि लागत और मूल्य आयोग फसलों की MSP की सिफारिश करता है। इस पर अंतिम निर्णय प्रधान मंत्री की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा किया जाता है। 
  • केंद्र सरकार हर साल 22 प्रमुख कृषि उत्पादों के लिए MSP की घोषणा करती है। इनमें खरीफ, रबी और वाणिज्यिक फसलें शामिल हैं। 
  • उपर्युक्त के अलावा तोरिया और छिलका रहित नारियल (De-husked coconut) की MSP भी तय की जाती है। 
    • तोरिया की MSP रेपसीड और सरसों की MSP के आधार पर तथा छिलके रहित नारियल की MSP नारियल गिरी की MSP के आधार पर तय की जाती है।

व्यापार प्राप्य इलेक्ट्रॉनिक बट्टा प्रणाली (TReDS) के जरिए वित्त-पोषित बिलों में 2024 में अधिक वृद्धि दर्ज गई है।

व्यापार प्राप्य इलेक्ट्रॉनिक बट्टा प्रणाली (TReDS) के बारे में

  • यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। यह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) द्वारा बड़ी कंपनियों को आपूर्ति की गई वस्तुओं के बदले ऑक्शन के माध्यम से तात्कालिक फंड प्राप्त करने में मदद करता है। 
  • यह इनवॉइस और ट्रेड बिल, दोनों प्रस्तुत करने पर वित्त की सुविधा प्रदान करता है।
    • इसके तहत MSMEs क्रेडिट पर बड़े कॉरपोरेट्स को वस्तुओं की आपूर्ति करते हैं। इसकी इनवॉइस वे TReDS पर अपलोड करते हैं। बैंक जैसे फाइनैंसर MSMEs को बोली (बिड) के जरिए कम ब्याज दर पर धन उपलब्ध कराते हैं। 
    • इस तरह MSMEs को बिना कुछ गिरवी (जमानत) रखे डिजिटल माध्यम से तत्काल नकद मिल जाता है।  
  • वर्तमान में तीन प्लेटफॉर्म्स TReDS प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करने के लिए RBI के पास पंजीकृत हैं। ये हैं:
    • TReDS प्लेटफ़ॉर्म - रिसीवेबल्स एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (RXIL), 
    • M1xchange और
    • इनवॉइसमार्ट।

भारत और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने हाल ही में SMILE कार्यक्रम के दूसरे उप-कार्यक्रम के तहत 350 मिलियन डॉलर के नीति-आधारित ऋण पर हस्ताक्षर किए।

स्माइल/ SMILE (स्ट्रेंथनिंग मल्टीमॉडल एंड इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम) कार्यक्रम के बारे में

  • यह भारत सरकार द्वारा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए ADB द्वारा समर्थित एक नीति-आधारित ऋण (PBL) कार्यक्रम है। 
  • उद्देश्य
    • इसका उद्देश्य मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स प्रोजेक्ट्स (MMLPs) में निजी क्षेत्रक की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए अंतर-मंत्रालयी समन्वय और योजना निर्माण के लिए संस्थागत व नीतिगत फ्रेमवर्क को मजबूत किया जाएगा।
    • बाह्य व्यापार लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार करना और बेहतर सेवा वितरण के लिए स्मार्ट व स्वचालित प्रणालियों के उपयोग को प्रोत्साहित करना।

हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वेरिएबल रेपो रेट (परिवर्तनीय रेपो दर) की नीलामी आयोजित की थी।

वेरिएबल रेपो रेट (VRR) नीलामी के बारे में

  • यह अर्थव्यवस्था में नकदी (तरलता) बढ़ाने के लिए RBI द्वारा उपयोग किया जाने वाला मौद्रिक उपाय है।
  • इसके तहत, RBI बैंकों को आम तौर पर एक दिन से अधिक अवधि के लिए उधार लेने का अवसर प्रदान करता है। इस उधार पर ब्याज दर, रेपो रेट से कम होती है।
    • रेपो रेट (पुनर्खरीद दर) वह ब्याज दर है, जिस पर केंद्रीय बैंक नकदी की कमी होने पर वाणिज्यिक बैंकों को धन उधार देता है।

स्प्रिंगर नेचर जर्नल के एक अध्ययन से पता चला है कि कैलिफोर्निया की जमीनी गिलहरियां अवसरवादी सर्वाहारी हैं। इसका अर्थ है कि इनकी खान-पान संबंधी आदतें बहुत लचीली हैं। ये शिकार करती हैं और बहुत ही गोपनीय तरीके से व्यवहार करती हैं।

  • ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर, पूरी दुनिया में गिलहरी की 200 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।

भारतीय पाम गिलहरी या तीन धारी वाली पाम गिलहरी के बारे में:

  • आहार: यह सर्वाहारी है, जिसका मुख्य आहार फल और नट्स हैं। हालांकि, यह अंडे, छोटे पक्षी, लार्वा और कीड़े भी खाती है।
  • आवास: घास और शाखाओं का उपयोग करके वृक्षों के शीर्ष भागों पर अपने घोंसले बनाती है।
  • भारतीय पाम गिलहरी अपने आहार छिपाने की जगह की रक्षा के लिए बहुत आक्रामक होती है। यह अपने खाद्य भंडार का संग्रह वृक्षों के शीर्ष भागों पर करती है।

हाल ही में संसद (दोनों सदन) का शीतकालीन सत्र, 2024 अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।

‘अनिश्चित काल के लिए स्थगन’ के बारे में

  • अनिश्चित काल के लिए स्थगन का अर्थ ‘संसद की बैठक को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर देना’ है।
    • इसके तहत सदन की आगामी बैठक बुलाए जाने के लिए कोई दिन बताए बिना स्थगित कर दिया जाता है।
  • अनिश्चित काल के लिए स्थगन की शक्ति सदन के पीठासीन अधिकारी के पास होती है।   
  • पीठासीन अधिकारी सदन के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद किसी भी समय सदन की बैठक बुला सकता है।

भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) पुणे के शोधकर्ताओं ने एक नया एरोजेल बनाया है। यह इलेक्ट्रॉनिक-अपशिष्ट (e-waste) से सोना पुनर्प्राप्त कर सकता है।

  • इससे इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट और हानिकारक खनन गतिविधियों, दोनों को कम करने में मदद मिल सकती है।

एरोजेल के बारे में

  • उत्पत्ति: 1930 के दशक में इसका आविष्कार किया गया था।
  • संरचना: पॉलिमर को विलायक (साल्वेंट) के साथ मिलाकर जेल बनाया जाता है। फिर उस जेल से तरल को निकालकर उसकी जगह हवा भर दी जाती है।
  • विशेषताएं: यह सबसे हल्का ठोस पदार्थ है। यह ट्रांसलूसेंट (अर्द्ध-पारदर्शी), अत्यंत छिद्रित और बहुत कम घनत्व वाला पदार्थ है।
    • यह वर्तमान में उपलब्ध सबसे महीन (फाइनेस्ट) इन्सुलेशन सामग्रियों में शामिल है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet