प्रधान मंत्री ने केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखी | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

प्रधान मंत्री ने केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखी

Posted 26 Dec 2024

12 min read

  • हाल ही में, प्रधान मंत्री ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना (KBLP) की आधारशिला रखी। यह देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है, जिसे राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (NPP) के अंतर्गत लागू किया जा रहा है।
    • राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (NPP) को अगस्त, 1980 में तत्कालीन केंद्रीय सिंचाई मंत्रालय (वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय) द्वारा तैयार किया गया था।
    • NPP के तहत राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) का गठन किया गया है। NWDA ने देश में 30 रिवर लिंक्स की पहचान की है। इनमें से 16 प्रायद्वीपीय क्षेत्र और 14 हिमालयी क्षेत्र में हैं।

नदी जोड़ो परियोजना का महत्त्व

  • सिंचाई सुविधा: राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (NPP) का लक्ष्य देश के लगभग 35 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विकास करना है।
  • जल विद्युत उत्पादन: इससे लगभग 34,000 मेगावाट जल विद्युत के उत्पादन में मदद मिल सकती है।
  • जल सुरक्षा: इससे पेयजल और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए जल की उपलब्धता में वृद्धि होगी।
  • अंतर्देशीय जलमार्ग का विकास: इनका उपयोग नौवहन के लिए जलमार्ग के रूप में किया जा सकता है।
  • अन्य: बाढ़ और सूखा प्रबंधन; कृषि आधारित उद्योगों का विकास; इन परियोजनाओं के निर्माण के दौरान और उसके बाद रोजगार सृजन, पर्यटन का विकास, आदि।

नदियों को आपस में जोड़ने से संबंधित चिंताएं

  • पर्यावरणीय प्रभाव: इससे प्राकृतिक प्रणालियों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। इससे मानसून और जैव विविधता पर दीर्घकालिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
  • सामाजिक प्रभाव: उदाहरण के लिए- पोलावरम लिंक परियोजना के कारण लगभग 1 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 80% आदिवासी हैं। यह परियोजना, महानदी-गोदावरी-कृष्णा-पेन्नार-कावेरी-वैगई नदियों को आपस में जोड़ने वाली परियोजना का हिस्सा है।
  • अन्य: राज्यों के बीच जल विवाद, हिमालयी नदियों से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय विवाद, आदि। 

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना (KBLP) के बारे में

  • इस परियोजना के अंतर्गत केन नदी के अतिरिक्त जल को बेतवा नदी में हस्तांतरित करने की योजना है। इसके लिए केन नदी पर दौधन बांध एवं दोनों नदियों को आपस में जोड़ने वाली नहर का भी निर्माण किया जाएगा।
  • KBLP परियोजना के प्रथम चरण में दौधन बांध कॉम्प्लेक्स और लो-लेवल टनल, केन-बेतवा लिंक नहर एवं बिजलीघरों का निर्माण किया जाना है।
  • इस परियोजना के दूसरे चरण में लोअर ओर्र बांध (Lower Orr dam), बीना कॉम्प्लेक्स परियोजना और कोठा बैराज का निर्माण किया जाएगा। 
  • Tags :
  • केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना
  • राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना
  • राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी
  • दौधन बांध कॉम्प्लेक्स
Watch News Today
Subscribe for Premium Features